LIVEनए साल के जश्न पर बादलों की चादर; आज शाम से होगी बूंदाबादी; जानें अपने शहर का हाल
Aaj ka Mausam 31 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम का मिजाज नए साल से ठीक पहले देश के कई हिस्सों में बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। घना कोहरा, शीतलहर और बारिश-बर्फबारी की संभावना से जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का लाइव हाल।

नए साल के जश्न पर बादलों की चादर; आज शाम से होगी बूंदाबादी; जानें अपने शहर का हाल
Aaj ka Mausam 31 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 72 घंटों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं यूपी और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घना से अति घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे दृश्यता कम होगी और परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। उधर, स्काईमेट ने बताया है कि अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे साल 2025 का आखिरी दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
Aaj ka Mausam 31 December 2025 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
Aaj ka Mausam 31 December 2025 LIVE: कोहरे का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के इन जिलों में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ
बिहार के रोहतास, बक्सर, कैमूर, पटना, अवरल, बेगूसराय, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुर, लखीसराय, जहानाबाद, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में नए साल पर कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार में 1 जनवरी 2026 को नए साल के दिन कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, चंपारण, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर,समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में शामिल है।
Aaj Ka Mausam Live Update: New Year पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी। मौसम विभाग ने शहर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चल रही सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी ने नए साल के दिन शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Aaj Ka Mausam Live Update: उत्तराखंड के इन दो जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के दो जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोल्ड डे के साथ घना कोहरा छाया रहेगा।
Aaj Ka Mausam Live Update: जैसलमेर में घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में भीषण ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने इस बीच राजस्थान के जैसलमेर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण यहां दृश्यता कम है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
Aaj Ka Mausam Live Update: हरियाणा के 5 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में AQI खराब
दिल्ली बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही, जहां विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी ने सुबह 8:30 से 10 बजे तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। राजधानी का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 384 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार 21 मॉनिटरिंग स्टेशन ‘बहुत खराब’ और 16 ‘गंभीर’ श्रेणी में रहे, जिनमें आनंद विहार का एक्यूआई सबसे अधिक 452 दर्ज हुआ।
Aaj Ka Mausam Live Update: उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में 31 दिसंबर को आठ जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी—में बारिश के आसार हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कुछ जिलों में बर्फबारी की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाकों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में शीत दिवस की चेतावनी दी गई है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में घना कोहरा
दिल्ली में बुधवार का सुबह भयानक कोहरा दिख रहा है। मौसम विभाग ने कल शाम आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य है।
Aaj Ka Mausam Live Update: जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और बर्फबारी जारी है, जिससे अगले दो दिनों तक मौसम और बिगड़ सकता है। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे, सिंथन पास, मरगन पास और मुगल रोड पर यातायात बंद है, जबकि श्रीनगर-जम्मू हाईवे खुला है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, गुलमर्ग -1.5 और पहलगाम -1.1 डिग्री दर्ज हुआ है। ‘चिल्लई कलां’ के चलते कड़ाके की ठंड का दौर 30 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Live Update: MP-छत्तीसगढ़ में मौसम का कैसा रहेगा मिजाज
मध्य भारत में ठंड का असर तेज है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रीवा, सतना, इंदौर और ग्वालियर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में यह 3-5 डिग्री रहने की संभावना है। नए साल से तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में भी सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के मौसम का हाल
बिहार में ठंड का असर तेज है और नए साल की शुरुआत से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार पटना, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, हाजीपुर, गया, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास और कैमूर सहित कई जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) रहने का अनुमान है। इन सभी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में घना कोहरा और शीतलहर से ठंड तेज बनी हुई है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी से मामूली राहत मिली है। सीकर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, टोंक में 4.5 डिग्री और जयपुर में 9.7 डिग्री दर्ज हुआ है। 31 दिसंबर को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी में, जबकि 1 जनवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है। 3 जनवरी से तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली NCR का मौसम
दिल्ली-NCR में सर्द मौसम और घना कोहरा छाया हुआ है। अगले दो दिनों तक आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कोहरे का असर जनजीवन पर पड़ेगा और प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी (AQI 350+) में बना रह सकता है, हालांकि हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।