LIVE

दिल्ली में जोरदार बारिश की मार; बिहार और राजस्थान में जारी हुए अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में मंडराता भूस्खलन का खतरा

Nilesh DwivediUpdated Jul 31, 2025, 18:04 IST

जुलाई का आखिरी दिन देशभर में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ गुजरने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चक्रवाती परिसंचरण के कारण अलर्ट जारी किया है। उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने व भूस्खलन को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम के बारे में।

 दिल्ली में जोरदार बारिश की मार; बिहार और राजस्थान में जारी हुए अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में मंडराता भूस्खलन का खतरा
दिल्ली में जोरदार बारिश की मार; बिहार और राजस्थान में जारी हुए अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में मंडराता भूस्खलन का खतरा

जुलाई का अंतिम दिन देशभर में भारी बारिश और तेज मौसमी गतिविधियों के बीच बीतेगा। मौसम विभाग ने 31 जुलाई, गुरुवार के लिए कई राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण आंधी-तूफान और तेज बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है, वहीं अधिकतम तापमान में भी इतनी ही कमी देखी जा सकती है।

सुबह के समय हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व रहेगी और इसकी गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी, जो दोपहर में बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम और रात में भी हवा की दिशा और गति में खास बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आसमान बादलों से ढका रहेगा, और इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्र और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

JUL 31, 2025 17:26 IST

Delhi Ka Mausam: बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई स्वच्छ


दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने एक तरफ गर्मी से लोगों को निजात दिलाई है तो दूसरी तरफ वायु गुणवत्ता में भी ऐतिहासिक सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 50 के नीचे है, यानी की "अति उत्तम" श्रेणी में इसे गिना जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या नगर निगमों और प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है। घरों से निकलने वाले लोग घंटे तक जाम में फंसने के कारण अपने गंतव्य तक सही समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बारिश ने न केवल लोगों को गर्मी से राहत दी है, बल्कि प्रदूषण के स्तर को भी काफी हद तक कम कर दिया है।
JUL 31, 2025 14:45 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

JUL 31, 2025 14:44 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

JUL 31, 2025 13:58 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश के दैनिक मौसम का पूर्वानुमान

JUL 31, 2025 12:23 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: इन जगहों पर रहेगी हल्की बारिश की संभावना

स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्यप्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।
JUL 31, 2025 12:21 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: अगले 24 घंटे के दौरान यहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान, राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
JUL 31, 2025 10:47 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
JUL 31, 2025 10:38 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के जनपथ में बारिश का दृश्य

JUL 31, 2025 10:37 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली में कहां, कब और कितनी बारिश हुई

दिल्ली में बुधवार रात हुई रुक-रुक कर बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे तक मध्य दिल्ली के पूसा स्टेशन में 40 मिमी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 38 मिमी, सफदरजंग में 34 मिमी, नजफगढ़ में 23.5 मिमी, प्रगति मैदान में 22.1 मिमी, केवी नारायण में 20.5 मिमी, लोदी रोड में 18.5 मिमी, केवी जनकपुरी में 18 मिमी और आयानगर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
JUL 31, 2025 09:44 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: प्रयागराज में भारी बारिश के कारण गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि

JUL 31, 2025 09:42 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: गाजियाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली

JUL 31, 2025 08:25 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में हुई भारी से बहुत भारी बारिश

स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
JUL 31, 2025 06:49 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में बारिश

JUL 31, 2025 06:49 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के श्री निवासपुरी फ्लाईओवर से बारिश का दृश्य

JUL 31, 2025 06:48 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: दिल्ली के जोर बाग इलाके में बारिश

JUL 31, 2025 06:44 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, चंबा, शिमला, मनाली, नादौन, मंडी, किन्नौर और सिरमौर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मूसलधार बारिश के चलते कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। यदि यही स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रही, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
JUL 31, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: शहरों का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
- पटना: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 33°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 29°C
- जयपुर: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 29°C
- भोपाल: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 27°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 29°C
- चेन्नई: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 37°C
- देहरादून: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 28°C
- शिमला: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 23°C
- कश्मीर: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 16°C
JUL 31, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, अजमेर, अलवर, भरतपुर और बीकानेर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ इलाकों में रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है।
JUL 31, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: बिहार का मौसम

बिहार में 1 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट घोषित किया गया है। आज 31 जुलाई से 1 अगस्त तक पटना, गया, भोजपुर, बांका, नवादा, बक्सर और भभुआ जैसे इलाकों में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 से 5 अगस्त के बीच मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण और अन्य जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं।
JUL 31, 2025 05:49 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 31 July 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई को बुंदेलखंड के सभी जिलों, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन और झांसी के साथ-साथ कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, अलीगढ़ और अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।