LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 मार्च 2024 Highlights: मेरठ में 30 मार्च को पीएम मोदी की रैली, श्री गंगा नगर में कार और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत

Pooja KumariUpdated Mar 26, 2024, 20:18 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 मार्च 2024 Highlights: मेरठ में 30 मार्च को पीएम मोदी की रैली, श्री गंगा नगर में कार और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 मार्च 2024 Highlights: मेरठ में 30 मार्च को पीएम मोदी की रैली, श्री गंगा नगर में कार और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 26 मार्च 2024 Highlights: मेरठ में 30 मार्च को पीएम मोदी की रैली। श्रीनगर में कार और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज पीएम आवास का घेराव करने की योजना बनाई है, मुंबई में सोमवार को होली खेलने के बाद एक व्यक्ति की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAR 26, 2024 20:13 IST

गुरुग्राम में मस्जिद के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक मस्जिद के बाहर नशे की हालत में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मस्जिद के बाहर गोली चलाई थी और वहां से फरार हो गया था।
MAR 26, 2024 19:54 IST

टिहरी गढ़वाल में गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में होली मनाने के बाद गंगा नदी में नहाने गए तीन लोगों में से दो लोगों के शव बरामद किये गये जबकि एक अन्य के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
MAR 26, 2024 19:34 IST

दिल्ली में पति और ससुराल वालों ने मिलकर महिला की हत्या की

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 27 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर उसके पति और ससुराल वालों ने किसी नुकीली चीज से गला काट दी जिससे उसकी मौत हो गई।
MAR 26, 2024 19:06 IST

झारखंड के साहिबगंज में होली पार्टी के बाद दोस्त की गोली मारकर हत्या

झारखंड के साहिबगंज जिले में होली की पार्टी के बाद कार में बैठे दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सोमवार की शाम राजमहल थाना क्षेत्र के मंगल हाट में हुई थी।
MAR 26, 2024 18:25 IST

झारखंड में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

झारखंड के सिमडेगा जिले में मंगलवार को एक जंगली सुअर के उपद्रव में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना राजधानी रांची से लगभग 140 किलोमीटर दूर पिथरा पंचायत में हुई, जब ग्रामीण होली मनाने की तैयारी कर रहे थे।
MAR 26, 2024 17:36 IST

दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दिल्ली में 16 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को वह घर में अकेली थी और उसी दौरान दो आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। वह दोनों उसके पड़ोसी हैं।
MAR 26, 2024 16:58 IST

मेरठ में 30 मार्च को पीएम मोदी की रैली, पढ़ें कौन-कौन होगा शामिल

https://www.timesnowhindi.com/elections/lok-sabha-election-2024-rld-chief-jayant-chaudhary-will-attend-pm-narendra-modi-meerut-rally-article-108790934
MAR 26, 2024 15:44 IST

श्री ग: कार और रोडवेज बस की जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

https://www.timesnowhindi.com/cities/big-road-accident-between-car-and-roadways-bus-many-people-died-in-sri-ganganagar-rajasthan-article-108787995
MAR 26, 2024 14:17 IST

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: BRS नेता के. कविता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कविता से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध नहीं किया जिसके बाद विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश पारित किया।
MAR 26, 2024 14:04 IST

Delhi: शास्त्री पार्क इलाके में युवक की हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले युवक की आरोपी के साथ किसी बाद को लेकर बहस हो गई थी। बहस के दौरान गुस्से में आरोपी ने पिस्टल निकाल युवक को तीन गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
MAR 26, 2024 13:43 IST

दिल्ली में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में 17 साल के नाबालिक लड़के के साथ एक 25 वर्ष के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान जुनैद खान उर्फ भोपला के रूप में की है। इसके शख्स के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इससे पहले करीब 20 आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है।
MAR 26, 2024 12:44 IST

AAP Protest: पीएम आवास के पास सुरक्षा कड़ी, लोक कल्याण मार्ग स्टेशन बंद

दिल्ली में सीएम केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी के आवास का घेराव के आह्वान के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।
MAR 26, 2024 12:22 IST

बेंगलुरु में जल संकट के चलते घर से काम करने की बढ़ी मांग

बेंगलुरु में जल संकट के चलते आईटी कर्मचारी अपने होमटाउन जाकर घर से काम करने का आग्रह कर रहे हैं। इसके अलावा जल संकट की समस्या को अस्थायी आधार पर निपटने के लिए जल विशेषज्ञ और कानून विशेषज्ञ भी वर्क फ्रॉम होम का सुविधा का सुझाव दे रहे हैं।
MAR 26, 2024 11:04 IST

पंजाब मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने हिरासत में लिया

MAR 26, 2024 09:43 IST

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में मृत मिली एक बाघिन

लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिणी खीरी के पास स्थित वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट में एक बाघिन मृत मिली। बाघिन की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौत की वजह जानने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार, बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
MAR 26, 2024 08:49 IST

बिहार: ट्रैनिंग में शामिल नहीं होने वाले टीचरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बिहार में सरकारी शिक्षकों को 25 से 30 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद केंद्र पर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। अब प्रशिक्षण के लिए नहीं आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
MAR 26, 2024 08:45 IST

'आप' के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली के इन रूट्स पर ट्रैफिक पर पड़ेगा असर

यहां पढ़ें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
MAR 26, 2024 07:25 IST

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में होली पर मौसम खुशनुमा बना रहा। आज यहां पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मार्च के अंत में दिल्ली-एनसीआर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस बीच आंशिक तौर पर बादल भी छाए हुए रहेंगे।
MAR 26, 2024 07:23 IST

बेंगलुरु में गैर-जरूरी कारण से पेयजल उपयोग करने पर 22 परिवारों पर जुर्माना

बेंगलुरु में जल संकट के बीच गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए पेयजल का उपयोग नहीं करने के आदेश का उल्लंघन करने पर बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने 22 परिवारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि यह आदेश लगभग दो सप्ताह पहले जारी किया गया था और बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त कई शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की।
MAR 26, 2024 05:47 IST

नोएडा सिटी सेंटर के पास एक डंपिंग यार्ड में लगी आग