दिल्ली में कथित 650 करोड़ दवा घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, एलएनजेपी अस्पताल के बाहर AAP का मौन प्रदर्शन

दिल्ली में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा खरीद घोटाले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने एलएनजेपी अस्पताल के बाहर मौन सांकेतिक प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की मांग की। वहीं, सरकार की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है।

Delhi News: दिल्ली में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा खरीद घोटाले को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने एलएनजेपी अस्पताल के बाहर मौन सांकेतिक प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंबी मानव शृंखला बनाई और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल की तस्वीर वाले प्लेकार्ड लेकर भाजपा सरकार से जवाब मांगा। प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा खुद यह दावा कर रही है कि डीजीएचएस रहते हुए डॉ. वत्सला अग्रवाल के कार्यकाल में 650 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, लेकिन उन्हें इस पद पर नियुक्त करने का फैसला भी भाजपा सरकार ने ही लिया था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी कर तथा उनके खिलाफ विजिलेंस जांच लंबित होने के बावजूद उन्हें डीजीएचएस बनाया गया।

Delhi Medicine Procurement Scam

एलएनजेपी अस्पताल के बाहर AAP का मौन प्रदर्शन

समय रहते नहीं हुई ठेकेदार की गिरफ्तारी

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने नियमों में बदलाव कर अस्पतालों की स्वतंत्र खरीद व्यवस्था समाप्त कर दी और सभी खरीद प्रक्रियाओं को केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के जरिए डीजीएचएस के अधीन कर दिया। उनके मुताबिक, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि डॉ. वत्सला अग्रवाल को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किन परिस्थितियों में सौंपी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुख्य आरोपी बताए जा रहे ठेकेदार राजीव रंगीला को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया गया, जिससे वह विदेश चला गया। भारद्वाज ने दावा किया कि पार्टी पहले भी उसकी गिरफ्तारी की मांग उठा चुकी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि राजीव रंगीला को वापस लाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि कथित घोटाले में शामिल सभी लोगों की भूमिका सामने आ सके।

End of Feed