LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 13 जून 2024 Highlights: तेलंगाना में सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या, यूपी के 28 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Varsha KushwahaUpdated Jun 13, 2024, 20:47 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 13 जून 2024 Highlights: तेलंगाना में सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या, यूपी के 28 जिलों में लू का अलर्ट जारी
शहरों के मुख्य समाचार, 13 जून 2024 Highlights: तेलंगाना में सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या, यूपी के 28 जिलों में लू का अलर्ट जारी

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 13 जून 2024 Highlights: यूपी के 28 जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मौसम विभाग ने 13 जून से 18 जून तक भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। अधिकारियों और ग्रामीणों की बीच हुई झड़प में एक ग्रामीण घायल हो गया है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 13, 2024 20:47 IST

मुरादाबाद में प्लास्टिक गोदाम जलकर राख

यूपी के मुरादाबाद में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया।
JUN 13, 2024 19:54 IST

लखनऊ में नहीं रुक रहा अवैध हथियारों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक गोली चलाते हुए दिख रहा है।
JUN 13, 2024 19:18 IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन में सीआरपीएफ की बस में लगाी आग

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुए हैं।
JUN 13, 2024 15:54 IST

जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 साल की मासूम भी शामिल है। एक्सीडेंट के दौरान कार ट्रक के नीचे दब गई थी।
JUN 13, 2024 14:37 IST

लुहारर्ली टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी की दबंगई, पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा दादरी लुहारर्ली टोल प्लाजा पर एक पुलिसकर्मी ने दबंगई दिखाते हुए कई गाड़ियों को बिना टोल शुल्क दिए ही पास कर दिया। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 13, 2024 11:57 IST

अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में चौना मीन ने ली शपथ

JUN 13, 2024 10:48 IST

नोएडा में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और एक घायल

नोएडा थाना फेज 3 सेक्टर 71 में एक अनियंत्रित कार की डिवाइडर से टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
JUN 13, 2024 10:19 IST

यूपी के 28 जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बहरचई, बाराबंकी, बरेली, बांदा, बागपत, भदोही, कानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, चंदौली, हटा, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, हरदोई, मैनपुरी, गाजीपुर, मथुरा, शाहजहांपुर और वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 13, 2024 09:34 IST

आगरा में चलती कार में लगी आग

आगरा के किरावली फतेहपुर सीकरी रोड पर एक चलती एक्सयूवी 500 कार में अचानक आग लग गई। आग देखते ही कार में सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
JUN 13, 2024 08:28 IST

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने की जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

JUN 13, 2024 08:27 IST

Ujjain: भाजपा सासंद कमलेश पासवान ने की महाकाल की पूजा

JUN 13, 2024 07:41 IST

दिल्ली में जल संकट

JUN 13, 2024 05:39 IST

Delhi Weather: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

भीषण गर्मी से दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 13 जून से 18 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
JUN 13, 2024 05:39 IST

Ghaziabad: लोनी बॉर्डर इलाके के बेहटा हाजीपुर गांव में घर में लगी भीषण आग

JUN 13, 2024 05:39 IST

Moradabad: महिला के साथ यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान, उसके भाई और दोस्तों ने किया दुष्कर्म

JUN 13, 2024 05:38 IST

Delhi: दिल्ली में सीए के दो कर्मचारियों से 50 लाख की लूट

पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 50 लाख रुपये लूट लिये गये। दोपहर में मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर पांडव नगर इलाके में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने बंदूक दिखाते हुए नोटों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गए।
JUN 13, 2024 05:38 IST

Greater Noida: अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान अधिकारियों पर हमला

ग्रेटर नोएडा में स्थित एक गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान अनाधिकृत कब्जेदारों ने यूपी सरकार के अधिकारियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि अधिकारियों के साथ हुई झड़प में एक ग्रामीण भी घायल हुआ है।
Related News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'