शहरों के मुख्य समाचार, 15 अप्रैल 2024 Highlights: तिनसुकिया के एक चाय बागान में व्यक्ति का जला शव बरामद, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज
मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, 17 घायल
मुजफ्फरनगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।रामनवमी को लेकर बंबई हाई कोर्ट का निर्देश
बंबई उच्च न्यायालय ने पुलिस से सोमवार को कहा कि रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं के दौरान, खासकर मुंबई के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े।झारखंड के लातेहार में आईईडी बरामद
झारखंड में लातेहार जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सोमवार को आठ डिब्बों में रखे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।सहारनपुर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले गैंग का खुलासा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बालपुर गांव में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी कर लिंग परीक्षण करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़ किया।गाजियाबाद में दो लुटेरे गिरफ्तार, जेवरात और रुपए बरामद
गाजियाबाद पुलिस की विजयनगर थाना की टीम ने तमंचे के बल पर घर में लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेवरात, रुपए और तमंचा बरामद किया है।मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में लू चलने का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे और रायगढ़ जिले में मंगलवार तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी मुंबई के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी के साथ-साथ रायगढ़ और ठाणे जिलों में सोमवार और मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की गई है।अंबाला में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
हरियाणा के अंबाला जिले में अधोया गांव के समीप श्रद्धालुओं को ले जे रहे मिनी ट्रक का टायर फटने से वाहन पलट गया, जिस कारण कुछ यात्री घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक में 18 श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालु रविवार देर रात नारायणगढ़ के निकट त्रिलोकपुर माता मंदिर में माथा टेककर कैथल स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं।भोजपुर में तेंदुए ने किया तीन लोगों पर हमला
बिहार के भोजपुर जिले में एक तेंदुए ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इस तेंदुए ने अब तक तीन लोगों पर हमला किया है। ऐसे में अगला नंबर किसका होगा? बस, इसी डर के साए में ग्रामीण जीने को मजबूर हैं। अब तक इस खूंखार तेंदुए ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन लोगों पर हमला किया है। एक महिला को घायल अवस्था में सदर अस्पताल भेजना पड़ा, जबकि एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, एक युवक के गले पर तेंदुए ने इस कदर हमला किया कि उसे लहूलुहान अवस्था में ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।असम में चाय बागान में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला
असम के तिनसुकिया जिले के एक चाय बागान में एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव कचुजन चाय बागान में मिला। घटना की सूचना तड़के पुलिस को दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम तुरंत वहां पहुंचे और आंशिक रूप से जला हुआ शव पाया। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत
बरेली के गांव मिलक रोठा में रविवार को रेलवे लाइन के समीप एक खंभे पर अटकी पतंग को उतारने के दौरान दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि थाना सीबीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शवों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान फैज (12) और साजिद (आठ) के तौर पर की गयी है।महाराष्ट्र में पिता ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका
महाराष्ट्र के जालना के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और 12 वर्षीय एक बेटे को कुएं में फेंककर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष धोंडीराम तकवाले ने रविवार को पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, तकवाले ने अपने बेटे सोहम और बेटी शिवानी (आठ वर्ष) व दीपाली (सात वर्ष) को शनिवार को अंबाद तहसील के डोमेगांव गांव में स्थित एक कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया।विदिशा में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर से दो किसानों की मौत
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार को तड़के एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे दो किसानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा तड़के करीब तीन बजे त्योंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विदिशा-सागर रोड पर एक गोदाम के पास हुआ। त्योंदा पुलिस थाना के प्रभारी एम.एल. भाटी ने बताया कि किसान गोदाम में अपनी फसल बेचने गए थे तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घटना में दो किसानों की मौत हो गई। दोनों मृतक भाई थे।असम के चाय बागान में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला
असम के तिनसुकिया जिले के एक चाय बागान में एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया।पतंग लूटते समय दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आये, मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव मिलक रोठा रेलवे के खंभे पर अटकी पतंग को उतारने के दौरान दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।दिल्ली में रोडरेज की घटना में कैब चालक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली में लाल किले के समीप कथित तौर पर ‘रोडरेज’ की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि एक भिखारी गोली लगने से घायल हो गया।दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज
दिल्ली में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आद्रर्ता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।Ayodhya Ram Mandir: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़
#WATCH अयोध्या: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। pic.twitter.com/geFMirr4ZX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
Delhi: डकैती के मामले में पकड़ा गया सूरज गुलिया उर्फ 'उल्लू'
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतर्राज्यीय कार जैकर सूरज गुलिया उर्फ उल्लू को लाडो सराय इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी पर पिस्टल तानी और फायरिंग की, लेकिन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी पिस्तौल भी जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कारजैकिंग व डकैती के 9 मामलों में वांछित था।Delhi: कालंद कुंज घाट पर चैती छठ के अवसर पर भक्तों ने सूर्य को अर्घ्य दिया
#WATCH दिल्ली: चैती छठ पूजा के अवसर पर भक्तों ने कालिंदी कुंज घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया। pic.twitter.com/Ydk74iOYhj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
मुजफ्फरनगर जानसठ थाना क्षेत्र में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में स्थित दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने 18 लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में हुए शामिल
#WATCH भरतपुर, राजस्थान: राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर में भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल हुए। (14.04) pic.twitter.com/03w34MCsts
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
Delhi: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन छतरपुर मां कात्यायनी देवी मंदिर में आरती
#WATCH दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन छतरपुर मां कात्यायनी देवी मंदिर में सुबह की आरती की गई। pic.twitter.com/e3QyJ3fFxY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
त्रिपुरा-मणिपुर में अमित शाह की पोल रैली को करेंगे संबोधित
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के कुमारघाट में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे । उसके बाद मणिपुर के इंफाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। त्रिपुरा में दो संसदीय क्षेत्र हैं, जिसमें से पहली सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल और दूसरी सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।Chhattisgarh: सुकमा जिले में सात नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों में से एक पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक मजल-लोडिंग बंदूक, तीन किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक, आठ किलोग्राम वजनी एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी), तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम और दो जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं।Chhattisgarh: सुकमा जिले में सात नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों में से एक पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक मजल-लोडिंग बंदूक, तीन किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक, आठ किलोग्राम वजनी एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी), तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम और दो जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं।Delhi: द्वारका में स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में गोलीबारी
दिल्ली के द्वारका के खैरा एक्सटेंशन इलाके में रविवार को दो अज्ञात लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।Jaipur: रोहित गोदारा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने रोहित गोदारा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को सीकर से पकड़ने में सफलता हासिल की। दोनों की पहचान सुरेंद्र सिंह और राजेस जोया उर्फ जोया सरकार के रूप में की गई है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
