LPG Crisis: हरियाणा और देश में एलपीजी गैस संकट पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी सरकार पर निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि एलपीजी की किल्लत से हरियाणा में हाहाकार, गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें, कई जगह सिलेंडर खत्म, बीजेपी सरकार की लापरवाही से संकट बढ़ा।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पूरे प्रदेश में रसोई गैस का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

AAP on lpg Crisis

AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी सरकार पर निशाना

अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पानीपत, करनाल, हिसार और आसपास के जिलों में हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई जगहों पर 7 से 9 घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के शटर बंद कर दिए जाते हैं और लोग परेशान होकर वापस लौट जाते हैं।

End of Feed