शहरों के मुख्य समाचार, 2 जुलाई 2024 Highlights: हाथरस भगदड़ में 50 से 60 लोगों की मौत, अलीगढ़ बस हादसे में पांच लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हैदराबाद से महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार करहाथरस भगदड़ में 50 से 60 लोगों की मौत
अलीगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
अलीगढ़ में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में कार सवार पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।हाथरस में भोलेबाबा प्रवचन के कार्यक्रम में भगदड़ से 40 लोगों की मौत
हाथरस में भोलेबाबा प्रवचन के कार्यक्रम में भगदड़ से 40 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, 27 शव अस्पताल पहुंच चुके हैं।मानसून अपने सामान्य समय से छह दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंचा: मौसम विज्ञान विभाग
दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस प्रकार इसने दो जुलाई 2024 तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।’’बिहार सरकार ने पुल ढहने की घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की
बिहार सरकार ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से सामने आई पुल ढहने की विभिन्न घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। बिहार में पिछले 13 दिनों के भीतर पुल ढहने की छह घटनाएं सामने आईं। ताजा घटना रविवार को किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के खौसी डांगी गांव की जहां वर्ष 2009-10 में क्षेत्र के तत्कालीन लोकसभा सदस्य की सांसद निधि से बूंद नदी पर बनाया गया छोटा पुल ढह गया।दिल्ली के पांच सितारा होटल की छत का हिस्सा गिरने से दंपति घायल
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक पांच सितारा होटल की छत का एक हिस्सा गिर जाने से एक दंपति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब आठ बजे आर के पुरम इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि दंपति होटल के भूतल पर स्थित ‘पूल’ के पास खड़ा था, तभी छत का एक हिस्सा ढहकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर में मामूली चोट आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बिल्डर के घर के बाहर गोलीबारी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक बिल्डर के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि स्कूटर सवार दो लोगों ने सोमवार रात आठ बजकर 48 मिनट पर वेलकम इलाके में आरिफ अली (38) के घर के बाहर तीन से चार गोलियां चलाईं और फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, ‘‘कबीर नगर में रहने वाले अली पेशे से बिल्डर हैं और उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले उन्हें जबरन वसूली के लिए फोन कॉल आया था, लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी।’’ठाणे में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे कल्याण के ‘100 फुट रोड’ पर हुई। उसने कहा कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि दो-तीन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से कुछ बात करने के बाद उस पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। कोलशेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी हुई रौद्र
उत्तराखंड में उच्च गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात बद्रीनाथ मंदिर के ठीक नीचे अलकनंदा नदी के तट पर महायोजना के तहत हो रही खुदाई के कारण सोमवार देर शाम नदी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी और पानी ऐतिहासिक तप्तकुंड की सीमा को छूने लगा जिससे धाम में मौजूद श्रद्धालु सहम गये। हालांकि, कुछ घंटे उफान पर रहने के बाद नदी का जलस्तर सामान्य हो गया। अलकनंदा, बद्रीनाथ मंदिर से कुछ ही मीटर नीचे बहती है। नदी तट और मंदिर के बीच में ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पवित्र तप्तकुंड है और मंदिर के दर्शन करने से पूर्व श्रद्धालु गर्मपानी के इसी कुंड में स्नान कर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करते हैं।इंदौर के बाल आश्रम में दो दिन के भीतर दो बच्चों की मौत
इंदौर के एक बाल आश्रम में दो दिन के भीतर दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम में रहने वाले करण (12) ने सोमवार को दम तोड़ा, जबकि आश्रम के सात वर्षीय बच्चे आकाश की मंगलवार सुबह मौत हो गई। शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।करनाल में मालगाड़ी अनियंत्रति होने से पटरी पर बिखरे कंटेनर
करनाल में मालगाड़ी अनियंत्रति होने से पटरी पर बिखरे कंटेनर, राहत कार्य जारी, देखें वीडियोदिल्ली में डीटीसी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी
दिल्ली में डीटीसी बस रूट नंबर 763 आईएसबीटी से उत्तम नगर जा रही थी, जो आज सुबह करीब 3:40 बजे राजौरी गार्डन की ओर जाते समय डिवाइडर से टकराने के बाद रिंग रोड पर पलट गई। बस में 15 यात्री सवार थे। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति को मामूली चोटें लगने की खबर सामने आई है।गोंडा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास
गोंडा जिले की एक अदालत ने करीब ढ़ाई वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को सोमवार को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने आरोपी अजय उर्फ कल्लू कोरी को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का दोषी ठहराते हुए उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा 34 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि घटना 18 फरवरी 2022 की है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।MP में दंपत्ति और 3 बच्चे घर में फंदे से लटके मिले
पुणे में जीका वायरस के 6 मामले सामने आए
पुणे में सोमवार को जीका वायरस के दो और मामले सामने आए। इसके साथ ही शहर में कुल मामलों की संख्या छह हो गई है। जीका वायरस ने दोनों नए मामले गर्भवती महिलाओं से जुड़े हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। साथ ही पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग भी निगरानी में जुट गया है।मथुरा पानी की टंकी: जांच समिति गठित, तीन अभियंता निलंबित
मथुरा के घनी आबादी वाले क्षेत्र में पानी की टंकी ढहने के मामले में टंकी का निर्माण करने वाली चार संस्थाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज कराया गया है। लखनऊ में जारी एक बयान में कहा गया कि मामले में तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के लिये अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।पिछले तीन दिन में 51,000 श्रद्धालुओं ने किए अमरनाथ के दर्शन
जम्मू कश्मीर के अमरनाथ में सोमवार को 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे पिछले तीन दिनों में दर्शन करने वालों की कुल संख्या 51 हजार को पार कर गयी। अधिकारियों ने यहां बताया, ‘‘सोमवार को 23,437 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में ‘हिम शिवलिंग’ के दर्शन किए।’’ उन्होंने बताया कि इन दर्शनार्थियों के साथ ही पिछले तीन दिन में अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 51 हजार से अधिक हो गयी है।बस्तर से रायपुर पढ़ने आए आदिवासी युवक की हत्या
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बस्तर से पढ़ने आए 21 वर्षीय आदिवासी युवक की दो लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मंगल मुरिया की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सावन डोंगरे और एक नाबालिग लड़के को पकड़ा है।'आप सनातन समाज के गौरव, अब कभी कोई बयान नहीं दूंगा', प्रेमानंद महाराज से दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
आनंदपुर साहिब दुष्कर्म मामले में SIT गठित, SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज
जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों के 'यौन उत्पीड़न' का आरोप, NHRC ने लिया स्वत: संज्ञान, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
Kal Ka Mausam : 50 की रफ्तार से आ रहा तूफान, बिजली संग बारिश होगी मूसलाधार; IMD ने किया सावधान
© 2026 Times Horizon Private Limited
