LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 04 अप्रैल 2024 Highlight: शाहजहांपुर में 6 साल की बच्ची की गला घोटकर हत्या, गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 04 अप्रैल 2024 Highlight: गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया। शामली में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना के संगारेड्डी में एक दवा कंपनी के रासायनिक रिएक्टर में विस्फोट के चलते चार लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद में विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कैंसर से पीड़ित हैं। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
APR 04, 2024 20:40 IST
दिल्ली में प्रेमिका की हत्या, शव को अलमारी में छिपाया
दिल्ली के द्वारका इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे लिव-इन पार्टनर ने 26 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर हत्या कर दी और भागने से पहले उसके शव को अलमारी में डाल दिया। मृतका की पहचान रुखसार राजपूत के रूप में हुई।
APR 04, 2024 20:12 IST
इंदौर में डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या
इंदौर में एक व्यक्ति ने एक लड़की और उसके दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह मामला एक तरफा प्यार से जुड़ा हुआ है।
APR 04, 2024 19:34 IST
अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सेठ बीएन. पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 'विजय संकल्प नामांकन सभा' को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा और वृंदावन पर सरकार का पूरा फोकस है।
APR 04, 2024 18:27 IST
दक्षिणी दिल्ली के घर में लगी आग
दक्षिणी दिल्ली की एक बहुमंजिला इमारत में एक फ्लैट में आग लगने के बाद पुलिस ने 70 वर्षीय एक बीमार महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग महिला ‘ऑक्सीजन-सपोर्ट पर थी।
APR 04, 2024 17:36 IST
बलिया में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
बलिया में नगरा कस्बे के समीप एक वाहन (पिकअप वैन) की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के नगरा कस्बे के समीप नगरा- बिल्थरा सड़क मार्ग पर बुधवार को अपराह्न में मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।
APR 04, 2024 17:04 IST
दिल्ली मेट्रो के CISF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सीआईएसएफ जवान की पहचान शहरे किशोर के रूप में की गई है। इनकी भर्ती 2014 में सीआईएसएफ कांस्टेबल (जीडी) के रूप में हुई थी और तैनाती वर्ष 2020 में हुई थी।
APR 04, 2024 16:02 IST
हथियार के दम पर बकरियों की लूट
नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में तीन अप्रैल की रात में हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घूसकर 60 हजार रुपये नकद और नौ बकरियां लूट लीं।
APR 04, 2024 14:43 IST
Vrindavan: बांके बिहारी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की हुई मौत
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आए एक श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रथम दृश्यता में भीड़ के कारण दम घुटने की बात सामने आई है।
APR 04, 2024 13:50 IST
शाहजहांपुर में छह साल की बच्ची की हत्या पर बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक मां अपनी 6 माह की बेटी को लेकर नानी के यहां गई थी। ननिहाल में 6 साल की बच्ची का गला घोटकर हत्या की जानकारी सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। बच्ची के पिता ने पत्नी, सास-ससुर और पत्नी के भाई पर हत्या का आरोप लगया है। पति के आरोप पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
APR 04, 2024 12:53 IST
Thane: इमारत के बिजली मीटर कक्ष में लगी आग
ठाणे जिले की पांच मंजिला इमारत में बिजली मीटर कक्ष में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में चार मीटर और तार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
APR 04, 2024 11:59 IST
APR 04, 2024 11:11 IST
Bahraich: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल कारावास की सजा
बहराइच में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 वर्ष के सश्रम कारावा की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, ये मामला नवंबर 2014 का है। हरदी थाना क्षेत्र के गांव में प्रमोद नाम के शख्स ने 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। लंबे समय के इंतजार के बाद अब, कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है।
APR 04, 2024 08:44 IST
APR 04, 2024 07:53 IST
APR 04, 2024 07:51 IST
APR 04, 2024 06:55 IST
शामली में ऐसे हुआ सड़क हादसा, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई
APR 04, 2024 06:32 IST
मोदी की यात्रा का वीडियो बनाने के लिए घर में ‘जबरन घुसे' पत्रकार, मामला दर्ज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे का वीडियो बनाने के लिए यहां हवाई अड्डे के पास एक घर में जबरन घुसने के आरोप में एक समाचार चैनल के संवाददाता और वीडियो पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
APR 04, 2024 06:31 IST
APR 04, 2024 06:28 IST
APR 04, 2024 06:24 IST
