LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 21 मई 2024 Highlights: बिहार में चुनावी रंजिश में चली गोली, चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Pooja KumariUpdated May 21, 2024, 20:11 IST

शहरों के मुख्य समाचार, 21 मई 2024 Highlights: बिहार में चुनावी रंजिश में चली गोली, चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
शहरों के मुख्य समाचार, 21 मई 2024 Highlights: बिहार में चुनावी रंजिश में चली गोली, चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 21 मई 2024 Highlights: बिहार के सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए पांचवें चरण के मतदान के बाद मंगलवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे, आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAY 21, 2024 19:55 IST

जयपुर में मां ने बेटी के सिर पर रॉड से किया वार

जयपुर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बाद मां ने कथित तौर पर बेटी के सिर पर रॉड से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
MAY 21, 2024 19:29 IST

झांसी के दो बूथों पर 100 प्रतिशत मतदान

झांसी में दो बूथों पर वोटरों ने गजब का उत्साह दिखाया है। इन दो बूथों पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ है। बताया गया कि वोटिंग के लिए एक युवक फ्लाइट से गांव पहुंचा था और मताधिकार का प्रयोग किया था।
MAY 21, 2024 19:05 IST

केरल के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में 22 मई को अत्यधिक बारिश को लेकर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
MAY 21, 2024 17:48 IST

कर्नाटक में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

कर्नाटक के बेलगावी में 55 वर्षीय किसान ने 1.50 लाख रुपये की ऋण राशि लौटाने के लिए एक महिला साहूकार द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।
MAY 21, 2024 16:38 IST

करनाल में थार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

हरियाणा के करनाल में एक थार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार ने स्कूटी को करीब एक किमी तक घसीटा। वहीं, इस घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई।
MAY 21, 2024 15:40 IST

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
MAY 21, 2024 15:02 IST

कार दुर्घटना मामले में पुणे पुलिस आयुक्त को हटाने की मांग

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने 17 वर्षीय लड़के से जुड़ी एक कार दुर्घटना के संबंध में पुणे पुलिस आयुक्त को हटाने की मंगलवार को मांग की। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।
MAY 21, 2024 14:12 IST

आजमगढ़ में अखिलेश यादव की रैली के दौरान मची भगदड़, देखें वीडियो

आजमगढ़ में अखिलेश यादव की रैली के दौरान मची भगदड़, देखें वीडियो
MAY 21, 2024 13:34 IST

पुणे कार हादसे में शामिल किशोर के पिता हिरासत में

पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक कार दुर्घटना में कथित तौर पर शामिल 17 वर्षीय लड़के के पिता को हिरासत में लिया और किशोर को शराब परोसने के लिए दो होटल के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना जिस पोर्शे कार से हुई, उसे कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोर चला रहा था और रविवार तड़के उसने कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी।
MAY 21, 2024 12:45 IST

नवी मुंबई में NRI बुजुर्ग से 32 लाख रुपये की ठगी

दुबई से लौटने के बाद महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने बेटे के साथ रह रहे 82 वर्षीय एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार करने की धमकी देकर पीड़ित के साथ ठगी की। नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने 12 से 18 मई के बीच पीड़ित से कई बार संपर्क किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों, मादक पदार्थ की तस्करी और पुलवामा हमले में शामिल होने के आरोप में अपराध दर्ज किए गए हैं।
MAY 21, 2024 11:54 IST

बुलंदशहर में पेट्रोल पंप मालिक को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर में पेट्रोल पंप मालिक को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेश, रोहित और विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने खुर्जा के रामगढ़ी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद इन लूटेरों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से तीनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
MAY 21, 2024 11:50 IST

बिहार के सारण में चुनावी रंजिश में चली गोली

बिहार के सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए पांचवें चरण के मतदान के बाद मंगलवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि सोमवार को सारण के कुछ मतदान केंद्रों पर हंगामा हुआ था और मारपीट की घटना हुई थी। राजद की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के एक मतदान केंद्र के पास पहुंचने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद हालांकि पुलिस ने मामले को निपटा दिया था और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया।
MAY 21, 2024 10:30 IST

मंगलुरु पुलिस ने केरल के दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

मंगलुरु पुलिस ने उल्लाल के तलपडी गांव से केरल के दो अपराधियों को पकड़ा और उनके पास से एक पिस्तौल, कारतूस व कार बरामद की। मंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर जिन दो अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान केरल के कासरगोड़ जिले के मंजेश्वर में मुर्टाना कदंबर के मोर्टाना हाउस के रहने वाले मोहम्मद असकर (26) एवं मंजेश्वर के मूडमबेल के बेजा हाउस के रहने वाले अब्दुल निसार (29) के रूप में की गयी है।
MAY 21, 2024 09:23 IST

महाराष्ट्र के लातूर में अवैध रूप से होर्डिंग लगाने संबंधी 15 मामले दर्ज

महाराष्ट्र के लातूर शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगाने के संबंध में कम से कम 15 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 मामले एक ही दिन में दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि लातूर नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को शहर से दो होर्डिंग और 15 बैनर हटाए। मुंबई में 13 मई को एक अवैध होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इसी हादसे की पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की गई।
MAY 21, 2024 08:16 IST

तमिलनाडु के करूर जिले में बारिश का पानी घरों में घुसा

MAY 21, 2024 07:40 IST

छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में दुलेड़ गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को जिला बल, डीआरजी सुकमा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली और मेट्टामुड़े गांव की ओर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज जब सुरक्षाबल के जवान दुलेड़ गांव के जंगल में थे तब कुछ संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबल के जवानों को देखकर वहां से भागने लगे। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर 10 लोगों को पकड़ लिया।
MAY 21, 2024 07:04 IST

MP में दो नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश में नर्सिंग महाविद्यालयों को रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के आरोप में अपने ही एक निरीक्षक और दो नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब शुरू की गई जब सीबीआई की आंतरिक सतर्कता इकाई से जानकारी मिली कि उसके अधिकारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्यव्यापी निरीक्षण करने के लिए गठित टीमों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अदालत के आदेश पर टीम इसलिए बनाई गई थीं ताकि पता लगाया जा सके कि नर्सिंग महाविद्यालय बुनियादी सुविधाओं और संकाय के संबंध में तय मानदंड एवं मानकों का अनुपालन कर रहे हैं या नहीं।
MAY 21, 2024 06:24 IST

छत्तीसगढ़ में वाहन के घाटी में गिरने से 19 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार को एक वाहन (पिकअप) के घाटी में गिरने से 18 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। राज्य शासन ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने का फैसला किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में बाहपानी गांव के पास दोपहर बाद लगभग पौने दो बजे वाहन के बंजारी घाट में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई जिनमें 18 महिलाएं हैं।
MAY 21, 2024 05:44 IST

चार धाम यात्रा के लिए 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को 31 मई तक स्थगित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को निर्धारित संख्या के हिसाब से ही भेजा जाए।सीएम ने कहा कि जो श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन कराए उत्तराखंड आ गए हैं, उन्हें प्रदेश के अन्य धार्मिक, पौराणिक और पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया है।
MAY 21, 2024 05:44 IST

दिल्ली में मनीष सिसोदिया की जमानत आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने जमानत याचिकों पर 14 मई को आप नेता, सीबीआई और ईडी की ओर से दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। इन याचिकों पर आज आदेश सुना सकती हैं।
Related News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'