LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 मार्च 2024 LIVE: लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा, आगरा में बम की सूचना से हड़कंप

Pooja KumariUpdated Mar 20, 2024, 11:53 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 मार्च 2024 LIVE: लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा, आगरा में बम की सूचना से हड़कंप
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 19 मार्च 2024 LIVE: लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा, आगरा में बम की सूचना से हड़कंप

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 19 मार्च 2024 LIVE: लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। आगरा में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों के द्वारा चालान नहीं भरने पर उनका वाहन सीज करेगी, दिल्ली में बुधवार को कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAR 20, 2024 11:54 IST

बहराइच में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष कारावास की सजा

बहराइच में नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप सिद्ध होने पर दोषी व्यक्ति को विशेष पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उस पर 75,000 रुपये अर्थदंड भी लगाया।
MAR 19, 2024 16:59 IST

हरियाणा: सैनी सरकार आज करेगी अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार

हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार मंगलवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करेगी और सूत्रों का कहना है कि इसमें छह से सात विधायकों को शामिल किया जा सकता है। सैनी और पांच मंत्रियों को पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
MAR 19, 2024 16:41 IST

लखन भैया एनकाउंटर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा

बॉम्बे हाई कोर्ट मंगलवार को 2006 के लाखन भैया मुठभेड़ मामले से संबंधित कई याचिकाओं पर अपना फैसला सुना दिया है। वसई निवासी लखन भैया (33), का असली नाम रामनारायण गुप्ता था, जिस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस केस पर पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
MAR 19, 2024 16:07 IST

उत्तर प्रदेश में वांछित आरोपी की हिरासत में मौत

प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी की हिरासत में मौत होने के मामले में दो अज्ञात महिला कांस्टेबल के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
MAR 19, 2024 15:27 IST

राजस्थान: पुलिस हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या की

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार राम केदार (45) गुलाबपुरा थाने में तैनात थे, जहां बीती रात उन्होंने अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
MAR 19, 2024 15:01 IST

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटों पहले ही झामुमो को छोड़ दिया था और दावा किया था कि झारखंड के सत्तारूढ़ दल में उनकी उपेक्षा की जा रही थी और अलग थलग किया जा रहा था।
MAR 19, 2024 14:50 IST

मैहर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन की मौत

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बाबा तालाब के पास सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया है।
MAR 19, 2024 14:28 IST

नोएडा में सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 107 के पास हुए सड़क हादसे में छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि छह वर्षीय बच्चा राहुल कुमार पुत्र बिंदा सेक्टर 107 की झुग्गी बस्ती में रहता था।
MAR 19, 2024 14:19 IST

अमेठी में मतदान बहिस्कार का ऐलान

अमेठी जिले के गौरीगंज तहसील स्थित एक गांव में सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है।
MAR 19, 2024 13:18 IST

आगरा में बम की सूचना से हड़कंप

ताजनगरी आगरा में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक खोखे के नीचे बम मिलने की सूचना मिलने पर बीडीएस समेत पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। फिलहाल, पुलिस ने पूरी जगह को खाली कराया है। मामला जगदीशपुरा थाने के वायु विहार का बताया जा रहा है।
MAR 19, 2024 13:00 IST

विधायक सीता सोरेन ने दिया इस्तीफा

झारखंड में जामा सीट से विधायक सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दिया, अपना त्याग पत्र पार्टी प्रमुख व ससुर शिबू सोरेन को भेजा
MAR 19, 2024 11:41 IST

शिक्षक की हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार : पीड़ित परिवार को मिलेंगे 25 लाख

मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस इलाके में आपसी झगड़े के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर जान लेने के मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य सरकार ने मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है।
MAR 19, 2024 11:36 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
MAR 19, 2024 11:21 IST

मुरादाबाद का नाम हो माधव नगर-धीरेंद्र शास्त्री

यूपी के मुरादाबाद में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार का आयोजन हो रहा है। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मुरादाबाद का नाम माधव नगर कर देना चाहिए। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
MAR 19, 2024 09:56 IST

18 महीने में बदहाल हुई प्रगति मैदान टनल

दिल्ली की प्रगति मैदान टनल का हाल 18 महीने में ही बदहाल हो गया है। टनल रोड पर दरारें पड़ गई हैं। जिससे पानी रिसाव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।
MAR 19, 2024 09:41 IST

दिल्ली के नेब सराय में ‘टैरो कार्ड रीडर' के साथ रेप

दिल्ली के नेब सराय में 36 वर्षीय एक महिला टैरो कार्ड रीडर के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को संपत्ति बेचने में मदद करने की पेशकश की थी और बाद में उसने ज्योतिष सीखने के बहाने उससे दोस्ती कर ली। महिला ने 11 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक परिचित ने उससे बलात्कार किया।
MAR 19, 2024 08:39 IST

यूपी के कई इलाकों में आज बारिश होने के आसार

आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश होने से गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
MAR 19, 2024 08:04 IST

ललितपुर में बदमाशों ने लूटे 1 लाख रुपये

ललितपुर में बदमाशों ने गल्ला व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंककर एक लाख रुपये लूट लिए। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे-44 पर स्थित दुकान की है। बदमाशों ने लूट को अंजाम देकर वहां से बाइक से फरार हो गए।
MAR 19, 2024 07:22 IST

प्रयागराज में बेटी की आत्महत्या से नाराज परिजनों ने ससुराल में लगाई आग

प्रयागराज में एक युवती के मायके वालों ने बेटी की आत्महत्या के बाद सुसराल पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। फिर उन्हें घर में बंद करके आग लगा दी। हालात संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुसराल पक्ष को घर से बाहर निकाला गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
MAR 19, 2024 05:45 IST

गुरुग्राम में चालान न भरने वालों की गाड़ियां होंगी सीज

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अब यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने वाली है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों ने अगल चालान नहीं भरा है, तो ट्रैफिक पुलिस उनका वाहन सीज करेगी। इसके अलावा गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।