LIVE

आज का मौसम, 4 May 2025 IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में बदलता मौसम का मिजाज, भारी बारिश, आंधी और तूफान की रहेगी आज संभावना

Nilesh DwivediUpdated May 5, 2025, 06:25 IST

आज का मौसम 4 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम से जुड़ी घटनाएं जारी रह सकती हैं। इस दौरान भारी वर्षा, तेज आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ तूफान आने की भी संभावना बनी हुई है। यह मौसमी गतिविधियां 6 मई तक प्रभावी रहेंगी, जिनका सबसे ज्यादा असर हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में देखने को मिलेगा।

आज का मौसम, 4 May 2025 IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में बदलता मौसम का मिजाज, भारी बारिश, आंधी और तूफान की रहेगी आज संभावना
आज का मौसम, 4 May 2025 IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में बदलता मौसम का मिजाज, भारी बारिश, आंधी और तूफान की रहेगी आज संभावना

आज का मौसम 4 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में अगले दिन तक मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। IMD के मुताबिक, मई की शुरुआत में तापमान में मामूली कमी आएगी, जिससे तपती गर्मी के बीच बादलों की सौगात मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिसके साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है।

इससे बढ़ते तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, बिहार में 7 मई तक मौसमी घटनाएं देखने को मिलेंगी, जिनमें गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी का अनुमान लगाया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसी तरह की मौसमी स्थिति बनी रहेगी। स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिम भारत में 11 मई तक तूफानी मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

MAY 04, 2025 20:17 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: सहरसा, मधेपुरा, सुपौल में भी आंधी-पानी की चेतावनी

MAY 04, 2025 19:02 IST

Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई जिलों में ओले-बारिश की संभावना

MAY 04, 2025 18:14 IST

Patna Aaj Ka Mausam Live: गया के लिए भी आई चेतावनी

MAY 04, 2025 17:24 IST

Patna Aaj ka Mausam LIVE: पटना के कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी

Patna Weather Now: मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम के लिहाज से कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, अरवल, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल शामिल हैं। इन जगहों पर अगले कुछ घंटों में आंधी-बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है।
MAY 04, 2025 16:29 IST

Delhi Aaj ka Mausam LIVE: कल भी दिल्ली के लिए आई चेतावनी

सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है और आंधी के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 04, 2025 15:44 IST

Delhi Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट

IMD ने आज दोपहर दिल्ली के मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। दोपहर और शाम के समय हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
MAY 04, 2025 15:08 IST

यूपी में 8 मई तक सुहावना रहेगा मौसम

यूपी में तेज हवाओं और बारिश का दौर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। यहां 8 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत रहेगी। 8 मई के बाद तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।
MAY 04, 2025 14:28 IST

फरीदाबाद में दो दिन और बरसेंगे मेघ



हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मौसम सुहावना हो गया है। यहां मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
MAY 04, 2025 13:58 IST

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंचा

दिल्ली में मौसम सुहावना है। धूप खिली हुई है, लेकिन गर्मी का असर कम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
MAY 04, 2025 13:14 IST

चार दिन गाजियाबाद में बरसेंगे मेघ



गाजियाबाद में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने शहर में 4 दिन तक तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
MAY 04, 2025 12:28 IST

अहमदाबाद में आज का तापमान

अहमदाबाद में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पूरे दिन औसतन तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। इसके अलावा, हवा की गति दक्षिण-पश्चिम दिशा में 15.4 किमी/घंटा के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, तेज़ हवाएं 34.2 किमी/घंटा की रफ्तार से 33.9 डिग्री के कोण पर बह सकती हैं।

MAY 04, 2025 12:15 IST

कोलकाता का मौसम

कोलकाता में न्यूनतम तापमान लगभग 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन औसतन तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। इसके अतिरिक्त, हवा की गति दक्षिण-दक्षिण पश्चिम (SSW) दिशा में लगभग 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है, जबकि हवा की अधिकतम गति लगभग 27.5 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जो 33.3 डिग्री के कोण पर प्रवाहित होगी।
MAY 04, 2025 11:27 IST

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार, 4 मई 2025 को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक शहर में इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है।
MAY 04, 2025 13:03 IST

मुंबई का मौसम

मुंबई में न्यूनतम तापमान लगभग 27.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन औसतन तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। इसके अलावा, हवा की गति पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम (WSW) दिशा में लगभग 12.8 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। हवा 29.7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी और करीब 32.2 डिग्री पर प्रवाहित होगी।

MAY 04, 2025 10:16 IST

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। शनिवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी आंधी और तूफान का दौर चला। शाम होते-होते राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। रातभर आकाशीय बिजली की चमक देखी गई। कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। टीकमगढ़ में आंधी-तूफान से पेड़ गिर गए, वहीं नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम का यह अचानक बदलाव लोगों को राहत के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी दे गया।
MAY 04, 2025 10:37 IST

इन जगहों पर बरसात का अलर्ट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई सोमवार से 7 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।
MAY 04, 2025 09:08 IST

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में आज और कल तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है। पिछले दो दिनों से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने से तापमान स्थिर बना हुआ है, जबकि पर्वतीय जिलों चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है।
MAY 04, 2025 08:44 IST

लखनऊ का तापमान

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूरे दिन औसतन तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, हवा की गति दक्षिण-पूर्व दिशा में 13 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, हवा लगभग 28.3 डिग्री कोण पर 22.6 किमी प्रति घंटे की गति से प्रवाहित होगी।
MAY 04, 2025 08:26 IST

बिहार के इन जिलों में बरसात का अलर्ट

आज रविवार को पूरे बिहार में IMD द्वारा येलो अलर्ट घोषित किया गया है। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। इसका सबसे अधिक प्रभाव सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में देखा जा सकता है। अन्य जिलों में एक या दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, कुछ समय के लिए बादलों के बीच धूप भी नजर आ सकती है।
MAY 04, 2025 07:30 IST

आज आपके शहर का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम तापमान 23°C, अधिकतम तापमान 35°C
- मुंबई: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम तापमान 33°C
- जयपुर: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम तापमान 36°C
- भोपाल: न्यूनतम तापमान 24°C, अधिकतम तापमान 38°C
- लखनऊ: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम तापमान 36°C
- पटना: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम तापमान 36°C
- देहरादून: न्यूनतम तापमान 17°C, अधिकतम तापमान 29°C
- शिमला: न्यूनतम तापमान 10°C, अधिकतम तापमान 21°C
- कश्मीर: न्यूनतम तापमान 6°C, अधिकतम तापमान 11°C