LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 28 मार्च 2024 Highlights: शामली में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचला, दो की मौत, बाराबंकी में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 28 मार्च 2024 Highlights : यूपी के शामली में एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कानपुर में 30 मार्च को खेली जाएगी गंगा मेला की होली। यूपी में नामांकन के पहले दिन 155 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। उमरिया में सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। आज कोर्ट में पेश होंगे दिल्ली CM केजरीवाल। दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित बिहार के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा जिले में छात्रा से बलात्कार के आरोप में केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार। बांदा में यमुना में नहाते डूबने से दो की लड़कों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
MAR 28, 2024 20:20 IST
मथुरा में ससुराल पक्ष के लोगों पर दामाद को जलाकर मार देने का आरोप
मथुरा जनपद में बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जलाकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MAR 28, 2024 18:59 IST
मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को क्षत-विक्षत अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
MAR 28, 2024 18:25 IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में 11 घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे, वह पुंछ के मंगनार टॉप पर चालक के नियंत्रण खोने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए।
MAR 28, 2024 18:15 IST
चलती स्कूटी पर रील बनाने वाली दो लड़कियों समेत तीन गिरफ्तार
नोएडा में होली के दिन स्कूटी पर स्टंट करने और रील्स बनाने को लेकर पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़का को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काटा था।
MAR 28, 2024 17:21 IST
कोटा में लखनऊ की छात्रा ने की आत्महत्या
कोटा में सुसाइड का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा लखनऊ की रहने वाली है और कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।
MAR 28, 2024 16:35 IST
शामली में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचला, दो की मौत
यूपी के शामली में एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई। कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।
MAR 28, 2024 14:58 IST
MAR 28, 2024 14:08 IST
Kolkata: कोलकाता हवाई अड्डे पर तैनात CISF कर्मी ने खुद को मारी गोली
कोलकाता हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसके मौत हो गई। ।
MAR 28, 2024 13:05 IST
Delhi: नकली नोट बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोट बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शख्स दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस इन दोनों के पास से नकली सिक्के बनाने वाली मशीनें बरामद की है।
MAR 28, 2024 12:10 IST
Barabanki: बाराबंकी में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
MAR 28, 2024 11:30 IST
UP: 17 साल पुराने हत्या के मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा
उत्तर प्रदेश के बलिया में कोर्ट ने 17 साल पुराने हत्या के मामले में दोषी पाए गए 5 लोगों को उम्रकैद के साथ 30-30 हजार का जुर्माना देने की सजा सुनाई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला 15 जुलाई 2007 का है। यहां इंद्रजीत नाम के एक युवक की लाठी-डंडा मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर मालम दर्ज करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और मुकदमा चलाया गया।
MAR 28, 2024 10:33 IST
MAR 28, 2024 10:15 IST
ऊधम सिंह नगर में नानकमत्ता गुरुद्वारा के कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, पढ़ें पूरी खबर
MAR 28, 2024 09:51 IST
MAR 28, 2024 09:48 IST
कानपुर में 30 मार्च को खेली जाएगी गंगा मेला की होली
कानपुर शहर में होली के सातवें दिन तक रंग-गुलाल का खुमार चढ़ा रहता है। इस बार 30 मार्च का गंगा मेला खेला जाएगा।
MAR 28, 2024 09:07 IST
UP में प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 155 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 109 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
MAR 28, 2024 07:36 IST
Umaria में बड़ा हादसा, सोन नदी में डूबने से जुड़वां बहनों सहित चार लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
MAR 28, 2024 06:56 IST
Mahoba Road Accident : दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत से लगी आग, चालक जिंदा जले
MAR 28, 2024 06:14 IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम
MAR 28, 2024 05:49 IST
उडुपी में दो मछुआरों की डूबने से मौत
कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गयी।
