शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 16 जून 2024 Highlight: दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग, नोएडा पुलिस ने चार दिन के लिए लागू की धारा 144
नागपुर विस्फोटक कारखाना धमाके में एक और व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए धमाके में घायल आखिरी व्यक्ति की भी मौत हो गई और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।एटा में ट्रैक्टर और कार में टक्कर में 3 लोगों की मौत
एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर सोरो घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की एक ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई, जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।फर्रुखाबाद सड़क हादसे में संत बब्बा गुरु समेत 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर इलाके में एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार संत बब्बा गुरु समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल गया। घायल का इलाज किया जा रहा है।छतरपुर में अज्ञात लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की
दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी आग
कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी
राजस्थान के कोटा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे 17 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी का निवासी आयुष जायसवाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए महावीर नगर क्षेत्र के सम्राट चौक के पास एक ‘पेइंग गेस्ट हाउस’ में रह रहा था। उसने बताया कि शनिवार रात तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने ‘पेइंग गेस्ट हाउस’ के मालिक को इसकी सूचना दी जिसने पुलिस को इस बारे में बताया। थानाधिकारी महेंद्र मारू ने बताया, ‘‘प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना के प्रभारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब रेलवे स्टेशन के निकट हनुमानजी मंदिर के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक दंपति, उनकी एक रिश्तेदार ट्रेन की चपेट में आ गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निम्बाहेड़ा निवासी मोहनलाल धोबी (45) उनकी पत्नी ललिता (40) और उनकी एक रिश्तेदार देवश्री (35) के रूप में हुई है। ये सभी हनुमानजी के मंदिर गए थे।ठाणे में घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे घायल
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बच्चे घायल हो गए। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे कोपरी क्षेत्र के मिठबंदर रोड पर स्थित चार मंजिला इमारत में बने एक घर में हुई। इस इमारत को 'खतरनाक' की श्रेणी में रखा गया है।अधिकारी ने बताया कि 30 से 35 साल पुरानी इस इमारत में 20 घर (फ्लैट) हैं, जिसमें वर्तमान में 65 लोग रहते हैं। यह इमारत फिलहाल सहकारिता विभाग के प्रशासक के नियंत्रण में है।राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 215 रहा जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।गंगा दशहरा पर प्रयागराज-अयोध्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं अयोध्या में सरयू नदी के सरयू घाट पर भी श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कियाहरिद्वार में गंगा दशहरा पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
लखनऊ में बकरीद के त्यौहार से पहले यूपी पुलिस ने की पेट्रोलिंग
वाराणसी में गंगा दशहरा पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालु
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचकर निकलेंनोएडा पुलिस ने चार दिन के लिए धारा 144 लागू की
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बकरीद और ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मद्देनजर रविवार से बुधवार तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। गंगा दशहरा रविवार को मनाया जाएगा जबकि बकरीद सोमवार को है।दिल्ली में और गहरा सकता है जल संकट
दिल्ली में जल संकट और गहराता जा रहा है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से दिल्ली में पानी का शोधन 70 एमजीडी तक कम हो गया है। उन्होंने मानवीय आधार पर हरियाणा से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए अनुरोध किया है।अलीगढ़ में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर पर कूलर लगाए गए
भोपाल में रील बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान
भोपाल में टीटी नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि युवक तेज रफ्तार से बुलेट चलाते हुए रील बना रहा था। इस दौरान संतुलन उसका संतुलन बिगड़ गया और बुलेट बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। हादसे में उसके दो दोस्त भी घायल हुए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।ठाणे में एक ट्रक इमारत की चहारदीवारी से टकराया, एक व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुम्ब्रा में एक इमारत की चहारदीवारी में टक्कर मारने के बाद ‘सीमेंट मिक्सर’ ट्रक के पलट जाने पर किशोर की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई प्रमुख यासिन ताडवी ने बताया कि यह घटना सम्राट नगर में रात साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने कहा , ‘‘ ‘सीमेंट मिक्सर’ ट्रक का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी चहारदीवारी से टकरा गयी एवं पलट गयी। सात लोग इस घटना में घायल हुए जिनमें से 14 वर्षीय किशोर नासिर शेख की मौत हो गयी। अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’हाथ में त्रिशूल, कंधे पर सनातनी गमछा... अयोध्या में बदला अखिलेश का अंदाज, भाजपा के वोटबैंक पर गड़ाई नजर
पर्यटन ग्राम से आर्ट एंड क्राफ्ट तक, MP Travel Mart में दिखी मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, 177 स्टॉल बने आकर्षण
पंजाब के बटाला में दिनदहाड़े पादरी की हत्या, घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला
अखिलेश ने 'गदा' उठाकर योगी को दिया चैलेंज, अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं बाबा, बोले-BJP को नहीं मिल रहा प्रत्याशी
लखनऊ में बाढ़ का कहर, इकाना स्टेडियम और फीनिक्स प्लासियो मॉल तक पहुंचा पानी, सड़कें बनीं दरिया
© 2026 Times Horizon Private Limited
