LIVE

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज; बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

4 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का दौर जारी है। उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू और भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में यहां देखिए आज के मौसम की अपडेट्स।
देशभर में मौसम का बदलता मिजाज; बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
4 June 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): पूरे देश में इन दिनों कहीं बरसात का तो कहीं गर्मी का दौर बना हुआ, लेकिन अधिकांश इलाकों में बारिश सबसे ज्यादा हो रही है। बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो यहां बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को बेहद राहत पहुंचाई है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते उत्तर भारत में मौसम का फेरबदल जारी रहा, जिसकी वजह से जून की शुरुआत में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी। इसी दौरान, उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज/तूफानी हवाएँ चलने की संभावना बनी रहेगी।

इसके अलावा, आज यानी 4 जून को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है, जबकि 6 जून तक ओडिशा में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, 5 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन कई राज्यों में बादल आंशिक रूप से छाए रह सकते और तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं वहीं सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और वज्रपात की संभावना लगातार बनी हुई है, जिसकी वजह से यहां के स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आज के अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 6 जून से 8 जून तक तापमान में और वृद्धि होगी, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी दोबारा प्रभावी हो सकती है।
Jun 4, 2025 | 08:11 PM IST

असम में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बहुत गंभीर बनी हुई है और लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ गया और नए इलाके जलमग्न हो गए। ब्रह्मपुत्र सहित सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार में गरज के साथ बारिश होने और बिजली चमकने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
Jun 4, 2025 | 08:10 PM IST

अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही और लगातार बारिश के कारण पूरे राज्य में नए सिरे से भूस्खलन और जलभराव की आशंका पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार राज्य के 23 जिलों में 3,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल मानसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
Jun 4, 2025 | 05:56 PM IST

राजस्थान में जारी बारिश का सिलसिला

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक हिस्सों में कल से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 86 मिलीमीटर बारिश जयपुर के दूदू में दर्ज की गई। बारिश से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
Jun 4, 2025 | 03:06 PM IST

बिहार की वेदर अपडेट

Jun 4, 2025 | 02:10 PM IST

लखनऊ में आज का तापमान

लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Jun 4, 2025 | 12:54 PM IST

राजस्थान में तापमान का हाल

राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया और·सबसे कम तापमान सीकर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jun 4, 2025 | 12:22 PM IST

गुरुग्राम का अधिकतम तापमान

गुरुग्राम मे आज आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। यहां मौसम भी सुहावना बना हुआ है। शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
Jun 4, 2025 | 11:51 AM IST

गाजियाबाद में आज का तापमान

गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Jun 4, 2025 | 11:50 AM IST

असम में बाढ़ की स्थिति

असम में बुधवार को भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ गया और नए इलाके जलमग्न हो गए।
Jun 4, 2025 | 11:02 AM IST

इन इलाकों में जारी हुआ येलो अलर्ट

अगले 3 घंटों में देहरादून,पौड़ी,टिहरी और हरिद्वार के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। लच्छीवाला, छिद्दरवाला, डोईवाला, ऋषिकेश, शिवपुरी, पथरी वन रेंज, घनसाली, कोटद्वार, सहस्त्रधारा, क्लेमेंट टाउन, रायपुर, नरेंद्र नगर, डाडामंडी में 9:30 AM से 12:30 PM बजे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 4, 2025 | 10:31 AM IST

मुंबई में बारिश

Jun 4, 2025 | 10:29 AM IST

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Jun 4, 2025 | 10:05 AM IST

नोएडा में मौसम सुहावना बना हुआ है

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। आज शहर में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
Jun 4, 2025 | 10:00 AM IST

केदारनाथ में भारी बारिश का अलर्ट

केदारनाथ में बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी केदारनाथ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ों से बोल्डर गिरे हैं, जिन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है।
Jun 4, 2025 | 08:32 AM IST

दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 जून से 8 जून के बीच तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, और 8 जून तक यह 40 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है। इस दौरान तेज धूप और बढ़ती हुई उमस के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस किया जा सकता है।
Jun 4, 2025 | 07:49 AM IST

राजस्थान के इन इलाकों में अलर्ट

Jun 4, 2025 | 07:26 AM IST

मुंबई में आज का तापमान

मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Jun 4, 2025 | 07:04 AM IST

असम के उत्तर लखीमपुर के कई इलाकों में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति

Jun 4, 2025 | 06:38 AM IST

नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री तक जा सकता है।
Jun 4, 2025 | 06:02 AM IST

उत्तराखंड में प्री-मानसून का असर

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश तेज हो गई है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
Jun 4, 2025 | 06:01 AM IST

राजस्थान का वेदर

राजस्थान के कई इलाकों में आज दोपहर बाद तेज आंधी, बादलों की गरज और बारिश हो सकती है। राज्य के 31 जिलों में आंधी-बारिश की आशंका है, जबकि 21 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 4, 2025 | 06:01 AM IST

बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण पूर्वी बिहार में भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। पटना में भी हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
Jun 4, 2025 | 06:01 AM IST

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम बदलने वाला है। गरज, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। बांदा, चित्रकूट, बलिया, प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिलों में तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
Jun 4, 2025 | 06:01 AM IST

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम सुहावना रहेगा, साथ ही गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।