आज का मौसम, 8 June 2025 IMD Weather Forecast: फिर लौट आए गर्मी के दिन, IMD ने जारी की मौसम संबंधी चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। सोमवार और मंगलवार को भी धूल भरी आंधी आने की आशंका जताई गई है।कर्नाटक के धारवाड़ में भारी बारिश के बाद जलभराव
IMD ने जारी की मौसम संबंधी चेतावनी
दिल्ली में आज शाम का तापमान
दिल्ली में आज शाम का तापमान 43°C तक पहुंच जाएगा। शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 12km/h रहने की संभावना है।IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपडेट
लू को लेकर राजस्थान में नया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम सूखा रहने वाला है। उत्तर पश्चिमी इलाकों में 8-11 जून को अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री हो सकता है, इस दौरान लू या भीषण लू चलने की काफी ज्यादा संभावना है।अगले कुछ दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम
भोपाल आज पारा होगा 40 पार
भोपाल में कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था लेकिन आज हालात अलग हैं। तेज धूप और आते जाते बादलों के बीच आज के दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।मुंबई में आज भी बरसेंगे बादल
मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए दिखेंगे और शहर में बिजली की चमक-गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।राजस्थान में बीती रात चली लू
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं रात में लू दर्ज की गई है।बीते 24 घंटों में कुछ यूं रहा यूपी का पारा
UP: लू से राहत दिलाएगी बारिश
मौसम विभाग ने कल, यानी सोमवार से यूपी में कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। सोमवार और मंगलवार को पूर्वी यूपी और बुधवार तक पश्चिमी यूपी में लू चलने के बाद बारिश की बौछारें लू की तपिश को शांत करेंगी। IMD ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।यूपी में लू के संकेत
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कल, यानी सोमवार से कई इलाकोंं में हीटवेव की आशंका जताई है। IMD के हालिया बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव का असर बुधवार तक दिखाई देगा।आज भी तपेगा लखनऊ
लखनऊ में आज भी काफी गर्मी देखने को मिलेगी। साफ आसमान से तेज चमकता सूरज पारे को चढ़ाकर 42 डिग्री तक ले जाएगा। आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।MP आज यहां बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाके में बारिश की संभावना जताई है। बड़वानी, खरगौन, खंडवा, हरदा, बैतूल, पाढुर्ना, छिंदवाड़ा और सिवनी में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।राजस्थान झेलेगा लू के थपेड़े
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और शेखावटी के इलाके में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है।राजस्थान में लौटी गर्मी
राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने वाला है और तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा।पटना में पारा चढ़ा
पटना शहर में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। कल हवा में 62 फीसदी नमी दर्ज की गई थी, इस लिहाज से आज का दिन भी उमस भरा रहने वाला है।बिहार में बारिश नहीं
बिहार में आज उत्तर पूर्वी इलाके को छोड़कर कहीं बारिश की कोई खास संभावना नहीं दिख रही है। आज के लिए अररिया और किशनगंज में कुछ बौछारों की संभावना जताई गई है, शेष राज्य का मौसम सूखा रहेगा।अब शुरू हुआ हवाओं का दौर
दिल्ली में अब बारिश का दौर बीतने के बाद, हवाओं का दौर शुरू होगा। आज से शहर में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इसका सिलसिला मंगलवार तक रहेगा।दिल्ली में आज पारा 40 पार
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
Delhi Protest: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी पर पुलिस का सदेंश, कहा- ड्यूटी पर तैनात महिलाएं भी सम्मान की हकदार
हिमालय के नीचे तेज हलचल से Earthquake का बड़ा खतरा, भूकंप आया तो होगी भीषण तबाही
मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में कल से, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
नोएडा में धू-धू कर जली स्पीपर बस, चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
© 2026 Times Horizon Private Limited
