LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 09 अप्रैल 2024 Highlights: बलिया में मां की फटकार के बाद लड़की ने जहर खाकर की खुदकुशी, नैनीताल में पिकअप वाहन खाई में गिरने से 8 की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 09 अप्रैल 2024 Highlights: नैनताल के बैतालघाट क्षेत्र में सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत में आने वाले है, पीलीभीत में वे सिर्फ 55 मिनट तक रहेंगै। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
APR 09, 2024 20:20 IST
ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में मंगलवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
APR 09, 2024 20:05 IST
पालघर में प्लांट में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत
पालघर में एक वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, चौथे श्रमिक लापता है। ये सभी प्लांट में साफ करने के लिए नीचे उतरे थे, जिसमें उनकी मौत हो गई।
APR 09, 2024 19:16 IST
बलिया में दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत
यूपी के बलिया में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि नदी किनारे एक युवक सेल्फी ले रहा था और वह नदी में गिर पड़ा, जिसे बचाने में दूसरा युवक भी नदी में डूब गया।
APR 09, 2024 19:01 IST
हिमाचल में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
हिमाचल प्रदेश में स्थित 'शक्तिपीठों' और मंदिरों में मंगलवार को भगवान के आशीर्वाद के साथ हिंदू नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे।
APR 09, 2024 18:03 IST
महाराष्ट्र के भिवंडी में कपड़ा रंगाई फैक्टरी में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार दोपहर एक कपड़ा रंगाई इकाई आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
APR 09, 2024 16:52 IST
उप्र में घाट पर प्रसाद बेच रहे एक बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिय जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में गंगा नदी के रामगढ़ हुकुम छपरा घाट पर नवरात्रि के प्रथम दिन प्रसाद बेचने गये एक सात वर्षीय बालक की नदी में डूबकर मौत हो गई।
APR 09, 2024 16:19 IST
भुवनेश्वर में छात्रावास में महिला का शव बरामद
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक महिला का शव छात्रावास के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया।
APR 09, 2024 15:23 IST
गुरुग्राम में पांच टावर गिराने के आदेश
गुरूग्राम के जिला प्रशासन ने यहां सेक्टर 109 में चिंटेल्स पाराडाइसो परिसर में रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिये गये पांच टावर को गिराने का आदेश जारी किया है।
APR 09, 2024 14:18 IST
एमपी में ईसाई समुदाय को दी गई प्रार्थना सभा की मंजूरी रद्द
इंदौर में प्रशासन ने ईसाई समुदाय को 10 अप्रैल (बुधवार) को विशाल प्रार्थना सभा के आयोजन के लिए दी गई अनुमति को कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है।
APR 09, 2024 13:34 IST
मप्र के रायसेन में एसयूवी के पुलिया से गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार को सुबह एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पुलिया से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
APR 09, 2024 12:43 IST
उप्र मुठभेड़ में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी जख्मी, पांच बदमाश गिरफ्तार
बिजनौर जिले के किरतपुर में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। मुठभेड़ के बाद सभी पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
APR 09, 2024 12:18 IST
बलिया में मां की फटकार के बाद लड़की ने जहर खाकर की खुदकुशी
बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मां की फटकार से क्षुब्ध होकर 14 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को पूजा राजभर नामक लड़की ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अचेतावस्था में पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
APR 09, 2024 12:16 IST
असम में बहुविवाह, बाल विवाह चुनावी मुद्दे नहीं : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि ‘मिया’ समुदाय में बहुविवाह, बाल विवाह और समुदाय से संबंधित अन्य विषय लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं हैं और वह इन समस्याओं को इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि वह अल्पसंख्यकों के वोट नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव चाहते हैं।
APR 09, 2024 11:45 IST
यूपी में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 11:15 IST
मुंबई-दिल्ली रूट पर 160 KHPM ट्रेन स्पीड के लिए शुरू होगा ट्रायल
मुंबई से दिल्ली रूट पर ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट का काम पूरा हो चुका है। इस रूट पर अब 160 किमी प्रति घंटा से ट्रेन चलाने के लिए ट्रायल जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके बाद मुंबई से दिल्ली पहुंचने में समय कम लगेगा और यह सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा।
APR 09, 2024 10:26 IST
दिल्ली में जीबी रोड इलाके की एक इमारत में लगी आग
मध्य दिल्ली के जीबी रोड इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सोमवार देर रात लगी और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।’’
APR 09, 2024 09:42 IST
दिल्ली-एनसीआर में 13 और 14 अप्रैल को बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार का दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अगले तीन-चार दिन तक यहां पर गर्मी बढ़ेगी। जिसके बाद मौसम में बदलाव होगा। 13 और 14 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं।
APR 09, 2024 08:31 IST
नैनीताल में पिकअप वाहन खाई में गिरा
नैनताल के बैतालघाट क्षेत्र में सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। गाड़ी में 11 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
APR 09, 2024 06:51 IST
दिल्ली में ‘लिव-इन' साथी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अपनी ‘लिव-इन’ साथी की हत्या करने और द्वारका के एक मकान में एक अलमारी में उसका शव छिपाने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विपल टेलर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली वापस लाया जा रहा है। यह मामला चार अप्रैल को सामने आया। एक दिन पहले ही पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि वह कुछ दिन से अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
APR 09, 2024 05:53 IST
आज पीलीभत में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत में होंगे। यहां वे चुनावी सभा में आसपास के जिलों के मतदाताओं को साधेंगे। पीलीभीत में वे सिर्फ 55 मिनट तक रहेंगै।। पीएम मोदी के आगमन के चलते पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
