LIVE
दिल्ली-यूपी में चढ़ा पारा, गर्मी से बेहाल लोग, जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 29 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश का दौर थमने लगा है। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। सितंबर के महीने में यहां तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यहां तापमान और बढ़ने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 29 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी थी। यहां तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी है। आमतौर पर सितंबर के महीने में हल्की ठंड की शुरुआत होती है, उस महीने में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने के आसार हैं और इससे राहत मिलने की भी कोई संभावना नहीं है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राज्यों/शहरों में मौसम का हाल-
SEPT 29, 2025 19:21 IST
SEPT 29, 2025 19:20 IST
SEPT 29, 2025 17:22 IST
SEPT 29, 2025 16:30 IST
SEPT 29, 2025 16:28 IST
SEPT 29, 2025 16:27 IST
SEPT 29, 2025 16:27 IST
SEPT 29, 2025 15:21 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
SEPT 29, 2025 15:19 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है, जिसके परिणामस्वरूप दो से चार अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के अधिकतर स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर हवाएं 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू होकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति पकड़ सकती है। ।
SEPT 29, 2025 13:20 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज सुबह मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई हवा
दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ। इस दौरान एक्यूाई 113 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच "मध्यम", 201 से 300 के बीच "खराब", 301 से 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।
SEPT 29, 2025 12:31 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई मे आज सुबह हुई बारिश
मुंबई में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक दिन पहले मुंबई में भारी बारिश हुई थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुछ उपनगरों में लगभग 100 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय की देरी से चल रही हैं, हालांकि ट्रेन सेवा सामान्य है और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के बसों के मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
SEPT 29, 2025 11:53 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में चिलचिलाती धूप से परेशान लोग
नोएडा में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग परेशान नजर आ रहे हैं। नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
SEPT 29, 2025 10:06 IST
SEPT 29, 2025 09:06 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पुणे में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के पुणे जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। भारी बारिश के कारण यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
SEPT 29, 2025 07:23 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी।
SEPT 29, 2025 05:55 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है। यहां तापमान बढ़ने के साथ लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर के महीने में दिल्ली में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है।
SEPT 29, 2025 05:54 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया था।
SEPT 29, 2025 05:53 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में मौसम का हाल
आईएमडी में पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया था।
SEPT 29, 2025 05:53 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
यूपी में मानसून की विदाई हो गई है। यहां बारिश का दौर पूरी तरह से खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा हुआ है, जिसका अर्थ है कि यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।
