Aaj ka Mausam 9 July 2025 LIVE: देशभर में मानसून की मिलीजुली रफ्तार, यूपी-बिहार में कम हो रही बारिश, दिल्ली-NCR आज बना बादलों का डेरा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि अन्य स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्धवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों तथा उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की आशंका है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नागपुर में मौसम विभाग का रेड अलर्ट
आईएमडी ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रेड अलर्ट के मद्देनज़र यहां बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर होने कारण नागपुर में कुछ राज्य राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।नागपुर में बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न, फंसे लोगों को निकाला गया बाहर
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में दिख रही बारिश की उम्मीद
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बारिश के बाद हरियाणा में पानी जमा हुआ
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नागपुर में भारी बारिश से जलभराव
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: NCR के इन इलाकों में आ सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, NCR (लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश के दिख रहे आसार
दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।यहां पढ़ें- कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में यहां बारिश का अलर्ट
बंगाल में भारी बारिश
पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा शहर, पुरुलिया और झाड़ग्राम तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।MP में आज बारिश
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज चमक के साथ मानसूनी वर्षा हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।राजस्थान में कैसा है मानसून
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर हुआ है, लेकिन आज से फिर इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है। IMD ने 10 जुलाई से राज्य में फिर भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक कोटा उदयपुर, बीकानेर, जयपुरस भरतपुर, जोधपुर, जयपुर और अजमेर में मेघ गर्जन के साथ कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।बिहार में कैसा होगा मौसम
बिहार में मौसम की चाल बदली बदली नजर आ रही है। बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने उमस बढ़ा दी है। आज पूर्णिया, बांका, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मुंगेर और गया के लिए तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।यूपी के कई जिलों में आज आंधी बारिश
यूपी के 10 जिलों में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी यूपी में बादलों के छाए रहने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि, इन इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं।Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
