शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 28 June 2024 LIVE : कर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत, दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक की मौत
तेज बारिश से तालाब बनी नोएडा की सड़कें, जाम के कारण सरदर्द बढ़ा
Noida Rain : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। नोएडा के बोटैनिकल गार्डन समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।कर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत
कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।भारी बारिश से दिल्ली-NCR में भारी जलजमाव
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हो रही भारी बारिश ने सरकार के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। कई जगह अत्यधिक जलजमाव के कारण कारें पानी में डूब गई हैं। आइये जानते हैं पहली बारिश में कहां-कहां दिक्कतें हैं।दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत गिरी, 4 घायल
राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत गिरने की खबर है। हादसे में 4 लोग घायल है। पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश
पंजाब: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मौड़ मंडी के नवी बस्ती निवासी करणदीप सिंह उर्फ कन्नू, बठिंडा के कोट शमीर गांव निवासी रघुवीर सिंह और कुलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।हापुड़ में सांप काटने से दो बच्चों की मौत
हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली में दो बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सिंभावली थाना क्षेत्र के शाहिद ने बताया कि पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ वह पिलखुवा कोतवाली के निड़ोरी गांव में रहता है। बुधवार की रात को वह अपने परिवार के साथ जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सो रहा था।पंजाब: राज्य पेंशन योजना के अपात्र लाभार्थियों से 44.34 करोड़ रुपये की वसूली
पंजाब की मंत्री बलजीत कौर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य पेंशन योजना के एक लाख से अधिक अपात्र लाभार्थियों से 44.34 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने राज्य पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का सर्वेक्षण कराया है।असम : बाढ़ के हालात में सुधार, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ के हालात में बृहस्पतिवार को थोड़ा सुधार हुआ हालांकि पांच जिलों के करीब 1.2 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, कछार, दरांग, धेमाजी, कामरूप और करीमगंज जिलों में बाढ़ से 1,15,500 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।राजस्थान विश्वविद्यालय के तरणताल में पानी में डूबने से एक छात्र की मौत
जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय के तरणताल में बृहस्पतिवार शाम को एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान नीमकाथाना जिले के विकास यादव (21) के रूप में की गयी है। विकास भौतिकी में स्नातकोत्तर की पढाई कर रहा था। वह विश्वविद्यालय के आंबेडकर छात्रावास में रह रहा था।CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द
जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में जल्दी आ जाएगी सर्दी? बादलों के बीच बीतेंगे दिन, IMD ने जताई बारिश की संभावना
Kutch News: दुनिया के सबसे बड़े RE पार्क में भीषण सड़क हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 20-22 घायल अस्पताल में भर्ती
© 2026 Times Horizon Private Limited
