LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 03 मार्च 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा में ब्लू सफायर मॉल की छत से गिरी ग्रिल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगा एक दिन का ब्रेक

Varsha KushwahaUpdated Mar 3, 2024, 17:41 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 03 मार्च 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा में ब्लू सफायर मॉल की छत से गिरी ग्रिल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगा एक दिन का ब्रेक
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 03 मार्च 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा में ब्लू सफायर मॉल की छत से गिरी ग्रिल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगा एक दिन का ब्रेक

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 03 मार्च 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल की छत से ग्रिल गिरने से हादसा हो गया, आज पटना में विपक्षी कै रैली के चलते भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक दिन का विराम लगा है, उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रहे हैं। दिल्ली और गाजियाबाद में देर रात से तेज बारिश दर्ज की गई है। इनके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:

MAR 03, 2024 17:40 IST

जयपुर में एक पुराने वाहन में आग लगने से 1 व्यक्ति की मौत

जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सामुदायिक केन्द्र में खड़े एक पुराने वाहन में आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान गफ्फार (20) के रूप में की गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
MAR 03, 2024 17:39 IST

ओडिशा में एक परिवार के 3 लोगों के मिले शव

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। पट्टामुंडई के एसडीपीओ केएस पांडा ने कहा कि तालचुआ थानांतर्गत राजेंद्र नगर गांव में सिदाम मंडल (50) का शव घर के बाहर एक खंभे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी जयंती मंडल (45) और बेटे परीखित (27) के शव घर के अंदर मिले। उन्होंने कहा कि सिदाम मंडल एक दिहाड़ी मजदूर था और कथित तौर पर वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था।
MAR 03, 2024 17:27 IST

जबलपुर में चलती ट्रेन से चढ़ने के दौरान गिरी युवती

जबलपुर से भोपाल के लिए ट्रेन पड़ने गई एक युवती पैर फिसलने से नीचे गिर गई। युवती चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन के नीचे गिर गई और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। जिसके कारण वो घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAR 03, 2024 16:01 IST

लखनऊ में सड़क धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा

लखनऊ में आज बारिश होने से कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। इसी दौरान विकास नगर इलाके में भी सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। जिसमें एक कार गिरने से बच गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
MAR 03, 2024 14:43 IST

ग्रेटर नोएडा में ब्लू सफायर मॉल की छत से गिरी ग्रिल

ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल की छत से ग्रिल गिरने से हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
MAR 03, 2024 14:40 IST

विशाखापत्तनम् स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने निकाली रैली

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) के कर्मचारियों ने रविवार को महापदयात्रा निकाली और केंद्र सरकार से संयंत्र के निजीकरण के अपने कदम को वापस लेने की मांग की। विभिन्न श्रमिक संघों के नेताओं और उनका समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों ने कुरमानपालम में उनके विरोध शिविर से जीवीएमसी गांधी प्रतिमा तक महापदयात्रा में भाग लिया।
MAR 03, 2024 13:31 IST

कबाड़ माफिया रवि काना पर पुलिस ने किया इनाम घोषित

नोएडा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में फरार कुख्यात कबाड़ माफिया रवि काना और उसके एक अन्य साथी महकी नागर की गिरफ्तारी पर रविवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनके खिलाफ बीटा-दो थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अदालत में उनके खिलाफ घर कुर्क करने की कार्रवाई के लिए भी अर्जी दी है।
MAR 03, 2024 12:37 IST

राहुल गांधी आज पटना रैली में होंगे शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। आज इस यात्रा पर एक दिन का विराम लगा है। इसकी वजह यह है कि पटना में आज विपक्षी गुट की रैली है, जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी पटना रवाना होने वाले हैं।
MAR 03, 2024 11:41 IST

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर का शव उसके घर से मिला

दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर का शव पूर्वी दिल्ली में उनके घर के अंदर पाया गया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने अपने सर्विस पिस्टल से सुसाइड की है। मृतक की पहचान के. गणेश के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के निवासी थे और वह मधु विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे।
MAR 03, 2024 10:46 IST

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज भी बंद

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन बंद है। रामबन जिले में लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए हैं। अधिकारियों ने कहा, “यातायात के लिए राजमार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे श्रीनगर और जम्मू में हमारे नियंत्रण कक्ष से संपर्क किए बिना यात्रा न करें।”
MAR 03, 2024 10:15 IST

दिल्ली में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर पर एक कार और ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर हुई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग फरीबाद से एक रिसेप्शन पार्टी के बाद घर जा रहे थे।
MAR 03, 2024 10:12 IST

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी

MAR 03, 2024 08:49 IST

बिहार में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद सहित 26 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और गया में ओलावृष्टि भी होने की आशंका है।
MAR 03, 2024 08:00 IST

हरियाणा के मौसम के मिजाज

हरियाणा के जींद, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा व फतेहाबाद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि देखी गई है। बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। कई शहरों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।
MAR 03, 2024 07:12 IST

Delhi: दिल्ली में पिटबुल का कहर, मासूम को बनाया शिकार

दिल्ली में कुत्ते के काटने की घटनाएं आम होती जा रही है। दिल्ली के शाहदरा के जगतपुरी इलाके में एक पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने सात साल की एक बच्ची पर हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्ची को कई दूर तक घसीटा। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर कुत्ते का मालिक पहुंचा और कुत्ते को काबू में किया। उसके बाद घायल हुई बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
MAR 03, 2024 06:06 IST

Uttarakhand: हरिद्वार में ओलावृष्टि

MAR 03, 2024 05:34 IST

Bihar: किशनगंज में टंकी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगढ़ में शौचालय की टंकी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। खेलते दौरान टंकी का ढक्कन टूटने से बच्चे इसमें गिर गए थे। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब परिवार ने खोजबीन की तब बच्चों को टंकी से निकाला गया, लेकिन तब तक बच्चों की मृत्यु हो गई थी।
MAR 03, 2024 05:33 IST

Delhi: दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश

MAR 03, 2024 05:33 IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में बारिश और हवाएं

गाजियाबाद में हल्की बारिश के बाद तेज हवाओं से तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसके बाद देर रात में गाजियाबाद में जमकर बारिश और सर्द हवाएं चली है।
MAR 03, 2024 05:33 IST

जयपुर में आंख में मिर्च पाउडर डालकर की लाखों की लूटपाट

जयपुर में दिन दिहाड़े दो बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालने के बाद व्यापारी का बैग छिना और वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उस बैग में करीब 33 लाख रुपये थे।