LIVEशहरों के ताज़ा समाचार, 28 नवंबर 2023 LIVE: सिल्क्यारा सुरंग से निकाल लिए गए सभी 41 मजदूर, शिक्षकों को KK पाठक का नया फरमान

शहरों के ताज़ा समाचार, 28 नवंबर 2023 LIVE: सिल्क्यारा सुरंग से निकाल लिए गए सभी 41 मजदूर, शिक्षकों को KK पाठक का नया फरमान
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 28 नवंबर 2023 LIVE: उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुंरग में चले रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। रेस्क्यू टीम ने सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने शिक्षकों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है। वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में चरण तीन का प्रतिबंध हटाया गया। रांची में जुआ खेलते पकड़े गए 14 पुलिसकर्मी में से नौ हुए सस्पेंड। मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों का संस्कार अंतिम होगा। बलिया में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। ‘अग्निवीर’ का प्रशिक्षण ले रही महिला ने मुंबई में नौसेना छात्रावास में आत्महत्या कर ली। उदयपुर में BJP कार्यकर्ता की सिर कूचकर हत्या कर दी गई तो राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बस्ती में महिला सहकर्मी मजिस्ट्रेट से रेप और हत्या का प्रयास करने वाला इनामी नायब तहसीलदार अरेस्ट कर लिया गया है। दिल्ली में कल बारिश के बाद आज हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार देखने को मिला है, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज कोहरा देखने को मिला। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
झारखंड के खूंटी में दो युवकों के शव बरामद
झारखंड के खूंटी में दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों युवक लगभग एक महीने से लापता थे।
शिक्षकों को K K पाठक का नया फरमान
बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने शिक्षकों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है।
सिल्क्यारा सुरंग से 17 दिन बाद बाहर आने लगे मजदूर
उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुंरग में चले रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। रेस्क्यू टीम ने सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
गिरिडीह और रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसों में पांच की मौत
रामगढ़ में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं गिरिडीह के मधुबन मोड़ के पास सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
रांची में जुआ खेलते पकड़े गए नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड
रांची में जुआ खेलते 14 पुलिसकर्मी समेत 20 लोग पकड़े गए थे। अब शासन ने कार्रवाई करते हुए 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में चरण तीन का प्रतिबंध हटा
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण से मामूली राहत के बीच केंद्र सरकार ने GRAP के चरण-3 को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। ऐसे में अब बीएस-3 वाहन पेट्रोल और BS-4 डीज़ल कार के चलाने पर लगी रोक ख़त्म होगी। साथ ही कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर लगी रोक भी हटेगी।
बच्ची पर गिरा भारी भरकम दरवाजा, हादसे में गई बच्ची की जान
लुधियाना में तीन साल की बच्ची पर भारी भरकम दरवाजा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की जान चली गई। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमें में हैं।
बिहार के बगहा में सियारों के झुंड का हमला
बिहार के बगहा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सियार के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। सियारों ने महिला समेत आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया।
बेगुसराय में विस्फोट में 4 बच्चे घायल
बिहार के बेगुसराय में हुए एक विस्फोट में 4 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जींद में होटल संचालक ने की आत्महत्या
हरियाणा के जींद जिले के जुलानी रेलवे फाटक के निकट एक होटल संचालक द्वारा कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
दिल्ली पुलिस अश्लीन मैसेज करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक युवती को अश्लील वाट्सएप संदेश भेजकर परेशान करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों का होगा अंतिम संस्कार
उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर में मुर्दाघरों में रखे शवों को दफनाने या दाह-संस्कार सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को निर्देश जारी किए। पूर्वोत्तर राज्य में मई में भड़की जातीय हिंसा में कई लोग मारे गए थे।
बिजनौर एक्सीडेंट में 2 की मौत
बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार एक किशोर व एक युवक की गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से मौत हो गई
बलिया में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
लिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
उत्तर काशी टनल से थोड़ी देर में निकाले जाएंगे मजदूर
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूर किसी भी वक्त बाहर निकाले जा सकते हैं। यहां मलबे के बीच से रास्ता बनाने में जुटे रैट माइनर्स इन मजदूरों के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
जींद में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी प्राचार्य बर्खास्त
जींद के उचाना मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कई छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में निलंबित आरोपी प्राचार्य करतार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।
मुजफ्फरपुर हादसे में 3 लोगों की मौत, 8 घायल
बिहार के मुजफ्फरपुर में खड़े ट्रक से अनियंत्रित ऑटो टकराने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हैं।
असम से 15 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
असम के कामरूप जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 15 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान को अंजाम देने वाले असम पुलिस के 'विशेष कार्य बल' (एसटीएफ) ने भागने की कोशिश कर रहे तस्करों पर गोलियां चलाई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।
अखिलेश ने कहा लोकतंत्र को मजबूर कर रही बीजेपी
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर योगी सरकार को विपक्ष का कड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है। सपा के सभी विधायक काले वस्त्र पहने नजर आए। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह बीजेपी सरकार और नई नियमावली का विरोध है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है।
UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को शुरू हो गया जिसमें सुचारू कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों सहित सदन के सभी सदस्यों से सहयोग मांगा।