शहरों के मुख्य समाचार, 16 अप्रैल 2024 Highlights: दिल्ली में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी से नामांकन दाखिल किया
इंदौर के जंगल में चल रहे पटाखा कारखाने में विस्फोट
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जंगली इलाके के खेत में चलाए जा रहे पटाखा कारखाने में मंगलवार को विस्फोट में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।पीलीभीत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
पीलीभीत में एक रोडवेज बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में दो सगे भाई शामिल थे।छ्त्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों की मौत
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं।दिल्ली में कार चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने महंगी कारें चुराने और बेचने के आरोप में बिहार से 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) अपूर्वा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान लवली सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के पाटिलपुत्र की रहने वाली है।छत्तीसगढ़ नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने घोषणा की है कि जो लोग नक्सलियों की गिरफ्तारी या उनके मारे जाने में पुलिस की मदद करेंगे उन्हें आरक्षक के रूप में भर्ती किया जाएगा तथा पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।दिल्ली में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने भी की खुदकुशी
पूर्वी दिल्ली के मीत नगर फ्लाईओवर पर दोपहर के करीब 11:45 बजे मुकेश नाम के शख्स ने अचानक से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि 30 साल के अमित कुमार का इलाज हॉस्पिटल में जारी है।सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी से नामांकन दाखिल किया
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और वर्तमान सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया । समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, '' मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।''फतेहपुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में ताऊ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने छह साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके 42 साल के ताऊ को गिरफ्तार किया है।पटना में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर
पटना में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबरसलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में एक व्यक्ति के पास से तीन लाख रुपये जब्त
लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत नोएडा में सोमवार को एक व्यक्ति के पास से तीन लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की जा चुकी है।दिल्ली में तेज हवाएं चलने के आसार
दिल्ली एनसीआर में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली में 18 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी, जिसके बाद मौसम में बदलाव होगा। शुक्रवार और शनिवार को यहां गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक और गिरफ्तार
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में चनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कोष का कथित तौर पर ‘‘प्रबंधन’’ किया था। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है और एजेंसी इस मामले में एक भी रुपया बरामद करने या सबूत ढूंढने में असमर्थ है।ओडिशा में भीषण बस हादसे में 5 लोगों की मौत
काशी विश्वनाश मंदिर में 16 विग्रहों का रुद्राभिषेक
वाराणसी के काशी विश्वनाश मंदिर में पहली बार 16 विग्रहों पर एक साथ रुद्राभिषेक किया गया। सोमवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर विश्वनाथ धाम में विराजमान 16 रुद्र विग्रहों का रुद्राभिषेक शुरू हुआ।यूपी में इस बार मानसून में जमकर बरसेंगे मेघ
यूपी में इस साल मानसून में जमकर मेघ बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। यूपी में आज के मौसम की बात करें तो मंगलवार को यहां का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 18 अप्रैल से यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।दिल्ली एमसीडी की वेबसाइड एक हफ्ते से ठप
दिल्ली की एमसीडी की वेबसाइड करीब एक हफ्ते से ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते ऑनलाइन संपत्तिकर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए निगम दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रह हैं। निगम ने वेबसाइड को सही करने के लिए 15 अप्रैल तक का समय मांगा था। इसके बावजूद सोमवार को भी यह वेबसाइड बंद रही।राजस्थान में शिशू की मौत के मामले में जांच के लिए टीम गठित
राजस्थान के बूंदी के एक सरकारी अस्पताल में छह महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक शिशु के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ऑक्सीजन आपूर्ति में गड़बड़ी हुई, जिसी वजह से यह घटना हुई। हालांकि, जिला चिकित्सा अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
