Amritsar News: अमृतसर में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, BJP ने CM मान के इस्तीफे की मांग की

Amritsar News: अमृतसर में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के एक ग्राम सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बीजेपी ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाया कि पंजाब में AAP शासन में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं।

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की और दावा किया कि अमृतसर में एक शादी समारोह में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक ग्राम सरपंच की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस के अनुसार, तरनतारन जिले के वलथोआ गांव निवासी झारमल सिंह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें माथे पर बेहद करीब से गोली मार दी। सिंह को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Crime

अमृतसर में सरपंच की हत्या (सांकेतिक फोटो | istock)

पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई - शहजाद पूनावाला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए लिखा, ‘‘अमृतसर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या का भयावह वीडियो। पंजाब में इससे ज्यादा बेशर्मी की कोई बात नहीं हो सकती। अपराधी कानून से बिल्कुल भी नहीं डरते और अपना चेहरा तक नहीं छुपाते।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आप के शासन में पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा प्रवक्ता ने भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की।

End of Feed