Himachal Accident: मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गाड़ियों पर गिरा विशाल पेड़; 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास पार्क किए गए वाहनों पर एक बड़ा पेड़ अचानक पहाड़ी से गिर गए। जिसके नीचे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रशासन की टीम द्वारा घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

Accident in Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास एक विशाल पुराना पेड़ कई वाहनों पर गिर गया। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से कई लोग घायल भी हो गए। इस घटना की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला भी सूचना पाकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रशासन की टीम राहत व बचार्य कार्य में जुटी हुई है।

मलबा समेत गिरा पेड़

यह हादसा उस समय हुआ जब लोग गुरुद्वारा के सामने सड़क किनारे बैठे थे। तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ मलबे के साथ सड़क पर गिर गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। कुल्लू एडीएम अश्वनी कुमार ने पुष्टि की कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद एक रेहड़ी संचालक, एक सूमो यात्री और तीन पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।

End of Feed