शराब की होम डिलीवरी नीति पर AAP का दिल्ली सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी नीति के विरोध में AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने नीति वापस लेने और दिल्ली की महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।

Delhi News: दिल्ली में दिवाली से पहले घर बैठे शराब बुक करने की सुविधा देने के सरकार के कदम पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए नीति वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 24 घंटे के अंदर यह नीति वापस नहीं ली, तो पार्टी दिल्ली में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी और मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का इस्तीफा मांगेगी।

Saurabh Bhardwaj PC

सौरभ भारद्वाज (File Photo)

‘हर-हर रेखा, घर-घर ठेका’ कहकर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने सरकार की प्रस्तावित नीति पर निशाना साधते हुए इसे ‘हर-हर रेखा, घर-घर ठेका’ करार दिया। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं को करवा चौथ का तोहफा बताया। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अस्पतालों में मरीजों को डायलिसिस कराने के बाद दवाओं के लिए घंटों लाइन में लगे रहना पड़ता है, लेकिन सरकार को उनकी परेशानी की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब पीने वालों को कतार में खड़ा नहीं देखना चाहती और उनके लिए घर तक सुविधा पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।

End of Feed