शहरों के मुख्य समाचार, 07 अप्रैल 2024 Highlight: पहली बार वोट देने जाएंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग, महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर मारपीट
गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी
गुजरात के वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया की मृतक छात्र राजस्थान का निवासी है।बेंगलुरू में बस पलटने से तीन लोगों की मौत
कर्नाटक में बेंगलुरु से उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण जा रही एक निजी बस के रविवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।गुरुग्राम के मॉल में गोलीबारी
गुरुग्राम में एक मॉल में रविवार को शराब के नशे में गोलीबारी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक हमलावर ने 26-वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी।UP के फतेहपुर में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि फसल की कटाई करते समय खेत में रामू हाड़ा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है।कुशीनगर में आवारा कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला।दिल्ली में माचिस न देने पर युवक को उतारा मौत के घाट
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में माचिस देने से मना करने पर दो किशोरों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है।दिल्ली में माचिस देने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां माचिस देने से मना करने पर दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।पश्चिम बंगाल में दो किसानों पर गिरी बिजली
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक हुगली जिले के तारकेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब मृतक लक्ष्मण मलिक बारिश के बीच खेत में काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के गायघाट में हुई एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 38 वर्षीय नेपाल हलदर की मौत हो गई।आप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और हरियाणा में किया अनशन
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में एक दिन का अनशन किया। आप कार्यकर्ता अपना विरोध जताने के लिए दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एकत्र हुए। पुणे समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी आप कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर विरोध प्रदर्शन किया। आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता और पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक-दिवसीय अनशन के लिए रविवार को कुरुक्षेत्र में एकत्र हुए।बारामूला में तीन फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क की गई
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार को अधिकारियों ने तीन भगोड़े अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने कहा, “उरी में अदालत से कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर/पाकिस्तान भाग गये अपराधियों मोहम्मद लतीफ, सदर दीन और अजीज दीन की करोड़ों रुपये मूल्य की 39 कनाल और 15 मरला जमीन कुर्क की गई है।हैदराबाद में बंदूक मिसफायर होने से पुलिस कांस्टेबल की मौत
हैदराबाद में रविवार को बंदूक मिसफायर होने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हुसैनी आलम पुलिस स्टेशन की सीमा में कबूतर खाना के पास ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल बालेश्वर (52) मृत पाए गए। सिपाही की बंदूक से दो राउंड गोली चली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह मिसफायर का मामला है या उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है।पहली बार वोट देने जाएंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग
लोकसभा चुनाव में झारखंड के बूढ़ा पहाड़ के लोग आजादी के बाद पहली बार वोट देंगे। एक साल पहले यह इलाका नक्सलियों के चंगुल से आजाद कराया गया है। अब यहां के बच्चे स्कूल में पढ़ने भी जाने लगे हैं। हालांकि अभी भी सुरक्षा बल 24 घंटे अलर्ट पर रहते हैं।लखनऊ में आज IPL मैच के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग का मैच होने वाला है। मैच के मद्देनजर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस बीच दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक लोगों को इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।कुशीनगर में कुत्तों के हमले से महिला की मौत
कुशीनगर में एक महिला को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। स्थानीय लोगों को नहर के पास महिला का शव आंशिक रूप से खाया हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर मारपीट
उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील्स बनाने से रोकने पर युवतियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। युवतियों के खिलाफ महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।West Bengal: हुगली शहर में तेज बारिश
#WATCH पश्चिम बंगाल: हुगली शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/odmbUin7CC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2024
जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पीएम मोदी आज चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारी तेज हो गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा एमपी के जबलपुर में भी रोड शो का करेंगे और बीजेपी के अभियान की शुरुआत करेंगे।MP: ASI की एक टीम सर्वेक्षण के लिए धार में भोजशाला परिसर पहुंची
#WATCH मध्य प्रदेश: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) की एक टीम सर्वेक्षण के लिए धार में भोजशाला परिसर पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2024
ASI ने 22 मार्च को धार भोजशाला परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू किया था। pic.twitter.com/JPfuhe03s9
UP: हीटवेव के आशंका के बीच स्कूलों का बदलेगा समय
मौसम विभाग के द्वारा दी जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में लखनऊ और अन्य यूपी के शहरों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में शहरों में बारिश और आंधी की संभावना भी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद यूपी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी और हीट वेव के आशंका के बीच स्कूल और कॉलेजों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए गए हैं।UP: यूपी के कई शहरों में तापमान 40 के पार
यूपी के कई शहरों में गर्मी का कहर बरसने लगा है। यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर सहित कई इलाकों में तापमान 40 के पार जा चुका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यूपी की राजधानी में 11 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।Delhi: सीबीआई ने बच्चों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया
सीबीआई ने दिल्ली में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बच्चों को चोरी कर उनकी तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में सीबीआई टी टीम ने 7 से 8 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है। सीबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग अस्पतालों से नवजात बच्चों की चोरी करते हैं।Noida: ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में लगी आग
ग्रेटर नोएडा एक यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास स्थित एक रेस्तरां में अचानक आग लग गई। आग की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आप काबू पा लिया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।सिंगरौली के विंध्यनगर के शोरूम में लगी आग
#WATCH मध्य प्रदेश: सिंगरौली के विंध्यनगर रोड पर एक शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई। (06.04) pic.twitter.com/0tNDXaBnaW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
Joshimath: बदरीनाथ मास्टर प्लान का कार्य शुरू
पिछले दिनों बर्फबारी के चलते बदरीनाथ में मास्टर प्लान का कार्य रुक गया था। बर्फबारी बंद होने के बाद वापस काम शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते 100 से अधिक मजदूर धाम पहुंचे हैं। मास्टर प्लान का फेस 1 अपने अंतिम चरण में है। इस फेज में अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा। रिवर फ्रंट, बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, नेत्र झील आदि शामिल है।MP: तेज रफ्तार कार की ट्रेन से टक्कर
#WATCH अनूपपुर, मध्य प्रदेश: एक तेज रफ्तार कार बंद रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई, टक्कर के बाद विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। pic.twitter.com/ARcKIJjf5Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
Amroha: आबकारी विभाग की टीम ने 10 करोड़ रुपये की मिथाइल अल्कोहल जब्द की
#WATCH अमरोहा, उत्तर प्रदेश: आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये मूल्य की मिथाइल अल्कोहल जब्त की।(06.04)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
(सोर्स: अमरोहा एक्साइज) pic.twitter.com/IhE8OkiscY
UP: बांदा में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भांड़ाफोड़ा। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और 2 आरोपियों सहित 17 पिस्टल, राइफल के साथ हथियार बनाने वाले अन्य उपकरणों को कब्जे में लिया। पुलिस की टीम की इस बड़ी कार्रवाई के बाज एसपी ने टीम को 25000 रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
