पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार, यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड; जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Aaj Ka Mausam Live Updates: हरियाणा में नारनौल रहा सबसे ठंडा
हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राज्य में शनिवार को नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, करनाल में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी, सिरसा और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह, 6.4 और 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Updates: पंजाब में फरीदकोट में तापमान 2.5 डिग्री पहुंचा
पंजाब में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को राज्य में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमृतसर में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप
झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस दौरान गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह 8.30 बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी जिलों में 'येलो अलर्ट' (सचेत रहें) जारी किया है।Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के शेखावटी इलाके में शीतलहर का प्रकोप
राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है और शेखावाटी इलाके में शीतलहर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती शुक्रवार रात फतेहपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।Aaj Ka Mausam Live Updates: कोलकाता में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार सुबह पारा गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में हुई इस गिरावट के कारण यहां लोगों ने इस मौसम की सबसे सर्द सुबह का अनुभव किया।पश्चिम बंगाल का गंगा तटीय क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है इसी के साथ आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि इस क्षेत्र में अगले 24 घंटे के अंदर तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Aaj Ka Mausam Live Updates: जयपुर में 10 डिग्री से नीचे गया पारा
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में कड़ाके की ठंड का असर तेज कर दिया है। शेखावाटी क्षेत्र में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे खेतों में ओस जमकर पाला पड़ने लगा है और फसलों को नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को राज्य के 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में इस सीजन पहली बार पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बढ़ी ठंड
बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंडक तेज हो गई है और सुबह के समय बेगूसराय, गोपालगंज, बक्सर व बेतिया जैसे इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और पछुआ हवाओं की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। हवा की दिशा बदलने से रात और सुबह का तापमान और नीचे जा रहा है।Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में 5 के नीचे गया पारा
उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है, खासकर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में जहां कोहरे की स्थिति भी बनी हुई है। प्रदेश के 24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जिसकी ठंडी हवाएं एमपी तक पहुंच रही हैं। 7-8 दिसंबर को ठंड और तेज होने का अनुमान है। शुक्रवार-शनिवार की रात उमरिया में तापमान गिरकर 4.8 डिग्री तक पहुंच गया।Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, जो दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर धीरे-धीरे छंट जाएगा। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कोहरे का दौर जारी रहेगा। फिलहाल घने कोहरे की संभावना नहीं जताई गई है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
आज राज्य भर में 10-15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कई क्षेत्रों में हल्की धूप जरूर निकलेगी, लेकिन हवाओं की तीव्रता के कारण ठंड का असर कम नहीं होगा।Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बदलते मौसम के चलते बर्फबारी में बढ़ोतरी होगी और शीतलहर और तीव्र हो जाएगी। राज्य के लगभग 12 से 15 जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड का स्तर और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में शीतलहर का असर तेज हो गया है और ठंड लगातार बढ़ रही है। तापमान में गिरावट के कारण गलन भी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। फतेहपुर में सबसे कम 1.9 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, नागौर में 3.1 डिग्री, चुरू में 4.5 डिग्री और पिलानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में अन्य जिलों में भी तापमान और गिरेगा तथा कोहरे की स्थिति और गहरी होगी।Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास बना हुआ है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की उम्मीद है। वीकेंड पर मौसम साफ रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बदली दिखाई दे सकती है। लेकिन प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। पूरे एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। कल का एक्यूआई 327 दर्ज किया गया था।Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
