LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 अप्रैल 2024 Highlights: रामनवमी पर अयोध्या आएगा 1,11,111 किलो लड्डू का प्रसाद, सीकर में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर

Varsha KushwahaUpdated Apr 14, 2024, 17:52 IST

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 अप्रैल 2024 Highlights: रामनवमी पर अयोध्या आएगा 1,11,111 किलो लड्डू का प्रसाद, सीकर में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 अप्रैल 2024 Highlights: रामनवमी पर अयोध्या आएगा 1,11,111 किलो लड्डू का प्रसाद, सीकर में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 14 अप्रैल 2024 Highlights: मिर्जापुर में रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को भोग और वितरण के लिए प्रसाद के तौर पर 1,11,111 किलोग्राम लड्डू अयोध्या में राम लला मंदिर भेजे जाएंगे। उत्तराखंड के बागेश्वर में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, मंगलूरु में आज शाम साढ़े छह बजे पीएम मोदी का रोड शो आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 1800 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रोके पर उसे टक्कर मारने और 100 मीटर तक घसीटने के आरोप में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके अलावा शहरों की खबरें इस प्रकार है:

APR 14, 2024 17:49 IST

कोटा में हॉस्टल की बिल्डिंग में आग लगने से 8 छात्र घायल

राजस्थान के कोटा में एक छात्रावास की इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से आठ छात्र घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग 'शॉर्ट सर्किट' के कारण लगी। कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि यह घटना कुन्हाड़ी पुलिस थाने क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी में सुबह करीब 6.15 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार पांच मंजिला छात्रावास भवन के भूतल में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में 'शॉर्ट सर्किट' होने के कारण आग लगी। हालांकि फॉरेंसिक टीम घटना के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
APR 14, 2024 17:47 IST

यूपी में हाउसिंग सोसाइटी में स्थापित किए गए मतदान केंद्र

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हाउसिंग सोसाइटी के भीतर 200 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि चुनाव निकाय उन शहरी क्षेत्रों पर ध्यान दे रहा है, जहां अतीत में कम मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां तक मतदान प्रतिशत का सवाल है, उत्तर प्रदेश पहला स्थान हासिल करेगा।
APR 14, 2024 17:40 IST

सीकर में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत

राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्किल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार में सवार सात लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार की ओर जा रहे थे कि फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आर्शीवाद पुलिया के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई और सात लोगों की जलकर मौत हो गई।
APR 14, 2024 15:54 IST

एमपी के रीवा में बोरवेल में गिरे छह साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार को एक बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे मयंक कोल की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों ने करीब 45 घंटे तक चले अभियान के बाद रविवार सुबह उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
APR 14, 2024 14:45 IST

बागेश्वर में नदी में गिरी कार

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें से दो सगे भाई थे। पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
APR 14, 2024 13:56 IST

केरल में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

केरल के वायनाड जिले के व्यथिरी में रविवार को एक अंतरराज्यीय परिवहन बस से एक कार की टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े छह बजे हुए हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।
APR 14, 2024 13:46 IST

MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद में जनसभा को संबोधित

APR 14, 2024 13:36 IST

लखनऊ के बालाजी ग्रैंड होटल में लगी आग

लखनऊ के तीन मंजिला होटल बालाजी ग्रैंड में रविवार को आग लग गई। जानकारी के अनुसार होटल के किचन में आग लगी, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर दमकल की टीम पहुंची। जिसके बाद 20 मिनट में दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
APR 14, 2024 12:46 IST

केरल में आयोजित चुनावी रैली में भाग लेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आगामी सप्ताह में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वह रैलियों को संबोधित करेंगे और रोड शो भी करेंगे। जानकारी के अनुसार 15 और 16 अप्रैल को राहुल गांधी वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 18 अप्रैल को कुन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित सभाओं में भाग लेंगे। वही 22 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वायनाड में रोड शो करेंगे।
APR 14, 2024 12:11 IST

रामनवमी पर 25 लाख भक्तों के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या

राम नवमी में सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में अयोध्या बड़े पैमाने पर भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार हो रही है। 16 अप्रैल की आधी रात से शुरू होने वाले रामनवमी समारोह के लिए अयोध्या में तैनात पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे लंबी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। चीफ सेक्रेटरी डी एस मिश्रा ने कहा कि सरकार लगभग 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद कर रही है।
APR 14, 2024 12:10 IST

बोकारो में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक

बोकारो जिले में जगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं और रात भर जाग कर समय बिता रहे हैं। लोग जहां अपने जान माल की सुरक्षा कर रहे हैं, वहीं हाथी के झुंड ग्रामीणों की फसल को चट कर जा रहे हैं। हाथियों के उत्पात से वन विभाग भी पस्त नजर आता है। बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के ग्रामीणों में जंगली हाथियों के आतंक के कारण डर का माहौल पैदा हो गया है। वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में विफल रहा है।हाथी का आतंक कसमार प्रखंड के गुमनजारा, हीसीम, केदला, तेरीयोनाला के जंगल में है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 20 की संख्या में इन क्षेत्रों में हाथी विचरण करते देखे गए हैं।
APR 14, 2024 11:04 IST

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में दो लोग और गिरफ्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुए स्कूल बस हादसे में पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में छह विद्यार्थियों की मौत हुई थी और करीब 20 लोग घायल हुए थे।
APR 14, 2024 10:37 IST

Delhi: नहीं बंद होगी बिजली पानी पर सब्सिडी योजना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद 200 यूनिट फ्री बिजली, पानी पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ महिलाओं को फ्री बस सेवा को बंद करने को लेकर ढेरों अफवाहें फैलाई जा रही है। इस पर उपराज्यपाल ने लोगों को दिल्ली के लोगों को लाभ देने वाली सब्सिडी योजनाओं के जारी रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि गरीबों को लाभ देने वाली कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी।
APR 14, 2024 09:32 IST

UP: इन जिलों में अगले तीन घंटे में ओलावृष्टि की संभावना

यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था। आईएमडी के नए अपडेट के अनुसार आने वाले 3 घंटों में अलीगढ, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
APR 14, 2024 08:41 IST

Gurugram में ऑर्गन ट्रांसप्लांट गैंग का भंडाफोड़, वाणिज्यिक लेनदेन के दौरान 5 गिरफ्तार

गुरुग्राम में ऑर्गन ट्रांसप्लांट गैंग का भंडाफोड़ होने के 10 दिन बाद पुलिस ने वाणिज्यिक लेनदेन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसमें के 2 लोग अंग दान करने वाले हैं और 3 लोग किडनी प्राप्त करने वाले हैं। पुलिस ने ये भी बताया कि अंग दान करने वाले लोग भारत के नहीं बल्कि बांग्लादेश के हैं और उन्होंने अंग दान के लिए 2-2 लाख रुपये लिए हैं।
APR 14, 2024 08:15 IST

Mumbai: सलमान खान के घर के पास फायरिंग

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में 4 गोलियां फायर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
APR 14, 2024 07:58 IST

Pune: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

APR 14, 2024 07:39 IST

UP: लखनऊ-आगरा सहित कई शहरों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की अलर्ट जारी

यूपी के आगरा, लखनऊ, बागपत, महोबा, गाजियाबाद, इटावा, औरैया, झांसी, मैनपुरी, जालौन, महामायानगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुरादाबाद. मथुरा, एटा, ललितपुर और फिरोजाबाद में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 और 15 को झमाझम बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हुआ दिल्ली-एनसीआर, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
APR 14, 2024 06:27 IST

Odisha: खोर्धा में डंडा यात्रा उत्सव

APR 14, 2024 07:39 IST

Delhi-NCR के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश

शनिवार शाम दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में तेज हवाएं चली है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। हवाओं के चलने और बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में झमाझम बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का हाल