Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: देशभर में मानसून का रौद्र रूप; पहाड़ी राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, भारी बारिश से नदियों में उफान
वहीं, आज 6 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बादल फटने, मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के बाद से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 11 अगस्त के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ ही पश्चिम भारत के गुजरात और महाराष्ट्र में भी सक्रिय मानसूनी गतिविधियों के चलते मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: राजस्थान के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: मॉनसून जागरुकता सप्ताह
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: पटना शहर के मौसम का पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के आरती स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: हथिनीकुंड बैराज में सबसे अधिक जलप्रवाह
यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर मंगलवार सुबह सीजन का अब तक का सबसे अधिक जलप्रवाह दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे बैराज पर 73,750 क्यूसिक पानी रिकॉर्ड किया गया। इस पानी में से 51,729 क्यूसिक यमुना नहर में डाइवर्ट किया गया, जबकि पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों में भी अतिरिक्त पानी मोड़ा गया। पहले जहां 70,000 क्यूसिक पानी पर मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता था, वहीं अब यह सीमा बढ़ाकर 1 लाख क्यूसिक कर दी गई है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: IMD जयपुर ने जारी किया वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: अयोध्या में भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: शिमला में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: इन जगहों पर मौसम विभाग का अलर्ट
अगले 3 घंटों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तर ओडिशा में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: कर्नाटक के हुबली, धारवाड़ में भारी बारिश के कारण जलभराव
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर, मंडी, हमीरपुर और सोलन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है, जो गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही, बादल फटने की आशंका भी जताई गई है।Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और चंपावत के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई स्थानों पर आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान
भारत के विभिन्न शहरों का वर्तमान तापमान:- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 30°C
- लखनऊ: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 30°C
- पटना: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 29°C
- जयपुर: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 32°C
- उत्तरकाशी: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 25°C
- देहरादून: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 26°C
- शिमला: न्यूनतम 18°C, अधिकतम 21°C
- जम्मू-कश्मीर: न्यूनतम 11°C, अधिकतम 19°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 29°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
राजस्थान का मौसम, Rajasthan Weather 6 August 2025 LIVE: राजस्थान में 3 से 4 दिनों तक अलर्ट
राजस्थान के कई हिस्सों में इस सप्ताह भर बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जयपुर, अजमेर, बीकानेर, चुरू, अलवर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर और बांसवाड़ा सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है। विशेष रूप से निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बना रह सकता है।बिहार का मौसम, Bihar Weather 6 August 2025 LIVE: बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा
IMD पटना के अनुसार, आज यानी 6 अगस्त को मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल में ठनका गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यूपी का मौसम, UP Weather 6 August 2025 LIVE: यूपी का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, महाराजगंज, बस्ती, बहराइच, गोंडा, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, मेरठ, हापुड़, कासगंज, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, रामपुर जालौन, श्रावस्ती, बलरामपुर, बदायूं, खीरी, सीतापुर और आगरा समेत कई इलाकों में मेघगर्जन और आंधी के साथ तेज बरसात होने की संभावना है।दिल्ली का मौसम, Delhi Weather 6 August 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के पहले पहर से लेकर सुबह तक कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। सुबह के समय सतही हवाएं मुख्यतः दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी, जिनकी गति 12 किमी प्रति घंटा से कम रहेगी। दोपहर में हवा की दिशा धीरे-धीरे बदलकर दक्षिण-पश्चिम हो जाएगी और गति 16 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी। शाम और रात के समय हवा की गति फिर घटकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 12 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी।दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
यात्रियों के लिए जहमत बना विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन! 5 हजार यात्री नहीं पहुंच पाए रेलवे स्टेशन, छूट गई ट्रेनें
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
© 2026 Times Horizon Private Limited
