LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 02 जून 2024 Highlights: दिल्ली के सीएम ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण, मुंबई की फ्लाइट में बम की अफवाह

Varsha KushwahaUpdated Jun 2, 2024, 20:00 IST

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 02 जून 2024 Highlights: दिल्ली के सीएम ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण, मुंबई की फ्लाइट में बम की अफवाह
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 02 जून 2024 Highlights: दिल्ली के सीएम ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण, मुंबई की फ्लाइट में बम की अफवाह

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 02 जून 2024 Highlights: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। इंडिगो के बाद अब Vistara Airlines की पेरिस मुंबई की फ्लाइट में बॉम्ब की अफवाह। दिल्ली, राजस्थान, कोलकाता, गुजरात, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ठंडक पाने के लिए और गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग मनाली-शिमला की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न चेक पोस्ट से माता वैष्णो भवन तक तंबाकू की ब्रिकी और भंडारण को प्रतिबंधित किया गया है। मेघालय में जंगली मशरूम खाने के बाद एक परिवार के तीन बच्चों की मौत और 9 लोगों बीमार हो गए हैं। नोएडा में पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ एक अभियान चलाया, जिसके तहत 14 बच्चों को बचाया गया है। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -

JUN 02, 2024 19:53 IST

छत्तीसगढ़ में आठ नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को आठ नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से चार के सिर पर कुल पांच लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की।
JUN 02, 2024 19:52 IST

दिल्ली के एक मकान में सड़ी-गली हुई अवस्था में मिली लाश

दक्षिण दिल्ली के एक मकान में 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को नौ बजे फोन आया कि छतरपुर में किराए पर रह रहा रतन फोन नहीं उठा रहा है और उसका कमरा बंद है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रतन एक बहु राष्ट्रीय कंपनी में काम करता था। कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर मकान में घुसी। रतन का शव बिस्तर पर पड़ा था और अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था।
JUN 02, 2024 19:51 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई। आत्मसमर्पण करने से पहले केजरीवाल ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
JUN 02, 2024 19:51 IST

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में महिला व उसके दो बेटों की मौत

लखीमपुर खीरी जिले रविवार को एक सड़क हादसे में एक महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, उचौलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर पेट्रोल पंप के पास लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार सवार महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उचौलिया पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विमला उपाध्याय (60), उनके बेटे दीपक उपाध्याय (40) और राजीव उपाध्याय (35) के रूप में हुई है, जो सभी लखनऊ के निवासी हैं।
JUN 02, 2024 15:55 IST

केरल में पालतू बिल्ली के लापता होने पर पोते ने दादा पर हमला किया

त्रिशूर के इडक्कुलम में एक पालतू बिल्ली के लापता होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 79 वर्षीय दादा पर कथित तौर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में बुजुर्ग व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं और अब उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है और केशवन की हालत फिलहाल स्थिर है।
JUN 02, 2024 14:17 IST

एक और फ्लाइट को लेकर बम की अफवाह

इंडिगो के बाद अब Vistara Airlines की पेरिस मुंबई की फ्लाइट में बॉम्ब की खबर मिली है। फ्लाइट में एयर सिकनेस बैग में हैंड रिटेन लेटर मिला है। लेटर में बॉम्ब होने की जानकारी लिखी थी। इसी वजह से फ्लाइट की मुंबई में फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 306 यात्री थे।
JUN 02, 2024 13:51 IST

भोपाल में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया

मध्य प्रदेश के भोपाल में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव जलाकर कचरे के एक ढेर के समीप दफना दिया। मामले की जांच कर रहे निशातपुरा थाने के उपनिरीक्षक एमडी अहिरवार ने बताया कि घटना 21 मई को हुई और इस घटना के संबंध में नदीम उद्दीन नामक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 22 वर्षीय महिला के शरीर के कुछ अधजले अंग भी बरामद किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पति से रिश्ते खराब होने के बाद महिला मुरली नगर में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी।
JUN 02, 2024 13:50 IST

पंजाब: दो मालगाड़ियों की टक्कर होने से दो ‘लोको पायलट' घायल

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक खड़ी मालगाड़ी से एक अन्य मालगाड़ी के टकरा जाने से दो ‘लोको पायलट’ (ट्रेन चालक) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण उनमें से एक का इंजन दूसरी पटरी पर चला गया और एक यात्री ट्रेन से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 'लोको पायलट' विकास कुमार और हिमांशु कुमार घायल हो गए।
JUN 02, 2024 12:53 IST

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति घायल

दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में 62 मंजिला एक आवासीय इमारत में शनिवार आधी रात को आग लग जाने से 57 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भायखला के ‘खटाऊ मिल कम्पाउंड’ में ‘मोंटे साउथ’ इमारत के ‘ए विंग’ की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब 11 बजकर 42 मिनट पर आग लग गई जिसके कारण पूरी मंजिल पर धुआं भर गया और कुछ लोग इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंस गए। अधिकारी ने बताया कि 25 से 30 लोगों को सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला गया।
JUN 02, 2024 10:57 IST

जम्मू-कश्मीर के कटरा में तंबाकू सेवन पर लगा प्रतिबंध

जम्मू प्रशासन ने कटरा में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, उन्हें रखने तथा उनके सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कटरा में माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। रियासी के जिलाधिकारी विशेष महाजन ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उस धार्मिक स्थान की पवित्रता बनाए रखना है जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं। प्रशासन ने कटरा और आसपास के इलाकों में मांस और शराब की बिक्री करने, उन्हें रखने और उनका सेवन करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है।
JUN 02, 2024 09:58 IST

गोवा में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने शनिवार को देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए युगांडा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया और इस अफ्रीकी देश की दो महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने बताया कि इस मामले में युगांडा के नागरिक जोजो नाकिंटू (31) को मंड्रेम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि वहां (युगांडा) की दो महिलाओं को मुक्त कराया गया है।
JUN 02, 2024 08:31 IST

Mumbai Fire: रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग

मुंबई के भायखला इलाके में स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर आग लग गई। आग की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर दमकल की 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची। आग बुझाने का कार्य अभी जारी है।
JUN 02, 2024 07:03 IST

मेघालय में जंगली मशरूम खाने से 3 की मौत, नौ बच्चे बीमार

मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई और अन्य 9 बीमार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस परिवार के 12 सदस्यों ने मशरूम खाया। जिसके बाद बच्चों की मौत हो गई और बाकी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
JUN 02, 2024 05:32 IST

Himachal Pradesh: भीषण गर्म से बचने के लिए शिमला पहुंच रहे पर्यटक

JUN 02, 2024 05:32 IST

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन तक तंबाकू की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध

JUN 02, 2024 05:32 IST

नोएडा में बाल श्रम के खिलाफ शुरू अभियान में 14 बच्चों को बचाया

नोएडा में मानव तस्करी रोधी इकाई ने बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए उसके खिलाफ एक अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत 14 बच्चों को बचाया गया। अधिकारी ने जानकारी दी कि बचाए बच्चों और उनके माता-पिता को बच्चों को श्रम में न लगाने और शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया गया।
JUN 02, 2024 05:31 IST

Puri: चंदन यात्रा में पटाखे विस्फोट में मृतक के परिवार से मिले धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा

JUN 02, 2024 05:30 IST

Noida: आईटी कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग

नोएडा सेक्टर 63 में आईटी कंपनी की इमारत में एसी में विस्फोट होने के कारण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने पहले 6 गाड़ियां और बाद में 4 गाड़ियों और भेजी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और कूलिंग का प्रोसेस शुरू किया। इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं है।