‘बादल परिवार ने अकाली दल को बना दिया पारिवारिक पार्टी’, बलतेज पन्नू ने बोला करारा हमला

बलतेज पन्नू ने 2015 के बेअदबी विवाद, कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड का जिक्र करते हुए तत्कालीन बादल सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को लेकर सिख समुदाय की भावनाओं को गंभीर चोट पहुंची थी।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बादल परिवार और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुर्बानियों से खड़े हुए अकाली आंदोलन को एक पारिवारिक राजनीतिक पार्टी में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिख संस्थाओं का इस्तेमाल निजी और राजनीतिक हितों के लिए किए जाने के आरोपों पर जवाब मिलना चाहिए।

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पन्नू ने अमरजीत सिंह चावला से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि श्री आनंदपुर साहिब की एसजीपीसी सराय में एक महिला को महीनों तक रहने की सुविधा कैसे मिली। उन्होंने पूछा कि उसे आवास, वाहन और अन्य सुविधाएं किसने उपलब्ध कराईं और इसका खर्च किसने उठाया। पन्नू ने विरसा सिंह वल्टोहा और सरबजीत सिंह झिंजर की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि महिला को वहां लाने के पीछे क्या उद्देश्य था।

End of Feed