दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर के करीब, राजस्थान में जारी येलो अलर्ट; जानें देशभर के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: कमजोर हुआ चक्रवात 'मोंथा'
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान के इन जिलों येलो अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पंजाब और हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा?
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: आईएमडी मौसम चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर के करीब पहुंची
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता तेजी से गिर रही है और प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 375 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, घनी धुंध और स्मॉग के कारण दृश्यता में भारी कमी आई है। प्रदूषण के स्तर को दर्शाने वाले सूक्ष्म कणों में पीएम 2.5 का स्तर 184.4 और पीएम 10 का स्तर 301.9 पाया गया। दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद चिंताजनक रही। विवेक विहार में AQI 426, आनंद विहार में 415, अशोक विहार में 414, बवाना में 419 और सोनिया विहार में 406 दर्ज किया गया, जो सभी “गंभीर” श्रेणी में आते हैं। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 38 में से 37 निगरानी केंद्रों ने AQI 300 से ऊपर दर्ज किया है, जो “बहुत खराब” श्रेणी को दर्शाता है। वहीं, दिल्ली का औसत AQI एक दिन पहले के 279 से बढ़कर 357 पर पहुंच गया, जो प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी की ओर संकेत करता है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में कल भी होगी झमाझम बारिश
चक्रवात मोंथा का असर बिहार पर अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कल 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के जोरदार बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ेगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यूपी की राजधानी लखनऊ का AQI
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता देश की राजधानी दिल्ली से बहुत बेहतर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दोपहर 1 बजे की रिपोर्ट के अनुसार,लखनऊ का एक्यूआई 79 संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कुमाऊं वाले इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: चक्रवात मोंथा के तेलंगाना में भारी वर्षा के कारण वारंगल में जलभराव
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: जयपुर का एक्यूआई कितना है?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, 136 दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: महाराष्ट्र के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक, सतारा और नांदेड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यह अलर्ट 10:20 तक लागू किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: केरल में येलो अलर्ट
चक्रवात मोंथा के चलते पूरे केरल में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है और घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में चक्रवात मोंथा के कारण भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, कैमूर, बक्सर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रोहतास, गोपालगंज, पटना, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुर, लखीसराय, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही यहां आंधी चलने के भी आसार हैं।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी के सीतापुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर नगर,कानपुर देहात, उन्नाव,लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कन्नौज और शाहजहांपुर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप का असर कम होने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम में ठंड बढ़ने लगी है।चिराग पासवान के विधायक ने मांगी रंगदारी? सीवान में FIR दर्ज, आरोप- 3 फीसदी कमीशन या फिर जान से हाथ धो लो
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट, कनॉट प्लेस से संसद मार्ग तक कई रास्तों पर डायवर्जन, देखें रूट
CEC के खिलाफ आज ECI तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर-ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा, निषेधाज्ञा लागू
Muzaffarnagar News: जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत
Gwalior News: 20 रुपये के मोमो पर मचा बवाल, दुकानदार ने युवक के चेहरे पर उड़ेल दिया खौलता तेल
© 2026 Times Horizon Private Limited
