LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 05 मई 2024 Highlights: दिल्ली में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का खुलासा, नोएडा में झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग

शहरों की ताजा खबरें
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 05 मई 2024 Highlights: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करावल नगर इलाके में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इनके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:
May 5, 2024 | 04:56 PM IST

रांची में बीएसएनएल परिसर में लगी आग

May 5, 2024 | 04:54 PM IST

कोटा में बाइक खड़ी करने पर हुए झगड़े के दौरान भाई की हत्या

कोटा में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए एक झगड़े के दौरान अपने भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोप में 38-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि सुकेत पुलिस थाने के अंतर्गत झिरी गांव में आरोपी सनवारा भील और उसके छोटे भाई मनोज भील (30) के बीच शुक्रवार रात तीखी नोकझोंक हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह नोकझोंक घर के बाहर सनवारा की मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुई थी।
May 5, 2024 | 04:31 PM IST

दिल्ली में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का खुलासा

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करावल नगर इलाके में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46), सरफराज (32) और आपूर्तिकर्ता खुर्शीद मलिक (42) के रूप में हुई। इनके कब्‍जे से 15 टन मिलावटी मसालों के साथ कच्चा माल भी बरामद किया गया है। मसालों में पिसा हुआ धनिया, हल्दी, अमचूर और सूखी लाल मिर्च शामिल हैं।
May 5, 2024 | 04:30 PM IST

बिजनौर में चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

बिजनौर जिले में एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया और पलभर में कार जलकर राख हो गई। दरअसल, कार चालक अफजलगढ़ से धामपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आग लगते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
May 5, 2024 | 04:11 PM IST

नोएडा में झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग

नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसमें 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गयीं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
May 5, 2024 | 02:41 PM IST

रीवा में देवर ने की भाभी और दो भतीजियों की हत्या

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवक ने आपसी विवाद में भाभी और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह के करीब हसीना खान अपने बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती थी। परिवार में दो देवर भी हैं। हसीना का पति विशाखापट्टनम में मजदूरी करता है। शनिवार की देर शाम परिवार के अन्य सदस्य किसी समारोह में हिस्सा लेने बाहर गए थे तभी हसीना का अपने छोटे देवर शाहबाज से किसी बात पर विवाद हो गया। उसने लोहे की रॉड से हसीना के सिर पर हमला किया और चाकू से गले को रेंत दिया। उसके बाद हसीना की दो और तीन साल की मासूम बेटियों की भी हत्या कर दी।
May 5, 2024 | 01:58 PM IST

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बदायूं में रोड शो

May 5, 2024 | 01:13 PM IST

फिरोजपुर में बेअदबी के आरोप में 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक गुरुद्वारे में हुई कथित बेअदबी की घटना के बाद 19 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि तल्ली गुलाम गांव के निवासी बख्शीश सिंह ने बंडाला गांव में स्थित गुरुद्वारे के परिसर में प्रवेश करने के बाद सिखों की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ पन्ने कथित तौर पर फाड़ दिए थे। युवक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि बख्शीश मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज किया जा रहा था। पुलिस ने बेअदबी के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, बख्शीश के पिता ने पुलिस से उनके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
May 5, 2024 | 12:29 PM IST

व्यापारी के बेटे का बुलंदशहर में मिला शव

ग्रेटर नोएडा के व्यापारी कृष्ण शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुणाल का चार दिन पहले अपहरण हो गया था। जिसका शव बुलंदशहर की नहर से पुलिस ने बरामद किया है। अपहरण की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
May 5, 2024 | 11:36 AM IST

शहडोल में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एएसआई को रौंदा

शहडोल में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एएसआई को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई दो पुलिसकर्मियों के साथ फरार वारंटी को पकड़ने गए थे। एएसआई ने रेत का अवैध परिवहन देख ट्रैक्टर को रुकवाया, तभी चालक ने एएसआई को कुचला दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड रेत माफिया फरार है। जिसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया है।
May 5, 2024 | 10:44 AM IST

ठाणे में इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हुए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हो गए। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि मुंब्रा इलाके में स्थित नूर महल हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार रात हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे बिजली के एक मीटर में आग लग गई और अन्य उपकरणों तक फैल गई। इमारत में रहने वाले लोग आग से बचने के लिए बाहर निकल गए।
May 5, 2024 | 09:41 AM IST

सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा

सीकर से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार की सवाई माधोपुर में एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
May 5, 2024 | 09:38 AM IST

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का पहले दौरे पर जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने क्या कहा

May 5, 2024 | 08:52 AM IST

मंगलूरु में जल संकट

मंगलूरु नगर निगम ने बताया कि शहर में पीने के पानी का सबसे बड़ा स्रोत नेत्रवती नदी और थुम्बे जलाशय है। नेत्रावती नदी बड़ा हिस्सा सूख गया है और थुम्बे जलाशय का जल स्तर कम हो गया है। ऐसे में नगर निगम ने जल संकट से निपटने के लिए एक दिन के अंतर पर पानी की आपूर्ति करने के फैसला लिया है।
May 5, 2024 | 07:19 AM IST

PM Modi In Ayodhya: अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो

रामनगरी अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है। रामलला के दर्शन के बाद पीएम रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार, रोड शो सुग्रीव किले के निकट राम जन्मभूमि प्रवेश द्वार रामपथ से लता चौक तक किया जाएगा। पीएम के आगमन और रोड की तैयारी जोर-शोर के साथ की जा रही है।
May 5, 2024 | 06:29 AM IST

Delhi: करावल नगर में डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने एक डॉक्टर पर चाकू से वार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक आयुर्वेदिक डॉक्टर था।
May 5, 2024 | 05:35 AM IST

Gwalior: ड्यूटी से लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस पलटी

May 5, 2024 | 05:35 AM IST

Jammu-Kashmir: पुंछ में वायु सेना के काफिले पर आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायुसेवा के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले मे वायु सेना के एक जवान की मौत हो गई है और 5 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वायु सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले के बाद जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षा जांच की जा रही है।
May 5, 2024 | 05:34 AM IST

Mainpuri: मैनपुरी रायहार नहर में 3 बच्चे डूबे, 1 की मौत

May 5, 2024 | 05:34 AM IST

Bhubaneswar: भुवनेश्वर में 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो

बीजेपी नेता अपराजिता सारंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 को एक रोड शो का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि रोड शो रात करीब नौ बजे फायर स्टेशन चौराहे से शुरू होगा और जयदेव विहार में समाप्त होगा। सांसद सारंगी ने लोगों से प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने का आग्रह किया।
May 5, 2024 | 05:33 AM IST

मऊ में बच्चों को लेकर अलग रह रही महिला की पति ने की हत्या

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। दहेज को लेकर आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर महिला अपने चार बेटे को लेकर मायके में रह रही थी और एक मकान बनवा रही थी। निर्माणाधीन मकान से वापस लौट रही थी तभी मुंतज़िर मेंहदी ने उसका रास्ता रोका और झगड़ा करने लगा और फिर उसने चाकू से अमीनुल के पेट पर चार- पांच वार किए और फरार हो गया।