LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 05 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश, बीएचयू में छात्र संगठनों के दो गुटों में झड़प

Pooja KumariUpdated Nov 5, 2023, 20:33 IST

शहरों के ताज़ा समाचार, 05 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश, बीएचयू में छात्र संगठनों के दो गुटों में झड़प
शहरों के ताज़ा समाचार, 05 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश, बीएचयू में छात्र संगठनों के दो गुटों में झड़प

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 05 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली की जहरीली हवा के चलते प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक के लिए बंद किया गया है, पंजाब में शनिवार को 1360 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 05, 2023 20:33 IST

दिल्ली में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच सरकारी, निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के आधिकारिक आदेश जारी।
NOV 05, 2023 20:28 IST

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए आए BSF जवान की हथगोला फटने से मृत्यु

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए आए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की हथगोला फटने से मृत्यु हो गई।
NOV 05, 2023 20:26 IST

जेएनयू के 16 विद्यार्थियों को नोटिस

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चार प्रतिनिधियों और 12 छात्रावास अध्यक्षों को कुलपति आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में जांच में शामिल होने के लिए नोटिस मिला है।
NOV 05, 2023 20:25 IST

बीएचयू में छात्र संगठनों के दो गुटों में झड़प

वाराणसी स्थित बीएचयू में आईआईटी छात्रा के साथ छेड़खानी और परिसर में दीवार खड़ी करने को लेकर आंदोलित छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। ABVP और आइसा ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
NOV 05, 2023 17:18 IST

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 10 छात्र निकाले गए

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है, जहां छात्रावास से 10 आरोपी छात्रों को निकाल दिया गया है ।
NOV 05, 2023 17:17 IST

जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी कार, दो की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
NOV 05, 2023 16:59 IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू

अयोध्या में रविवार को 'अक्षत पूजा' के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दरबार में हल्दी और देसी घी के साथ लगभग एक क्विंटल साबूत चावल की पूजा के साथ 'अक्षत पूजा' का आयोजन किया।
NOV 05, 2023 15:26 IST

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के रेड-यलो जोन में पटाखों पर पाबंदी

दीपावली से पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और शाही ईदगाह के आस-पास के ‘रेड जोन’ तथा ‘यलो जोन’ में पटाखों की बिक्री, भंडारण और इनके फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
NOV 05, 2023 12:00 IST

दिल्ली: 10 नवंबर तक बंद प्राइमरी स्कूल

दिल्ली की जहरीली हवा के चलते प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक के लिए बंद किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं के बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।
NOV 05, 2023 11:17 IST

पंजाब में 1360 जगहों पर जली पराली

पंजाब में बीते चार दिनों में पराली जलाने के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को 1360 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए। पिछले चार दिनों में राज्य में 6500 मामले पराली जलाने के आए हैं। पंजाब में अभी तक कुल 14173 पराली जलाई जा चुकी हैं।
NOV 05, 2023 09:54 IST

वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर में दिवाली बाद होंगे बड़े बदलाव

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दीपावली के बाद कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। दिवाली के बाद ठाकुरजी का भोग, श्रृंगार, मंदिर की सजावट और दर्शन समय समेत कई बदलाव किए जाएंगे। भाई दूज से मंदिर के पट अपने तय समय से 1 घंटे पहले खुलेंगे और रात को एक घंटे पहले ही बंद किए जाएंगे। होली तक दर्शन का समय यही रहेगा।
NOV 05, 2023 08:50 IST

गाजियाबाद: बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

गाजियाबाद में लूट की घटना में वांछित आरोपी और पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध तमंचा, चोरी की बाइक और लूटी हुई चैन बरामद की है।
NOV 05, 2023 08:01 IST

IIT दिल्ली ने बनाया स्नेक रोबोट

आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ने मेक इन इंडिया ‘स्नेक रोबेट’ बनाया है। यह सांस जैसा रोबोट हादसों में लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए बनाया गया है। यह रोबेट भूकंप के बाद बिल्डिंगों के नीचे दबे लोगों को बचाने में मदद करेगा।
NOV 05, 2023 07:58 IST

दिल्ली: नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने लगाई आग

दिल्ली के मंडावली इलाके में नशे के लिए पैसे न देने पर युवक ने घर में आग लगा दी। जिसमें युवक और उसके पिता झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के चाचा की शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NOV 05, 2023 07:49 IST

दिल्ली: गंभीर स्थिति में बरकरार प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में आज एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है।
NOV 05, 2023 05:38 IST

UP: इलाज के दौरान मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईके द्विवेदी के क्लीनिक में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आक्रोश में आई पब्लिक ने जबरदस्त हंगामा किया और रोड जाम कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर ली है। क्लीनिक से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
NOV 05, 2023 05:27 IST

यूपी में हिंदी में शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों मे एमबीबीएस की पढ़ाई इस सत्र में हिंदी की कराई जाएगी। हालांकि तकनीकी शब्द अंग्रेजी में ही रहेंगे। पिछले साल मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाई शुरू की गई थी।
NOV 05, 2023 05:27 IST

आज बिहार आएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह की 50 दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे है। इस संबंध में भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
NOV 05, 2023 05:27 IST

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर निगरानी के लिए 517 टीमें गठित

दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू किया है। इसके तहत 1119 अधिकारियों की 517 टीमें प्रदूषण फैलाने वालों पर निगरानी कर रही हैं। प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए खुले में कूड़ा जलाने, अवैध मलबा फेंकने, सी एंड डी साइटों और सड़कों पर धूल प्रदूषण फैलाने पर चालान काटे जा रहे हैं।
NOV 05, 2023 05:27 IST

राजस्थान: जल जीवन मिशन घोटाला की जांच में 26 ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान में जल जीवन मिशन योजना में घोटाले की जांच के लिए ईडी ने शुक्रवार को 26 ठिकानों पर छापामारे की। इस दौरान 48 लाख रुपये नकद, बैंक में जमा 1.73 करोड़ रुपये, आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के कागज, डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क और मोबाइल को जब्त किया गया।