LIVE
शहरों के समाचार, 09 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: 2 साल में 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए, सीतापुर में जमीन विवाद में हत्या
शहर के समाचार (Hindi Samachar) 09 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: 2 साल में 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। सीतापुर में जमीन के लिए हसिया से काट दिया मां का गला। मुंबई के अस्पताल में कचरापेटी में नवजात का शव मिला। सहारनपुर में बेकाबू ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की एक ग्रामीण की हत्या। हिसार में ट्रक और बोलेरो की टक्कर से 3 युवकों की मौत हो गई। दिल्ली के वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार। झारखंड में कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ मिले हैं। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
DEC 09, 2023 19:00 IST
Chhattisgarh Big News : पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
DEC 09, 2023 18:44 IST
Varanasi Today News: 2 साल में 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए
काशी पुराधिपति के दरबार में दो वर्ष में रिकॉर्ड 12.92 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। साल में जहां लाखों भक्त बाबा के दरबार में लगाते हाजिरी थे, अब वह संख्या करोड़ों में पहुंच रही है।
DEC 09, 2023 18:25 IST
Morbi Bridge Accident: उच्च न्यायालय ने आजीवन पेंशन, पीड़ितों के परिजनों की सहायता
गुजरात उच्च न्यायालय ने मोरबी पुल का संचालन व रखरखाव की जिम्मेदार कंपनी ओरेवा ग्रुप को इस ‘सस्पेंशन ब्रिज’ के टूटने की घटना में अपने बेटों को खो चुके बुजुर्गों को आजीवन पेंशन, और विधवाओं को नौकरी या वजीफा देने को कहा है।
DEC 09, 2023 17:09 IST
Sitapur Crime News: सीतापुर में बेटे ने मां का हसिया से काटा गला, सिर लेकर भागा हत्यारा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं सिरफिरा सिर काटकर अपने साथ ले गया।
DEC 09, 2023 15:54 IST
Mumbai Crime News: मुंबई के अस्पताल में कचरा पेटी में नवजात का शव मिला, मामला दर्ज
मुंबई शहर के नगर निगम संचालित एक अस्पताल के परिसर में कचरापेटी में एक नवजात का शव मिला है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
DEC 09, 2023 15:36 IST
Pratapgarh Today News: कांस्टेबल सहित दो लोगों को उम्रकैद, गोली मारकर दो लोगों को उतारा था मौत के घाट
तापगढ़ जिले की एक अदालत ने एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की हत्या के आठ साल पुराने मामले में आरोपी दो लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।
DEC 09, 2023 15:19 IST
Amethi Accident News: नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, दो व्यक्तियों की मौत
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में शनिवार को नीलगाय से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
DEC 09, 2023 14:44 IST
Saharanpur Road Accident: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को मारी टक्कर, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है।
DEC 09, 2023 14:14 IST
Bareilly Today News: सास-ससुर की हत्या के दोषी व्यक्ति को उम्र कैद, गला काटकर की थी हत्या
बरेली जिले की एक अदालत ने अपने सास-ससुर की हत्या करने के आरोपी एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
DEC 09, 2023 14:10 IST
Chhattisgarh Naxalites Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की एक ग्रामीण की हत्या, मारने से पहले दी धमकी
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक कोमल मांझी को पूर्व में नक्सलियों से जान से मारने की धमकी मिली थी।
DEC 09, 2023 13:41 IST
Hisar Road Accident: हिसार में ट्रक और बारातियों से भरी बोलेरो की टक्कर, 3 युवकों की मौत
हरियाणा के हिसार में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान काबरेल गांव निवासी सूर्य प्रकाश, कुलदीप और राधेश्याम नायक के रूप में हुई है।
DEC 09, 2023 12:54 IST
Cold in Srinagar: श्रीनगर में दर्ज हुई मौसम की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जब न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
DEC 09, 2023 12:50 IST
Lucknow Toady News: लखनऊ IIIT के कॉन्वोकेशन में आएंगी राष्ट्रपति, 2 दिन रुकेंगी द्रौपदी मुर्मू
खनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) 10 दिसंबर को अपना 19वां दीक्षांत समारोह मनाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिनों का प्रस्तावित लखनऊ माना जा रहा है। राष्ट्रपति IIIT लखनऊ के कॉन्वोकेशन में भी शामिल होंगी।
DEC 09, 2023 11:57 IST
Delhi Big News: वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो सदस्य पकड़े गए
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां वसंत कुंज इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया।
DEC 09, 2023 11:38 IST
Jharkhand Today News: कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ मिले, नोट गिनने में लगेंगे 2 दिन
झारखण्ड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों और करीबियों के तीन राज्यों झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों से आयकर विभाग को अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का कैश मिल चुका है। बताया जा रहा है कि इन नोटों को गिनने में कम से कम 2 दिन का समय लग सकता है।
DEC 09, 2023 11:16 IST
झारखंड की स्कूल शिक्षिका से 1.8 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी
झारखंड के पलामू जिले में सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका से 1.8 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी। साइबर अपराधी ने खुद को एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रबंधक बताया था और बृहस्पतिवार शाम को महिला से उनका क्रेडिट कार्ड चालू करने की आड़ में ठगी की थी।
DEC 09, 2023 10:11 IST
बिहार में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस हवालात में मृत मिला
बिहार में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 22 वर्षीय एक युवक मुंगेर जिले में एक पुलिस थाने में हवालात में मृत पाया गया।
DEC 09, 2023 09:41 IST
ग्रेटर नोएडा में तीन की मौत
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजे जेवर-खुर्जा रोड पर हुई जब एक ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई।
DEC 09, 2023 09:16 IST
MP: उज्जैन में MBBS के छात्र ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक एमबीबीएस के छात्र ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा में दो बार फेल होने के कारण डिप्रेशन का शिकार था।
DEC 09, 2023 09:11 IST
पीएम मोदी काशी-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखा सकते हैं हरी झंडी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 17 दिसंबर को पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। यहां वे काशी-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस संबंध में रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
