LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 23 नवंबर 2023 LIVE: सीतापुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, PM मोदी ने 525 रुपये का सिक्का जारी किया
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 23 नवंबर 2023 LIVE: सीतापुर में एक कार के ट्रक से टकराने पर चार लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंच चुके हैं। पंजाब-हरियाणा में 14 जगहों पर NIA ने रेड मारी है। छठ पूजा के बाद से ही बिहार में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्णिया इस मामले में टॉप पर है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
NOV 23, 2023 21:34 IST
सीतापुर में सड़क हादसे में 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गुरुवार शाम को एक कार ट्रक से टकराई और खाई में जा गिरी।
NOV 23, 2023 17:35 IST
मथुरा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी 32 साल बाद मथुरा आए हैं। 1991 में उन्होंने संगठन मंत्री रहते हुए यहां दर्शन किए थे।
NOV 23, 2023 16:17 IST
PM की सुरक्षा में तैनात SPG जवान के घर डकैती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG जवान राहुल कुमार सिंह के घर पटना में डकैती हुई है। खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर पंचायत के राजपूत मोहल्ले में बुधवार रात 17 की संख्या में डकैत घर में घुसे। परिवार को बंधन बनाया। मारपीट की। 13 लाख के गहने और 1 लाख रुपए कैश लेकर भाग निकले।
NOV 23, 2023 16:08 IST
झारखंड में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ कांस्टेबल घायल
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के वन में माओवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में बृहस्पतिवार को विस्फोट होने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।
NOV 23, 2023 14:38 IST
नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने जान दी
त्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर जान दे दी।
NOV 23, 2023 14:12 IST
पुणे में सुरंग में गिरे दो किसानों के शव बरामद
महाराष्ट्र के पुणे जिले में नीरा एवं भीमा नदियों को जोड़ने वाली 300 फुट गहरी सुरंग में गिरकर लापता हुए दो किसान घटना के कुछ समय बाद मृत पाए गए और उनके शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
NOV 23, 2023 13:56 IST
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का निधन
उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।
NOV 23, 2023 13:25 IST
शहीद कैप्टन एम. वी. प्राजंल का पार्थिव शरीर पहुंचेगा बेंगलुरु
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कैप्टन एम. वी. प्रांजल का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को शाम के वक्त बेंगलुरु लाया जाएगा।
NOV 23, 2023 13:22 IST
PM मोदी के मथुरा आगमन को लेकर CM योगी ने कही ये बात
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में सनातन संस्कृति के मानबिंदुओं के पुरातन गौरव की सतत पुनर्स्थापना हो रही है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2023
लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा मथुरा जी में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन प्रधानमंत्री जी! https://t.co/083v7aIVtP
NOV 23, 2023 13:22 IST
कानपुर देहात में कार हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर देहात इलाके के गजनेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।
NOV 23, 2023 12:20 IST
राम लला प्राण प्रतिष्ठा से पहले पंचकोश की परिक्रमा
अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ चल रहा है। मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम विराजमान होंगे। भगवान राम के विराजमान होने से पहले अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पंचकोश की परिक्रमा कर रहे हैं।
NOV 23, 2023 13:22 IST
मथुरा में PM मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां
उत्तर प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में तैयारियां चल रही हैं।
NOV 23, 2023 11:54 IST
मुंबई में 20 दिनों के लिए ट्रेन सेवाएं रहेंगी निलंबित
मुंबई में एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन गोखले पुल के गर्डर को लॉन्च करने की अनुमति दे दी गई है। लिहाजा, पश्चिम रेलवे 27 नवंबर से 20 दिनों के लिए ट्रेन सेवाएं बंद निलंबित करने जा रहा है।
NOV 23, 2023 11:43 IST
वाराणसी: देवउठनी एकादशी पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु
देवउठनी एकादशी के मौके पर आज वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान के लिए पहुंचे। आज के दिन ही तुलसी विवाह कराया जाता है। जिसकी हिंदू धर्म में विशेष अहमियत है।
NOV 23, 2023 09:20 IST
कपूरथला गुरुद्वारा में झड़प
कपूरथला के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में निहंग सिंहों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प हो गई।
NOV 23, 2023 08:05 IST
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू
DM नीतीश कुमार ने कहा, "पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो चुकी है। इसके मद्देनजर पुलिस बल मौके पर तैनात है, हमने स्वास्थ्य कैंप भी लगाए हैं शहर में सड़कों को ठीक किया गया है, लाइटिंग भी की गई है।
NOV 23, 2023 08:04 IST
दिल्ली में धुंध की परत
दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। शहर में समग्र वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
NOV 23, 2023 07:03 IST
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। UPPCL ने ओटीएस की छूट के साथ उपभोक्ताओं को छुट्टियों के दिनों में भी बिजली बिल जमा करने की सुविधा दे दी है।
NOV 23, 2023 06:45 IST
उत्तरकाशी टनल से आज बाहर आ सकते हैं मजदूर
आज उत्तरकाशी टनल से 41 मजदूरों के बाहर आने उम्मीद है। कुछ घंटों में रेस्क्यू होने की आशा जताई जा रही है, ऐसे में 41 बेड का हॉस्पिटल रेडी और मजदूरों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी हो गई है।
NOV 23, 2023 06:44 IST
BJP को लालू प्रसाद की धमकी
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया तो वह उन्हें सत्ता से हटा देंगे।
