Loksabha चुनाव के लिए मतदान से कुछ घंटे पहले अमृतसर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, AAP कार्यकर्ता की हत्या; देखें वीडियो

Amritsar News: आज पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर सातवें चरण के मतदान होने हैं। मतदान के कुछ घंटे पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सहित कई लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में आप के कार्यकर्ता की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Amritsar News: अमृतसर में मतदान से कुछ घंटे पहले, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। ये घटना अमृतसर के लखोवाल गांव की है, जहां शुक्रवार रात हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। घायलों ने मामले पर जानकारी दी कि वह सभी अपने घरों से बाहर बैठे हुए थे, तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान आप कार्यकर्ता को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपिंदर सिंह उर्फ दीपू सरकारिया के रूप में की है।

Amritsar News

मतदान से कुछ घंटे पहले हुई गोलीबारी में AAP के कार्यकर्ता की मौत

आप कार्यकर्ता पर हमले की वजह के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने दीपिंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

End of Feed