शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 30 जून 2024 Highlights: केदारनाथ के पास हिमस्खलन, ठाणे में जबरन वसूली के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुणे के लोनावला में जलाशय में पांच लोगों के डूबने की आशंका
पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के समीप एक जलाशय में रविवार को एक महिला समेत पांच लोगों के डूबने की आशंका है। लोनावला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई, जब ये पांचों लोग पिकनिक मनाने आए थे। वे झरने के पास फिसल गए और जलाशय में जा गिरे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘घटनास्थल पर तलाश व बचाव दल तैनात है।हेमंत सोरेन ने 'सामंती ताकतों' को खदेड़ने के लिए 'विद्रोह' की घोषणा की
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने “सामंती ताकतों” के खिलाफ “विद्रोह” की रविवार को घोषणा की और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बाहर कर देगा। सोरेन ने यहां ‘हूल दिवस’ के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि जेल से उनकी रिहाई के बाद भाजपा ‘‘घबरा गयी’’ है और उसके नेता फिर से उनके खिलाफ ‘‘साजिश’’ रच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी रिहाई के बाद मैं पहली बार ‘हूल दिवस’ पर आपको संबोधित करने के लिए अपने घर से बाहर निकला हूं। यह हम सभी के लिए प्रेरणा का दिन है। अंग्रेजों के खिलाफ संथाल विद्रोह की तरह हम झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश से सामंती ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ‘हूल विद्रोह’ का ऐलान करते हैं।’’केदारनाथ के पास हिमस्खलन, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
केदारनाथ से चार किलोमीटर ऊपर बर्फीले इलाके में रविवार तड़के एक तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ। अधिकारी ने बताया कि यह हिमस्खलन सुबह पांच बजकर छह मिनट पर केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर स्थित हिमाच्छादित मेरु-सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी हिमनद में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ। रूद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने संवाददाताओं को बताया कि चौराबाड़ी हिमनद में सुबह हुए हिमस्खलन से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और केदारनाथ सहित पूरा क्षेत्र सुरक्षित है।चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने पिछले दो महीने से श्रीलंका से 167 करोड़ रुपये मूल्य के 267 किलोग्राम सोने की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर, कथित तौर पर अपराध में शामिल एक दुकान मालिक और उसमें काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जारी एक विज्ञप्ति में, इसके प्रधान आयुक्त आर.एस. नाइक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर स्थित ‘एयरहब शॉप’ के एक विक्रेता को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के तीन बंडल बरामद किए। उसने यह प्रतिबंधित सामान श्रीलंका के एक यात्री से प्राप्त किया था।भदोही में मां-बेटी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से उनकी मौत
भदोही के कोइरौना इलाके में रविवार को एक महिला और उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथि तौर पर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि कोइरौना थाना इलाके के अरई गांव में सुनील तिवारी नामक व्यक्ति की पत्नी सुमन तिवारी (42) और बेटी कोमल तिवारी (22) ने सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्होंने बताया कि हालत खराब होने पर दोनों को प्रयागराज के भीटी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।संभल में बैंक के सहायक प्रबंधक ने आत्महत्या की
संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक के सहायक प्रबंधक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की रविवार सुबह सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर गोली लगने का निशान था और उसे हाथ में तमंचा था। एसपी ने कहा, ‘‘यह प्रथम दृष्टया कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मृतक की शिनाख्त हाजीपुर (बिहार) के मूल निवासी सदानंद (42) के रूप में हुई जो प्रथमा बैंक बिलारी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।’’Delhi: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
#WATCH दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'जय फिलिस्तीन' के नारे लगाने को लेकर AIMIM MP असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/8vBfwuKpaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2024
Patan: राजमाता नायिकादेवी गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेंद्र पटेल
#WATCH गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाटन में 'राजमाता नायिकादेवी गौरव दिवस समारोह' में शामिल हुए। pic.twitter.com/RKlW16X3Lh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2024
रायपुर में सीएम विष्णु देव साय पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे हैं। pic.twitter.com/ZvemFDcn8i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2024
Thane के बिजनेसमैन से जबरन वसूली के आरोप में 4 लोगों पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 वर्षीय एक कारोबारी को धमकी देने और उससे जबरन वसूली की कोशिश करने के आरोप में एक स्थानीय बदमाश और उसके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बदमाश ने कारोबारी से ठाणे के कलवा इलाके में उसके कार्यस्थल पर संपर्क किया और कारोबार सुचारु रूप से चलाने के लिए उससे हर महीने 50,000 रुपये की मांग की।गुजरात के बोटाद जिले में जारी भारी बारिश का सिलसिला
#WATCH गुजरात: बोटाद जिले में लगातार चौथे दिन भारी बारिश जारी रहने के कारण कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। pic.twitter.com/L6Y6NZ8P4e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2024
हापुड़ में एनएच 9 पर खड़े हुए ट्रक में घुसी कार, 1 की मौत दो घायल
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर एरिया में एनएच 9 पर एक तेज रफ्तार कार खड़े हुए ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।Delhi: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को कार्यकाल के अंतिम दिनों में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया
#WATCH पंजाब: अमृतसर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, कई इलाकों में जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/8dYx8UOxeY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2024
Amritsar के कई हिस्सों में बारिश और जलभराव
#WATCH पंजाब: अमृतसर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, कई इलाकों में जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/8dYx8UOxeY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2024
नोएडा में जारी भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के अन्य जिलों के साथ गौतमबुद्ध नगर के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आधी और वज्रपात का अलर्ट है।अहमदाबाद में 147वीं जगन्नाथ रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पैदल गश्त
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस ने पैदल गश्त की। pic.twitter.com/284afFWMGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
Ayodhya: राम पथ निर्माण के दौरान सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के 14 किमी लंबे राम पथ के निर्माण और सड़क के नीचे सीवर लाइन बिछाने में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं उत्तर प्रदेश जल निगम के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस बीच फैजाबाद के लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की।वडोदरा में लोगों ने टी20 विश्व कप जीतने का जश्न मनाया
#WATCH गुजरात: भारत के दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर वडोदरा में लोगों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/yH3cR8WvrK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
Punjab: घर-घर राशन योजना के अंदर गेहूं मिलेगा आटा नहीं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार घर-घर राशन योजना’ के तहत लोगों को केवल गेहूं देगी। मान ने इस बात पर जोर दिया कि लाभार्थी केवल अनाज चाहते हैं आटा नहीं। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि वह ऐसा कोई भी फैसला नहीं लेना चाहते जो लोगों के हित में न हो। उन्होंने कहा, "हम अब चार महीने तक आटा नहीं, गेहूं देंगे।"Indore: टी20 विश्व कप जीतने के बाद इंदौर में जश्न का माहौल
#WATCH मध्य प्रदेश: भारत के दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर इंदौर में लोगों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/MsVS3RAwD1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
दिल्ली में अचानक क्यों शुरू हो गई होटलों की चेकिंग! पुलिस बोली- हम किसी को नहीं उठाएंगे...तो किसकी है तलाश?
Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, चीफ वार्डन को हटाने की मांग, पुलिस का लाठीचार्ज
पूरे उत्तराखंड में सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन! घबराएं नहीं, व्यवस्था जांचने के लिए हो रहा मॉक टेस्ट
Noida Traffic Alert: दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Mumbai News: IIT मुंबई कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीक, आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, इलाज जारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
