LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 12 मई 2024 Highlights: पटना में पीएम मोदी के रोड शो लिए 20 ट्रेनों का ठहराव रद्द, आगरा में टीचर ने छात्रा से किया रेप

Varsha KushwahaUpdated May 12, 2024, 20:38 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 12 मई 2024 Highlights:  पटना में पीएम मोदी के रोड शो लिए 20 ट्रेनों का ठहराव रद्द, आगरा में टीचर ने छात्रा से किया रेप
शहरों के मुख्य समाचार, 12 मई 2024 Highlights: पटना में पीएम मोदी के रोड शो लिए 20 ट्रेनों का ठहराव रद्द, आगरा में टीचर ने छात्रा से किया रेप

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 12 मई 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी कई स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। आज के पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आगरा में एक शिक्षक ने 17 वर्ष की नाबालिग छात्रा को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और उसे किसी को इस बारे में न बताने की धमकी भी दी। दिल्ली में एक कारोबारी को राज्यसभा की सीट दिलाने को लेकर 2 करोड़ की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

MAY 12, 2024 20:37 IST

MP के झाबुआ सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
MAY 12, 2024 20:07 IST

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी

छत्तीसगढ़ पुलिस के 34 वर्षीय कांस्टेबल ने रविवार को आत्महत्या के प्रयास के तहत खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
MAY 12, 2024 19:35 IST

पुलिस ने श्रद्धालुओं से रविवार के लिए यमुनोत्री यात्रा स्थगित करने को कहा

यमुनोत्री के रास्ते में शनिवार को लगे भीषण जाम के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं से रविवार के लिए धाम की यात्रा का अपना कार्यक्रम स्थगित करने को कहा है।
MAY 12, 2024 18:24 IST

संदेशखालि पुलिस स्टेशन के सामने भाजपा का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखालि पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया और डकैती के झूठे मामले में गिरफ्तार एक पार्टी कार्यकर्ता की रिहाई की मांग की।
MAY 12, 2024 17:38 IST

दिल्ली के दो अस्पतालों को मिली बम की धमकी

दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
MAY 12, 2024 16:29 IST

गोंडा में आपसी रंजिश में बुजुर्ग की हत्या

गोंडा जिले में घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की कथित तौर पर आपसी रंजिश में लोहे के रॉड से हमला करके हत्या कर दी गयी। सदर की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिल्पा वर्मा ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सरफराज खान (70) लकड़ी के ठेकेदार थे। उनका भाइयों से बंटवारे का विवाद चल रहा था।
MAY 12, 2024 16:13 IST

यूपी की 13 सीटों पर कल मतदान, पढ़ें पूरी खबर

यूपी की 13 सीटों समेत इटावा सीट पर कल मतदान, पढ़ें पूरी खबर
MAY 12, 2024 14:19 IST

राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी, बारिश

एक नए विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक इलाकों में पिछले चौबीस घंटे में बूंदाबांदी और बारिश हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी जयपुर में बीती रात लगभग 12 बजे तेज धूल भरी आंधी आई। शनिवार दोपहर बाद से ही राज्य के बीकानेर सहित अनेक इलाकों में तेज धूल भरी आंधी व बादल छाए रहने का दौर जारी है।
MAY 12, 2024 13:56 IST

आगरा में बंद कमरे में टीचर ने छात्रा से किया दुष्कर्म , पढ़ें पूरी खबर

आगरा में बंद कमरे में टीचर ने छात्रा से किया दुष्कर्म , पढ़ें पूरी खबर
MAY 12, 2024 13:55 IST

बिहार के यात्रियों के लिए बुरी खबर , पटना में नहीं ठहरेंगी राजधानी समेत ये Express Trains ; जानिए वजह और लिस्ट

बिहार के यात्रियों के लिए बुरी खबर , पटना में नहीं ठहरेंगी राजधानी समेत ये Express Trains ; जानिए वजह और लिस्ट
MAY 12, 2024 12:11 IST

राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में पिछले 24 घंटों से बूंदाबांदी और बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीती राज धूल भरी आंधी का दौर चालू है।
MAY 12, 2024 11:32 IST

दिल्ली में आंधी-बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार से मौसम के मिजाज बदले हुए है। दिल्ली में आज का तापमान 25.8 दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। मौसम को देखते हुए आईएमडी ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MAY 12, 2024 10:06 IST

उत्तराखंड पुलिस ने यमुनोत्री यात्रा स्थगित करने की अपील की

MAY 12, 2024 09:09 IST

Bijnor: तेंदुए के हमले में एक युवक घायल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के ढकौला गांव में एक तेंदुआ घुस आया। इस तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम संजय नामक युवक अपने खेत में पानी देने गया था। उसी दौरान तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया।
MAY 12, 2024 08:33 IST

Tamil Nadu: गुदलूर में जंगली हाथी ने महिला को कुचला

तमिलनाडु के गुदलूर में शनिवार को एक जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को महिला की पहचान नागम्मल (72) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला जंगल में गई थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोग उसे तुरंत गुदलूर तालुक अस्पताल लेकर गए, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
MAY 12, 2024 07:44 IST

उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 44 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में प्रयागराज, चित्रकूट, बस्ती, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, हमीरपुर, मिर्जापुर, चंदौली, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, संत रविदास, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, संत करीब नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बलरामपुर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, एटा, श्रावस्ती, आगरा, हाथरस और बलरामपुर शामिल है।
MAY 12, 2024 07:42 IST

Uttarakhand: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद उत्सव का माहौल

MAY 12, 2024 07:41 IST

Indore: एमपी के सीएम मोहन यादव ने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो

MAY 12, 2024 05:35 IST

West Bengal में पीएम मोदी की आज 4 चुनावी रैलियां करेंगे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात पीएम मोदी पहुंचे। आज उनके शेड्यूल में परगना, हावड़ा में पंचला, चिनसुरा और पुरसुरा में चुनावी रैलियां करेंगे और उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
MAY 12, 2024 05:35 IST

Agra: नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने किया बालात्कार

यूपी के आगरा में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने अपने आवास पर कथित रूप से बलात्कार किया और और उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस फरार शिक्षक की तलाश कर रही है।
Related News

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान