LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 26 नवंबर 2023 LIVE: प्रतापगढ़: तलाब में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही है जांच, गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी

Pooja kumariUpdated Nov 26, 2023, 16:06 IST

शहरों के ताज़ा समाचार, 26 नवंबर 2023 LIVE: प्रतापगढ़: तलाब में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही है जांच, गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी
शहरों के ताज़ा समाचार, 26 नवंबर 2023 LIVE: प्रतापगढ़: तलाब में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही है जांच, गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 26 नवंबर 2023 LIVE: प्रतापगढ़ के एक तलाब में एक युवक का शव मिला, जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बादल छाए होने के कारण हल्की बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी दे दी गई है। अब प्लान को राज्य सरकार के पास भेजा गया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 26, 2023 16:06 IST

बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक की मौत

बरेली में बाइक सवार दो युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर मौत हो गई। इसमें से एक युवक शिक्षक था, जिसकी 9 दिसंबर को शादी थी।
NOV 26, 2023 15:14 IST

प्रतापगढ़ के एक तलाब में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही है जांच

प्रतापगढ़ के अकारीपुर गांव के एक युवक का शव तालाब में मिला। घर से बारात जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैै और जांच शुरू कर दी है।
NOV 26, 2023 14:26 IST

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची। इस हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।
NOV 26, 2023 14:18 IST

दिल्ली का बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार

दिल्ली का मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। साथ ही अगले 24 घंटों में हल्की बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
NOV 26, 2023 11:13 IST

गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी

जीडीए ने आयोजित हुई बैठक में गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी दे दी है। 2 घंटे चले विचार-विमर्श के साथ ये फैसला लिया गया है। इसमें लॉजिस्टिक हब का भी निर्माण किया जाएगा।
NOV 26, 2023 10:25 IST

मिर्जापुर में सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल

मिर्जापुर में एक ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
NOV 26, 2023 09:32 IST

हमीरपुर में पति ने पत्नी और ससुर की हत्या की

हमीरपुर में पति ने गृह कलह के चलते अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला और ससुर को पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात से पूरे इलाके में हडकंप मचा है।
NOV 26, 2023 08:58 IST

केरल के तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी राजमार्ग पर दो बसों में टक्कर, 30 घायल

NOV 26, 2023 08:53 IST

वृंदावन में होगा देश का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर

वृंदावन के इस्कॉन मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसे देश का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर बनाया जाएगा। इसकी नए डिजाइन मोर पंख के आकार में तैयार की गई है। विस्तारीकरण के काम की शुरुआत कर दी गई है।
NOV 26, 2023 07:58 IST

दिल्ली में सुबह दिखी धुंध की चादर

NOV 26, 2023 07:51 IST

देव दीपावली पर कई देशों के राजनयिक आएंगे काशी

यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि वाराणसी में देव दीपावली पर 11 लाख दियों से गंगा घाट सजेंगे और कई कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जिसमें कई देशों के राजनयिक शामिल होंगे।
NOV 26, 2023 07:03 IST

उत्तर प्रदेश: डेडीकेटिड फ्रेड कॉरिडोर को फेल करने की साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में डेडिकेटिड फ्रेड कॉरिडोर परियोजना को विफल करने और मालगाड़ियों को पलटाने की साजिश रची जा रही है। इसी इरादे को अंजाम देने के लिए बदमाश अब तक तीन सौ फिटिंग क्लिप चोरी कर चुके हैं।
NOV 26, 2023 05:47 IST

हरियाणा के सोनीपत में तड़के सुबह आया भूकंप

हरियाणा के सोनीपत में आज सुबह 04:00 बजे भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
NOV 26, 2023 05:47 IST

दिल्ली की हवा बेहद खराब

हवा के रुख में आए बदलाव का प्रदूषण के स्तर पर प्रभाव देखने को मिल रहा है और दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार आया है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। रविवार को प्रदूषण में और सुधार का अनुमान है, हालांकि आज भी यहां की हवा बेहद खराब ही रह सकती है।
NOV 26, 2023 05:47 IST

अलीगढ़: बाइक सवारों ने दुकानदार को मारी गोरी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दुकानदार की बाइक सवार युवकों ने गोलीमार हत्या कर दी गई। यह घटना सुरेंद्र नगर में भाजपा के विधायक और एमएलसी के आवासों के पास की है। दुकानदार के रिश्तेदार के बेटे ने इन बाइक सवारों को तेज रफ्तार में बाइक चलाने के लिए टोका था, जिसके बाद उन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।
NOV 26, 2023 05:46 IST

बिहार: मोतिहारी में घर में आग लगने से 3 की मौत

बिहार के मोतिहारी में एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम में रखी रुई में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद यह तेजी से पहली मंजिल तक फैल गई और घर में 5 लोग फंसे रह गए।
NOV 26, 2023 05:46 IST

झारखंड: एक माओवादी हुआ गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले के बबन भोक्ता नाम के माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। इसे रांची से दो सौ किमी दूर प्रतापपुर इलाके के नौकाडीह गांव से अरेस्ट किया गया। माओवादी के पास से आईडी और डेटोनेटर बरामद हुआ है।