शहरों के मुख्य समाचार, 03 अप्रैल 2024 Highlights: 4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी, सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार
बरेली में भाई ने की बहन की हत्या
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बहन की हत्या करने और शव को घर के अंदर दफनाने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।गौतमबुद्ध नगर जिला में धारा-144 लागू
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में तीन अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक धारा-144 लगाने का निर्णय लोकसभा चुनाव और आगामी त्योहार जैसे अलविदा जुमा, ईद तथा रामनवमी पर्व के चलते लिया गया है।झारखंड के गोड्डा में शख्स ने छह माह के बेटे को पटककर मार डाला
गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छह महीने के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।MP के दतिया में टोल प्लाजा पर बदमाशों का आतंक
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी से खुद को बचाने की कोशिश के दौरान कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।दिल्ली में युवक को रील बनाना पड़ा भारी
दिल्ली पुलिस ने बाइक पर बिना हेलमेट रील बनाने के लिए एक युवक को पकड़ा है। साथ ही बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और चालान भी काटा है।4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी
4-5 अप्रैल को आगरा पहुंचेगी इंटरसिटीदिसंबर 2024 तक महाकुंभ के लिए तैयार होगा रोपवे और डिजिटल कुंभ म्यूजियम
प्रयागराज में अगले वर्ष होने जा रहे महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। संगम स्थल के साथ-साथ आसपास कई प्रमुख कार्यों का विकास किया जाना प्रस्तावित है जो पर्यटकों के लिए महाकुंभ को खास बना देगा। इसके अंतर्गत हनुमान मंदिर स्थली का व्यापक पैमाने पर रेनोवेशन किया जा रहा है, जबकि रोपवे परियोजना की भी जल्द शुरुआत होने जा रही है।हिंडौन कोर्ट के जज ने रेप पीड़िता से कपड़े उतारने को कहा
हिंडौन कोर्ट के जज ने रेप पीड़िता से कपड़े उतारने को कहासपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश पर इसी सीट से प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर संशय बरकरार है।संभल में पेशी पर गये युवक का जला शव बरामद , तीन लोगों पर मुकदमा
संभल से पेशी पर रामपुर गए एक युवक का जला हुआ शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कश्मीर में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर , घायल अधिकारी की भी मौत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के समीप पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश मारा गया।मुख्तार अंसारी के पक्ष में टिप्पणी करने के आरोपी दो सिपाहियों पर कार्रवाई
माफिया से राजनेता बने दिवंगत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पक्ष में टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में राजधानी लखनऊ और चंदौली जिलों में तैनात पुलिस के दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।छत्रपति संभाजीनगर में दुकान में आग लगने से 7 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्जी की दुकान में आज तड़के सुबह आग लग गई। जिसके कारण दुकान की ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवार के 7 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।लखनऊ के कई इलाकों में आज बिजली कटौती
लखनऊ में एबीसी से जुड़े काम के चलते आज कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कल भी कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके साथ ही आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।आंध्र प्रदेश में नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छात्रा ने 28 और 29 मार्च की दरमियानी रात एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।नोएडा में मेड के सुसाइड के मामले में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में एक मेड ने मंगलवार सुबह 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पीड़िता की मां की तरफ से उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना को लेकर सैकड़ो लोगों ने सोसाइटी के बाहर दोपहर से शाम तक जमकर भी हंगामा किया। जिसमें कुछ नेता और सोसाइटी में काम करने वाले घरेलू सहायक और सहायिकाएं शामिल रहीं। पुलिस के काफी समझाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।आप नेता संजय सिंह जमानत के बाद अस्पताल में हुए भर्ती
आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनके लिवर की बायोप्सी हुई है। बताया जा रहा है कि आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।आगरा में 10 कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण वाले मिले
आगरा में शिक्षा विभाग टीमों की छापेमारी में 10 कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण वाले मिले हैं। जिन्हें पंजीकरण कराने का 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है। आगरा कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए 1 अप्रैल से टीम निरीक्षण के लिए निकली हैं। इस दो दिन के समय में टीम ने 30 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया है।उत्तराखंड में मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता शुरू
उत्तराखंड में चुनाव आयोग की मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर किया जा रहा है। सीईओ उत्तराखंड के फेसबुक पेज पर 17 अप्रैल तक रोजाना प्रश्नों को अपलोड किया जाएगा। इस क्विज का सही जवाब देने वालों को पुरस्कार भी मिलेगा।इंदौर में भूमाफियाओं से 400 करोड़ की सरकारी जमीन कराई गई मुक्त
इंदौर में भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अन्नपूर्णा मंदिर के समीप 400 करोड़ रुपये की सरकार जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस जमीन पर भूमाफियाओं ने कई सालों से कब्जा जमाया हुआ था।हापुड़ में खुद को IAS अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज अरेस्ट
हापुड़ में साइबर अपराध शाखा की पुलिस ने मंगलवार को खुद को आईएएस अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जालसाज खुद का आईएएस अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करता था और लोगों से ऑनलाइन वसूली करता था।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
