पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 95 परसेंट की कमी, AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने BJP को दी चुनौती

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब से नफरत करती है, इसलिए वह किसानों को बदनाम करने का अभियान चला रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने केंद्रीय शोध संस्थानों के आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा को चुनौती दी कि वह बताए कि पंजाब की पराली का धुआं सिर्फ 20 मिनट में दिल्ली कैसे पहुंच सकता है। अरोड़ा ने कहा कि 9 नवंबर को दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली के धुएं का योगदान महज 5 फीसदी था। इसके बावजूद भाजपा वैज्ञानिक आंकड़ों को नजरअंदाज कर दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब से नफरत करती है, इसलिए वह किसानों को बदनाम करने का अभियान चला रही है।

Aman Arora AAP

अमन अरोड़ा (फोटो साभार- AAP)

पंजाब के AAP अध्यक्ष का बयान

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की CREAMS प्रयोगशाला के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में वर्ष 2020 में पराली जलाने के 83,002 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 5,114 रह गई थी। मौजूदा सीजन में अब तक 4,657 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2020 के मुकाबले करीब 95 फीसदी कम हैं। अरोड़ा ने कहा, “यह कमी पंजाब के किसानों के पूरे सहयोग से संभव हुई है। भगवंत सिंह मान सरकार ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए व्यावहारिक विकल्प और जरूरी साधन उपलब्ध कराए हैं। इन प्रयासों की सराहना करने की बजाय भाजपा उन्हीं किसानों को बदनाम कर रही है।”

End of Feed