LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 18 मई 2024 Highlights: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, गाजियाबाद की सोसायटी में जनरेटर में लगी आग
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 18 मई 2024 Highlights: राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, गाजियाबाद की सोसायटी में जनरेटर में भीषण आग लग गई, दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले आज पीएम मोदी उत्तरी-पूर्वी दिल्ली और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चांदनी चौक क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे और जनता से अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
MAY 18, 2024 20:56 IST
आग की भट्टी में तब्दील हुआ दिल्ली
दिल्ली में तापमान ने अपना कहर बरपाना जारी रखा है। दिन के दौरान दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ी। इसके साथ ही दिल्ली में 22 मई तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 18, 2024 20:10 IST
असम में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हैं।
MAY 18, 2024 19:19 IST
दिल्ली में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
MAY 18, 2024 18:13 IST
रायपुर में छह लोगों का शव बरामद
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
MAY 18, 2024 17:30 IST
यूपी में पहले देशी कट्टे बनते थे अब यहां तोप के गोले बनते हैं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि एक जमाना था कि उत्तर प्रदेश में देशी कट्टे बनते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया और अब यहां तोप के गोले बनते हैं।
MAY 18, 2024 17:13 IST
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जबकि, माउंट आबू में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र प्रमुख आरएस शर्मा ने बताया कि बाड़मेर में सबसे अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसी के साथ बाड़मेर देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। जबकि 46.9 डिग्री तापमान के साथ आगरा अब तक सबसे गर्म शहर रहा है।
MAY 18, 2024 17:12 IST
बेंगलुरु में नाबालिग ने की भाई की हत्या
बेंगलुरु में शनिवार को पुलिस ने एक नाबालिग को अपने भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने नाबालिग भाई की गेम की लत के कारण हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान शहर के अनेकल कस्बे के पास नेरिगा गांव के निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। आरोपी शिवकुमार ने सरजापुर पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 15 वर्षीय भाई प्रणेश की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह दिनभर उसका मोबाइल लेकर गेम खेलता था।
MAY 18, 2024 17:11 IST
गाजिाबाद में कार में लगने के बाद चालक ने कूद कर बचाई जान
गाजियाबाद में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
MAY 18, 2024 16:42 IST
गाजियाबाद की सोसायटी में जनरेटर में लगी आग
गाजियाबाद की एक सोसायटी में जनरेटर में आग लग गई। जिसके बाद पास रखे डीजल के ड्रम में तेजी से आग फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि सोसायटी के चार फ्लैटों तक पहुंच गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
MAY 18, 2024 15:31 IST
मुजफ्फरनगर में चलती कार बनी आग का गोला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। घटना जिले के कोतवाली नगर इलाके की है। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को कार में आग लगने सूचना दी। हालांकि, इससे पहले लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
MAY 18, 2024 14:13 IST
बिहार में पुरानी रंजिश में मारी गोली, बेटी की मौत
बिहार के लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने पुरानी रंजिश में मां और बेटी को गोली मार दी। घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस के मुताबिक, मामला धर्मरायचक गांव का है। दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है और इसमें अब तक तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जाता है कि शनिवार को अपराधियों ने राम जी यादव के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें यादव की विवाहिता पुत्री बसंती कुमारी की मौत हो गई तथा मृतका की मां लाछो देवी गोली लगने से घायल हो गई।पीड़ित परिवार रामजी साव के पुत्र अशोक साव, मनोज साव तथा अन्य लोगों पर आरोप लगा रहा है।
MAY 18, 2024 13:14 IST
दिल्ली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
दिल्ली के थाना कश्मीरी गेट इलाके में एक भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीती रात तकरीबन 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात 2 बजे थाना कश्मीरी गेट में एक दुर्घटना होने की एक पीसीआर कॉल मिली थी। यह दुर्घटना हनुमान मंदिर फ्लाईओवर, आईटीओ की ओर रिंग रोड पर हुई थी।
MAY 18, 2024 12:25 IST
भारत को मिला दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें कितनी लंबाई और स्पीड होगी
भारत के दक्षिण भारत को पश्चिम भारत से जोड़ने के लिए सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। ये भारत का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इसकी खासियतें जानने के पढ़ें पूरी स्टोरी
MAY 18, 2024 11:28 IST
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोलनाई और टेटराई गांव के मध्य वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
MAY 18, 2024 09:11 IST
यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
यूपी के आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, फतेहपुर और झांसी में 20, 21 और 22 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
MAY 18, 2024 08:22 IST
दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ता जा रहा है। शहर के नौ इलाकों में हीटवेव की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने स्थिति देखते हुए आने वाले दो दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर मौसम के हाल
दिल्ली-एनसीआर मौसम के हाल
MAY 18, 2024 07:24 IST
KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की जलकर मौत
हरियाणा के नूंह में कुंडली मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई है।
MAY 18, 2024 07:21 IST
MAY 18, 2024 06:35 IST
MAY 18, 2024 05:36 IST
Delhi में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली आज
दिल्ली लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी आज (शनिवार, 18 मई) को उत्तरी पूर्वी दिल्ली में पहली सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी की रैली को देखते हुए दिल्ली में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
