'लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं', वोट कटने के आरोपों पर बोले भगवंत मान; बूथों पर नजर रखेंगे BLO

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि आम आदमी पार्टी एस.आई.आर प्रक्रिया के तहत पंजाब में किसी भी योग्य मतदाता का वोट नहीं हटाने देगी। मान ने कहा कि आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल अफसरों (बी.एल.ओज़.) के साथ तैनात रहेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी और फर्जी वोट जोड़ने की शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन पंजाब में ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राज्य के हर बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ मौजूद रहेंगे, ताकि पूरे सत्यापन अभियान की निगरानी की जा सके और किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।

CM Bhagwant Singh Mann on SIR

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ होंगे चुनाव

मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ होना चाहिए, ताकि हर पात्र मतदाता बिना किसी डर और बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे।

End of Feed