LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 26 मई 2024 Highlights: लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, दिल्ली बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार

Varsha KushwahaUpdated May 26, 2024, 20:53 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 26 मई 2024 Highlights: लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, दिल्ली बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार
शहरों के मुख्य समाचार, 26 मई 2024 Highlights: लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, दिल्ली बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 26 मई 2024 Highlights: लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक को पकड़ लिया। दिल्ली में शाहदरा के आजाद नगर पश्चिमी इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। शाहजहांपुर में देर रात खड़ी वॉल्वो बस को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी, इस घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है-

MAY 26, 2024 20:49 IST

मध्य प्रदेश में घर में घुसा ट्रक, एक महिला की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
MAY 26, 2024 19:17 IST

लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, आठ लोगों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को वैन और यूपी रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
MAY 26, 2024 18:18 IST

एमपी के छिंदवाड़ा में शराब पीने से एसएएफ के दो जवानों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शराब पीने के बाद राज्य पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के दो जवानों की मौत हो गई।
MAY 26, 2024 17:34 IST

बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक को पकड़ लिया। बता दें कि विवेक विहार स्थित नवजात शिशु देखभाल अस्पताल में कल रात आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
MAY 26, 2024 17:18 IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी विस्फोट में दो महिलाएं घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कथित तौर पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में रविवार सुबह विस्फोट होने से दो महिलाएं घायल हो गईं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी चव्हाण ने बताया कि यह घटना छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर जगरगुंडा पुलिस थानाक्षेत्र के सुदूर भीमपुरम गांव में हुई।
MAY 26, 2024 17:17 IST

मादक पदार्थ तस्करी के ‘मॉड्यूल' का भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करते हए सात लोगों को गिरफ्तार किया है और 5.47 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के संपर्क में थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने 1.70 लाख रुपये नकद और 40 कारतूस भी बरामद किए।
MAY 26, 2024 17:16 IST

शाहजहांपुर में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में स्थित पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस के ऊपर शाहजहांपुर जिले में गिट्टियों (बजरी) से भरा डंपर ट्रक पलट जाने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक संवेदना व्यक्त की।
MAY 26, 2024 17:15 IST

लखीमपुर खीरी में वैन और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी जिले में बहराइच राजमार्ग पर नकहा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार वैन और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस के बीच भिड़त होने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। लखीमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश कुमार तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि यात्रियों से भरी वैन बहराइच की ओर से लखीमपुर जा रही थी, तभी नकहा गांव के पास वह लखीमपुर से आ रही एक रोडवेज बस से टकरा गई।
MAY 26, 2024 16:13 IST

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कार पर ट्रक पलटने से 1 की मौ

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक ट्रक के एक कार पर पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब डेढ़ बजे मनकोली में राजमार्ग पर हुई जब कार नासिक की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।उन्होंने बताया कि ट्रक फिसल कर कार पर गिर गया।
MAY 26, 2024 15:38 IST

Thane: चलती ट्रेन से गिरा शख्स, दोनों पैर कटे

महाराष्ट्र के थाने से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां एक शक्ख के चलती ट्रेन से गरने पर दोनों पैर कट गए। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह घायल हालत में ठाणे खाड़ी के पास मिला, जिसके बाद उसे नजदीकी छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MAY 26, 2024 13:27 IST

ठाणे में 1.75 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 33 वर्षीय व्यक्ति से एक जालसाज ने कथित तौर पर 1.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार को संबंधित प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
MAY 26, 2024 11:29 IST

अकोला महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर रहा, जिले में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के अकोला में पिछले दो दिन में राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अकोला में लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक धारा 144 शनिवार को लागू कर दी है।
MAY 26, 2024 10:31 IST

यूपी के शाहजहांपुर में बस दुर्घटना, 11 लोगों की मौत, 10 घायल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पूर्णागिरि मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के ऊपर गिट्टियों से भरा डंपर पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
MAY 26, 2024 09:58 IST

दिल्ली विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 नवजात बच्चों की मौत

MAY 26, 2024 07:42 IST

ईस्ट दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी आग में 6 बच्चों की मौत

ईस्ट दिल्ली के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में अचानक देर रात आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 12 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें 6 की जलकर मौत हो गई है। 5 बच्चे अस्पताल में हैं और 1 बच्चा वेंटिलेटर पर है।
MAY 26, 2024 06:48 IST

Rajasthan: फलोदी में तापमान 50 के पार

राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 के पार जा चुका है, जिससे ये शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया है। गर्मी के चलते यहां 7 लोगों की मौत हो गई है।
MAY 26, 2024 05:49 IST

Delhi: शाहदरा के आजाद नगर पश्चिम में आवासीय बिल्डिंग में लगी आग

MAY 26, 2024 05:49 IST

Jalandhar: जालंधर में गृह मंत्री अमित शाह करेंगे रैली

आज, गृह मंत्री अमित शाह जालंधर में चुनावी रैली करेंगे। ये रैली शाम 5 बजे जालंधर बाईपास के पास स्थित अनाज मंडी में की जाएगी। अमित शाह रैली में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।
MAY 26, 2024 05:49 IST

Lucknow Weather: 24 साल बाद लखनऊ में सबसे गर्म रात

दिन-प्रतिदिन यूपी की राजधानी लखनऊ में तापमान बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर का तापमान बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस। सुबह के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। 24 साल बाद लखनऊ में इतना गर्म रात रही है।
MAY 26, 2024 05:48 IST

Rajkot: राजकोट गेमिंग जोन आग में 27 लोगों की मौत