LIVEउत्तर में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फ और दक्षिण में बारिश, देशभर में मौसम का दिखेगा तांडव
Aaj ka Mausam 4 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम का विपरीत असर देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर से ठंडी हवाएं शीतलहर के रूप में चलेंगी, जिससे अधिकांश राज्यों में पारा लुढ़केगा और दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो देश के करीब 15 राज्यों में भीषण कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही एवं फ्लाइट सेवाओं पर पड़ेगा। वहीं, पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम संगीन रहेगा। स्काईमेट ने दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर संभावना जताई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तापमान गिरने एवं कोहरे का अनुमान है। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और पल-पल के मौसम की जानिए लाइव अपडेट।

उत्तर में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फ और दक्षिण में बारिश, देशभर में मौसम का दिखेगा तांडव
Aaj ka Mausam 4 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: देशभर में अगले 2 दिन तक मौसम काफी भारी रहेगा। खासकर, पहाड़ों से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण लद्दाख और कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर व बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी है। हिमालयी क्षेत्रों से उत्तर भारत में प्रवेश कर रहीं पछुआ हवाओं के असर से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी को अधिकांश राज्यों में शीतलहर की स्थिति रहेगी और घना से अति घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे ट्रेनें अपने फिक्स टाइमिंग से काफी लेट चलेंगी व फ्लाइट सेवाएं प्रभावित रहेंगी या रद्द होंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। उधर, केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, वेस्ट बंगाल, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों के साथ महाराष्ट्र में भी कोहरा एवं ठंड में इजाफे के संकेत हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल LIVE।
Aaj ka Mausam 4 January 2026 LIVE: यूपी का मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी
Aaj ka Mausam 4 January 2026 LIVE: बिहार का वेदर अपडेट
Aaj ka Mausam 4 January 2026 LIVE: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 4 January 2026 LIVE: कोहरे का अलर्ट
Aaj ka Mausam 4 January 2026 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
Aaj ka Mausam 4 January 2026 LIVE: कश्मीर में शीतलहर तेज, न्यूनतम तापमान में गिरावट
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियसन नीचे दर्ज किये गए तापमान से कम है। उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग घाटी में सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में यह शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में यह शुन्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में यह शुन्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर से गुजर रहा है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि होती है और इस दौरान रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। हालांकि, वर्तमान आंकड़े (तापमान के) सामान्य पैटर्न से अलग नजर आ रहे हैं।
दिल्ली में आज सुबह स्मॉग और फॉग के कारण विजिबिलिटी रही कम
शीतलहर की जकड़ में चंडीगढ़
दिल्ली में आज सुबह 7.4 डिग्री रहा पारा
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। आईएमडी के अनुसार, शनिवार से छह जनवरी के बीच दिल्ली के कुछ छिटपुट इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका है। न्यूनतम तापमान जब औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जाती है।
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप
राजस्थान में मौसम पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क रहा और राज्य के कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीत दिवस और शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, लूणकरनसर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में चार डिग्री सेल्सियस और सिरोही, पाली एवं चूरू में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मुंबई में आज सुबह छाई स्मॉग की चादर
Aaj Ka Mausam LIVE Update: यूपी का मौसम
यूपी में पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। कानपुर, गोरखपुर समेत 35 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं, जिससे अयोध्या का राम मंदिर और ताजमहल तक ओझल हो गए। कोहरे के कारण 50 से ज्यादा ट्रेनें और 10 फ्लाइटें लेट हुईं। हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अलीगढ़ 6.4 और आगरा 6.9 डिग्री पर रहे। अगले दो दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री की और गिरावट और बारिश की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.1°C और अंबिकापुर का न्यूनतम 8.4°C दर्ज हुआ। पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है, जहां तापमान 5 से 8 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी संभव है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: मध्यप्रदेश में घना कोहरा
मध्यप्रदेश में इस सीजन का सबसे लंबा कोहरा छाया हुआ है। शनिवार को भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा रहा और 11 शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। अगले 2-3 दिन तक इसी तरह का मौसम रहने के साथ शीतलहर भी चलेगी। कोहरे के कारण मालवा, सचखंड और शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोजाना 30 मिनट से 6 घंटे तक लेट हो रही हैं। रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर जारी है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि माउंट आबू लगातार दूसरे दिन शून्य डिग्री पर दर्ज हुआ। शेखावाटी और जयपुर संभाग में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरा बने रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में केवल 3.6 डिग्री का अंतर दर्ज हुआ। डेहरी और बांका में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार शीतलहर का असर बढ़ेगा और 10 जनवरी तक ठिठुरन बनी रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: लखनऊ का मौसम
लखनऊ में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन गलन बढ़ गई। अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी है। तापमान गिरने के कारण 3 से 5 जनवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। तड़के दृश्यता 500 मीटर रही। आज अधिकतम तापमान 17-18 डिग्री और न्यूनतम 7-8 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि शनिवार को अधिकतम 16.9 और न्यूनतम 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना हुआ है। अगले 24 घंटे तक शीतलहर जारी रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट और विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिन घना व अत्यधिक घना कोहरा ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट संभव है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: दिल्ली में कैसा है मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी का असर दिख रहा है। तेज हवाओं और ठिठुरन भरी ठंड से तापमान गिरा है, जिससे रात में सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। प्रदूषण स्तर में सुधार दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी को घने कोहरे की संभावना जताई है, इस दौरान न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री और अधिकतम करीब 19 डिग्री रहने का अनुमान है।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के असर से गलन वाली ठंड बढ़ गई है। बाराबंकी और हरदोई सबसे ठंडे शहर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक तापमान में और गिरावट व घने कोहरे की चेतावनी दी है। वाराणसी में कोहरे और हल्की बूंदाबांदी से सर्दी तेज हुई। अगले दो दिन तक 15 जिलों में शीत दिवस और 50 जिलों में भीषण कोहरे का अनुमान है। बिहार में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है।