'आप' पदयात्रा 7वां दिन : AAP सांसद संजय सिंह के अभियान को भारी जनसमर्थन, इन मुद्दों को लेकर आगे बढ़ी यात्रा

पदयात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है, जिसका सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ा है। बेरोज़गारी की मार सिर्फ नौजवान ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लाखों परिवार भी झेल रहे हैं।

अमेठी : 'रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा अपने सातवें दिन आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सुल्तानपुर जिले में जनता के अभूतपूर्व समर्थन के बीच आगे बढ़ी। पदयात्रा सुबह 10 बजे मां भगवती लॉन, उतारी से शुरू होकर प्रतापगंज बाजार, राघव ढाबा, दुर्गापुर बाजार और रामगंज होते हुए अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंची। पदयात्रा जहां से भी गुजरी युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों, मजदूरों, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छोटे उद्यमियों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।

Aam Aadmi Party Padyatra

राज्य सभा सांसद संजय सिंह की पदयात्रा पहुंची अमेठी

सुलताननपुर से अमेठी के बीच संजय सिंह का भव्य स्वागत

पदयात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है, जिसका सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ा है। बेरोज़गारी की मार सिर्फ नौजवान ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लाखों परिवार भी झेल रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों ने छोटे उद्यम और परंपरागत व्यवसायों को चौपट कर दिया है। आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जातीय भेदभाव अब भी सामाजिक प्रगति की सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से हम यह मांग करते हैं कि सरकारी तंत्र से लेकर भर्ती प्रक्रियाओं तक हर स्तर पर बराबरी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। संजय सिंह का कहना है कि जब तक जातीय अन्याय का खात्मा नहीं होगा, तब तक प्रदेश में वास्तविक सामाजिक न्याय और विकास संभव नहीं है।

End of Feed