LIVE
कहीं राहत को कहीं आफत बना मानसून, हिमाचल में फटा बादल, दिल्ली में बारिश से सड़कें लबालब
Aaj ka Mausam 29 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: कहीं बारिश, कहीं उमस से भीगते-जूझते पूरे देश में के आज भी बारिश की संभावना दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आइए नजर रखते हैं आपको शहर के मौसम का क्या रहेगा हाल।
Aaj ka Mausam 29 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert News Today Updates: कल यूपी, बिहार, झारखंड में कल बारिश की फुहारें गिरीं और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में भी कल बारिश की संभावना जताई गई थी लेकिन दिल्लीवालों को निराशा हाथ आई। दिल्ली में आज भी आज बारिश की संभावना दिख रही है। वैसे बारिश के हालात देश भर में दिखाई दे रहे हैं।
JUL 29, 2025 20:31 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कल गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश का येलो अलर्ट है। आज की तरह ही गाजियाबाद में कल यानी 30 जुलाई को भारी बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।
JUL 29, 2025 18:56 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कल भी बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी 30 जुलाई को भी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उमस भी बीते दिनों की तुलना में कम नजर आई है। आगामी दिनों में भी लोगों को राहत मिलेगी।
JUL 29, 2025 18:54 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कानपुर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है इसके साथ ही कल भी शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 29, 2025 17:07 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भारी बारिश के कारण दिल्ली में जलभराव
दिल्ली में भारी बारिश के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई सड़कें जलमग्न हो गई है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
JUL 29, 2025 14:39 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में जलभराव
राजस्थान में मंगलवार को कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव एवं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य की कई नदियां उफान पर हैं और पानी निकालने के लिए बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। लगातार बारिश से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर एवं टोंक शामिल हैं। कई बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बसे गांव जलमग्न हो गए हैं।
JUL 29, 2025 14:37 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बारिश के कारण दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक जाम
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज बारिश के चलते एक तरफ दिल्ली में कई सड़कों पर जल जमाव हो गया है, जिसके कारण यातायात बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं नोएडा में कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
JUL 29, 2025 14:09 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में कई जिलों में सामान्य से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड ,दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ आदि में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजगढ़, शाजापुर, देवास, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर आदि स्थानों पर भी जोरदार बारिश संभव है।
JUL 29, 2025 12:40 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें लबालब
दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कनॉट प्लेस हो या जखीरा पुल, हर जगह पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यहां पढ़िए- बारिश ने कैसा बनाया दिल्ली का हाल, सड़कें पानी से लबालब
JUL 29, 2025 11:18 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट
दिल्ली में मंगलवार को तेज बारिश के बीच ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और लोगों को सुबह के व्यस्त समय में यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
JUL 29, 2025 10:50 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के बारां में जमकर बरसे बादल
पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर हल्की से भारी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान सबसे अधिक बारिश अटरू (बारां ) में दर्ज हुई है, जो 109 मिमी है।
JUL 29, 2025 10:02 IST
JUL 29, 2025 09:31 IST
JUL 29, 2025 09:14 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंडी के साथ कांगड़ा और कुल्लू जिले में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और वाटर लॉगिंग की समस्या हो सकती है।
JUL 29, 2025 08:54 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में फटा बादल
बीती रात बादल फटने से मंडी शहर के कई इलाकों में बाढ़ आ गई और 50 से अधिक गाड़ियां मलबे में दब गई और कुछ गाड़ियां बह भी गई है। वहीं, जेल रोड में फ्लैश फ्लड के चलते दो लोगों की मौत हो गई है
JUL 29, 2025 08:12 IST
JUL 29, 2025 08:06 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश की चाल बदलने की संभावना
मौसम विभाग को मौसम की चाल में बदलाव के संकेत मिले हैं। 2 अगस्त से बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में बारिश होगी, जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी होने की संभावना है।
JUL 29, 2025 07:21 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज भीगेंगे ये इलाके
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली, पूर्वी और उत्तरी गुजरात क्षेत्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य असम, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
JUL 29, 2025 06:41 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज भी बारिश
राजस्थान के 11 से अधिक शहरों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, करौली, धौलपुर और झालावाड़ में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, चुरु, झुंझुनू, पाली, नागौर, भीलवाड़ा, सीकर, सिरोही, जालौर और राजसमंद में भी जोरदार बारिश का अनुमान है।
JUL 29, 2025 06:41 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज MP में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज 12 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मोरेना, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, विदिशा, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर शामिल हैं।
JUL 29, 2025 06:41 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में आज एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, सारण, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, मधेपुरा, जहानाबाद, लखीसराय और मुंगेर सहित कई जिलों में मूसलधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
