LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 7 जून 2024 Highlights: मध्य प्रदेश में 369 में से 311 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 7 जून 2024 Highlights: मध्य प्रदेश में 369 में से 311 उम्मीदवारों की जमानत जब्त। केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव। जयपुर में एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में मामूली आग लगी। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया, 10 मई से अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं, दिल्ली का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी। नोएडा में भोजनालयों, फर्नीचर की दुकानों, होटलों आदि में काम करने वाले 15 बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को बचाया गया। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
JUN 07, 2024 20:12 IST
इंदौर में डेंगू के आठ मरीज मिले
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के आठ मरीज मिलने से सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
JUN 07, 2024 19:59 IST
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरीं
राना फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को कोयले से लदी मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
JUN 07, 2024 19:42 IST
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष बना हैवान
यूपी के अलीगढ़ में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहु को पेड़ से बांधकर पीटा है। इसका विडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
JUN 07, 2024 19:25 IST
ठाणे में नौ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में बिना वैध दस्तावेजो के लंबे समय से देश में रहने के कारण पुलिस ने नौ बांग्लादेशी महिलाओं तथा उनकी मदद करने के आरोप में एक अन्य स्थानीय महिला को गिरफ्तार किया है।
JUN 07, 2024 18:52 IST
मध्य प्रदेश में 369 में से 311 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
लोकसभा चुनाव में मध्प्र प्रदेश की सभी 29 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की और कुल 369 उम्मीदवारों में से 311 की जमानत जब्त हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 84 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। हर उम्मीदवार के लिए जमानत राशि 12,500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये निर्धारित थी।
JUN 07, 2024 18:51 IST
मुरैना में दलित सरपंच को पेड़ से बांधकर पीटा गया
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दलित सरपंच को कथित तौर पर एक पेड़ से बांधकर पीटा गया, जिससे उसे अपना पैतृक गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
JUN 07, 2024 16:42 IST
उत्तराखंड से कर्नाटक के नौ ट्रैकर के शव बेंगलुरु लाए गए
उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण जान गंवाने वाले कर्नाटक के नौ ट्रैकर के शव शुक्रवार को दिल्ली के रास्ते बेंगलुरु लाए गए। मनेरी के ‘हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी’ ने 29 मई को उत्तरकाशी से 35 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल भेजा था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण जान गंवाने वाले तीन ट्रैकर के शव आज सुबह 5:45 बजे इंडिगो की उड़ान से दिल्ली के रास्ते बेंगलुरु हवाई अड्डे लाए गए। सरकारी अधिकारियों ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
JUN 07, 2024 16:14 IST
केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2024 16:13 IST
केरल में कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत
उत्तरी केरल में कोझिकोड जिले के एक समुद्रतटीय इलाके में शुक्रवार को कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
JUN 07, 2024 15:14 IST
जयपुर: एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में मामूली आग लगी
दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच में शुक्रवार को जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के पास मामूली आग लग गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन एक घंटे की देरी से रवाना हुई।
JUN 07, 2024 14:23 IST
जयपुर: एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में मामूली आग लगी
दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच में शुक्रवार को जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के पास मामूली आग लग गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन एक घंटे की देरी से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग शौचालय के पास लगी थी। यात्री ने तुरंत चेन खींची और कोच अटेंडेंट ने यात्रियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कोच को अलग कर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। घटना खातीपुरा और जगतपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। मामले की जांच की जा रही है।
JUN 07, 2024 14:02 IST
गाजियाबाद स्टेशन पर पटरी से उतरा तेजस एक्सप्रेस के कोच का पहिया
गाजियाबाद स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस का एक पहिया पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसे रिपेयर कर दिल्ली के लिए रवाना किया। गनीमत यह रही कि यह हादसा गाजियाबाद के स्टेशन पर हुआ, अगर बीच रास्ते में होता तो इसे ठीक कर आगे के गंतव्य के लिए रवाना करने में बहुत ज्यादा समय लगता।
JUN 07, 2024 13:53 IST
शाहजहांपुर में कार की टैंकर से भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत
शाहजहांपुर में कार और टैंकर की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहजहांपुर जलालाबाद मार्ग पर जमुनिया गांव के पास जलालाबाद की ओर से आ रही कार सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई जिसमें कार ड्राइवर सौरभ (32) और रामपाल (62) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
JUN 07, 2024 13:05 IST
गुजरात की महिसागर नदी में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत
गुजरात के आणंद जिले में महिसागर नदी में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। आणंद जिले की खंभोलाज पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को खानपुर गांव के बाहरी इलाके में हुई थी। खानपुर गांव गर्मियों में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां लोग महिसागर नदी में घूमने के लिए आते हैं। इसमें कहा गया, ''गामडी गांव के एक परिवार के चार सदस्य नदी में डुबकी लगाने आए थे। इसी दौरान उनमें से एक डूबने लगा जिसे बचाने के लिए अन्य तीन भी नदी में कूद गए, लेकिन वे सभी गहरे पानी में डूब गए।''
JUN 07, 2024 13:04 IST
सुल्तानपुर में स्कार्पियो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 3 की मौत
लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। ई-रिक्शा पर सवार एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां से हालत गंभीर देख दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
JUN 07, 2024 11:50 IST
बिहार: वैध वीजा न रखने पर मुजफ्फरपुर में एक चीनी नागरिक गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले में वीजा समेत वैध यात्रा दस्तावेज न रखने पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार ने शुक्रवार को कहा, "पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास एक चीनी नागरिक (ली जियाकी) को गिरफ्तार किया, क्योंकि उसके पास वीजा समेत वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
JUN 07, 2024 10:42 IST
अयोध्या के लोगों को गालियां देते हुए बनाया वीडियो, दो युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की हार के बाद अयोध्या के लोगों को गालियां देते हुए एक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने 6 जून की देर रात उन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें से एक युवक दक्ष चौधरी का नाम पहले भी विवादों में रहा है। वह कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में चर्चा में आ चुका है। गाजियाबाद की थाना टीला मोड़ पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी दक्ष और अन्नू चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से भाजपा की हार पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने मतदाताओं को गालियां दीं।
JUN 07, 2024 10:41 IST
ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चे भागे
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला बाल संप्रेक्षण गृह से पांच अपचारी बच्चों के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर ये बच्चे भागने में सफल कैसे हो गए। अपनी कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण यह संप्रेक्षण गृह हमेशा चर्चा में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बाल संप्रेक्षण गृह थाटीपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में स्थित है। इन बाल अपचारियों ने शौचालय की दीवार में छेद किया और वहां से 5 बच्चे भागने में सफल हो गए।
JUN 07, 2024 09:10 IST
JUN 07, 2024 08:06 IST
7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 मई से अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं।
